संग्राम सिंह और बादशाह (फोटो-सोर्स,सोशल मीडिया)  
मनोरंजन

Tateeree गाने पर फूटा संग्राम सिंह का गुस्सा, बोले- स्कूली बच्चियों पर आपत्तिजनक भाषा बिल्कुल बर्दाश्त नहीं

Tateeree Song Controversy: रैपर बादशाह का हरियाणवी गाना ‘टटीरी’ रिलीज होते ही विवादों में घिर गया है। गाने के बोल और विजुअल्स को लेकर सोना मोहपात्रा के बाद अब संग्राम सिंह ने कड़ी आपत्ति जताई है।

स्नेहा मौर्या

Sangram Singh Slams Tateeree Song: मशहूर रैपर और म्यूजिक प्रोड्यूसर बादशाह इन दिनों अपने हरियाणवी गाने ‘टटीरी’ को लेकर विवादों में घिर गए हैं। यह गाना 1 मार्च 2026 को रिलीज हुआ था, लेकिन इसके बोल और वीडियो में दिखाए गए दृश्यों की वजह से सोशल मीडिया पर तीखी आलोचना शुरू हो गई। कई लोगों का आरोप है कि इस गाने में महिलाओं और बच्चों को लेकर आपत्तिजनक भाषा का इस्तेमाल किया गया है, जिससे हरियाणवी संस्कृति को ठेस पहुंची है।

इस विवाद में अब पहलवान और टीवी पर्सनैलिटी संग्राम सिंह का नाम भी जुड़ गया है। उन्होंने गाने पर अपनी नाराजगी जाहिर करते हुए कहा कि इस तरह के गाने नहीं बनने चाहिए। संग्राम सिंह के मुताबिक, आजकल कई रैपर गानों में अपशब्दों का इस्तेमाल कर रहे हैं, जो समाज के लिए सही नहीं है।

संग्राम सिंह ने बादशाह के गाने पर जताई कड़ी आपत्ति

उन्होंने कहा कि वह व्यक्तिगत तौर पर इस तरह का म्यूजिक सुनना पसंद नहीं करते। संग्राम का मानना है कि दर्शकों को भी जिम्मेदारी दिखानी चाहिए और आपत्तिजनक कंटेंट को बढ़ावा देने से बचना चाहिए। उनके अनुसार, अगर लोग खासकर युवा ऐसे गानों को समर्थन देना बंद कर दें, तो कलाकार भी बेहतर और सार्थक संगीत बनाने की ओर बढ़ेंगे।

इस बीच गाने को लेकर कानूनी कार्रवाई भी शुरू हो गई है। हरियाणा पुलिस ने गाने में आपत्तिजनक सामग्री के आरोप में बादशाह के खिलाफ मामला दर्ज किया है। उन पर महिला अश्लील चित्रण (निषेध) अधिनियम, 1986 की धारा 3 और 4 तथा भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 296 के तहत केस दर्ज किया गया है। पुलिस ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स से वीडियो हटाने के लिए भी नोटिस जारी किया है।

गाने के वीडियो में कुछ ऐसे दृश्य दिखाए गए हैं, जिनमें नाबालिग लड़कियां स्कूल यूनिफॉर्म में नजर आती हैं। बताया गया कि वीडियो में वे स्कूल बैग फेंककर पढ़ाई से भागती हुई दिखाई देती हैं। पुलिस का कहना है कि इससे शिक्षा और स्कूल के माहौल को गलत तरीके से पेश किया गया है।

इस मामले में सिंगर सोना मोहपात्रा ने भी कड़ी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने सोशल मीडिया पर पोस्ट करते हुए लिखा कि इस तरह के गाने महिलाओं को सिर्फ एक वस्तु की तरह पेश करते हैं। उनके मुताबिक, यह पॉप कल्चर का सबसे आसान और गैर-जिम्मेदार तरीका है।

सिंगर ने विवाद के बाद मांगी थी माफी

बढ़ते विवाद के बीच बादशाह ने भी इस मुद्दे पर माफी मांगी है। उन्होंने सोशल मीडिया पर वीडियो जारी कर कहा कि उनका मकसद किसी की भावनाओं को ठेस पहुंचाना नहीं था। उन्होंने यह भी कहा कि वह हरियाणा से आते हैं और अपनी संस्कृति पर गर्व करते हैं। अगर किसी को उनके गाने से दुख पहुंचा है तो वह दिल से माफी मांगते हैं। विवाद बढ़ने के बाद गाने का वीडियो यूट्यूब से हटा दिया गया है और हरियाणा राज्य महिला आयोग ने भी इस मामले में संज्ञान लेते हुए बादशाह को समन जारी किया है।

याचना नहीं अब रण होगा...बिहार के किसान परिवार से निकला वो लड़का, जिसकी कविताओं से थरथराती थी अंग्रेजी सरकार

बॉम्बे हाई कोर्ट की विजय माल्या को सख्त चेतावनी, सोशल मीडिया पर कोर्ट के दस्तावेज न करें पोस्ट

PM मोदी की मिमिक्री पड़ी भारी! विवाद के बाद कॉमेडियन पुलकित मणि के शो रद्द, मिलीं धमकियां

यूपी में BJP को हराना नामुमकिन, इकरा हसन के बयान पर इमरान मसूद का पलटवार; विपक्ष को दिए ये खास सलाह

अब पूर्व एयर मार्शल के हाथ राम मंदिर की कमान, जानिए अयोध्या में आवास से लेकर कार्यप्रणाली तक सब कुछ