'बिग बॉस 19' में दिवाली का तोहफा: इस हफ्ते हुआ 'नो एविक्शन', 'थामा' स्टारकास्ट ने संभाला स्टेज 
मनोरंजन

Bigg Boss 19 Diwali WKV: नहीं हुआ एविक्शन, परिवार का गिफ्ट देख फूट-फूट कर रोई नेहल-फरहाना

Bigg Boss 19: BB19 वीकेंड का वार दिवाली स्पेशल रहा। 'थामा' स्टार कास्ट ने शो होस्ट किया। शान ने 'नो एविक्शन' का ऐलान किया। नेहल और फरहाना परिवार के मैसेज देखकर फूट-फूटकर रोईं।

अनिल सिंह

StartFragment

Diwali WKV: 'बिग बॉस 19' (Bigg Boss 19) का यह 'वीकेंड का वार' एपिसोड दर्शकों के लिए बेहद खास और एंटरटेनिंग रहा। इस बार शो को सलमान खान (Salman Khan) की जगह अपकमिंग फिल्म 'थामा' की स्टार कास्ट ने होस्ट किया, जिन्होंने घर के अंदर दिवाली का जश्न मनाया। एपिसोड की शुरुआत सिंगर जैस्मीन सैंडलस (Jasmine Sandlas) की धमाकेदार एंट्री से हुई, जिन्होंने अपने लेटेस्ट एल्बम 'लीगल रॉबरी' के गाने सुनाए। उनके साथ सिंगर शान (Shaan) भी मंच पर पहुंचे, जिससे वीकेंड का वार और भी संगीतमय हो गया।

इस हफ्ते घर से बेघर होने के लिए चार कंटेस्टेंट्स नॉमिनेटेड थे, जिनमें गौरव खन्ना, मृदुल तिवारी, नीलम गिरी और मालती चहर शामिल थे। लेकिन शो पर पहुंचे सिंगर शान ने बिग बॉस की तरफ से कंटेस्टेंट्स को दिवाली गिफ्ट देते हुए 'नो एविक्शन' का ऐलान किया। इसका मतलब है कि इस सप्ताह 'बिग बॉस 19' के घर से कोई भी सदस्य बेघर नहीं हुआ, जिससे सभी घरवालों ने राहत की सांस ली।

'थामा' स्टार कास्ट ने होस्ट किया शो

एपिसोड के एक बड़े हिस्से को फिल्म 'थामा' की स्टार कास्ट – आयुष्मान खुराना, रश्मिका मंदाना और नवाजुद्दीन सिद्दीकी – ने होस्ट किया। तीनों स्टार्स ने घरवालों के साथ मजेदार गेम्स खेले और दिवाली के मौके पर घर में एक खुशनुमा माहौल बनाया। इस दौरान कंटेस्टेंट्स के घर से कुछ खास दिवाली गिफ्ट्स भी आए। इन गिफ्ट्स को हासिल करने के लिए कंटेस्टेंट्स को अपने-अपने पार्टनर्स के साथ कॉर्डिनेट करके पेमेंट करनी थी।

दिवाली गिफ्ट देख फूट-फूटकर रोईं नेहल-फरहाना

कंटेस्टेंट्स के घर से आए दिवाली गिफ्ट्स ने कई सदस्यों को भावुक कर दिया। नेहल चूड़ासमा (Nehal Chudasama) ने जब अपने भाई का वीडियो मैसेज देखा, तो वह फूट-फूटकर रोती नजर आईं। वहीं, फरहाना भट्ट (Farhana Bhatt) भी अपनी माँ की बातें सुनकर बेहद इमोशनल हो गईं। शहबाज गिल के लिए उनकी बहन शहनाज गिल (Shehnaaz Gill) ने प्यार भेजा और उन्हें सलाह दी कि वह अपने गेम पर फोकस करें, जिसे सुनकर शहबाज भी भावुक हो गईं।

परिवारों ने दी खास सलाह

अभिषेक बजाज की बहन एकता बजाज ने वीडियो मैसेज के जरिए अशनूर कौर (Ashnoor Kaur) से अनुरोध किया कि वह अभिषेक से थोड़ा धीमे लहजे में बात किया करें। एकता ने दोनों के बीच के तनाव को कम करने की कोशिश की। दूसरी तरफ, मालती चहर की फैमिली ने भी उन्हें सलाह दी कि वह अपने गेम को और बेहतर तरीके से खेलने की कोशिश करें। परिवार से मिली ये सलाह और प्यार निश्चित रूप से कंटेस्टेंट्स को आगे के गेम के लिए प्रेरित करेगा।

EndFragment

Cyclone Murasu पड़ा कमजोर, आंध्र-तेलंगाना और छत्तीसगढ़ में भारी बारिश का अलर्ट; दिल्ली में छाएगी धुंध

करोड़ों की संपत्ति छोड़ देशसेवा में लगाया जीवन, जानिए महात्मा गांधी के 5वें पुत्र जमनालाल बजाज की कहानी

गुवाहाटी फायरिंग मामले में एनकाउंटर के बाद आरोपी ढेर! सब-इंस्पेक्टर की सर्विस पिस्तौल छीनने की हुई थी कोशिश

Shakuntala Devi: बिना कैलकुलेटर पलक झपकते करती थीं बड़ी गणनाएं, जानिए कैसे बनीं मानव कंप्यूटर

भारत-पाक सीमा के पास बड़ी साजिश नाकाम, श्रीगंगानगर में ट्रेन को उड़ाने की थी कोशिश, जांच में जुटी पुलिस