बाहुबली द एपिक में पहले जैसा जादू जगा पाएंगे प्रभास और राजामौली?  
मनोरंजन

Baahubali The Epic: बाहुबली द एपिक का टीजर हुआ रिलीज, उत्सुक हुए फैंस

Baahubali 3: प्रभास और एसएस राजामौली के कॉन्बिनेशन में बनी फिल्म बाहुबली और बाहुबली 2 को काफी पसंद किया गया, लेकिन अब दोनों फिल्मों को मिलाकर इसका तीसरा भाग भी रिलीज होने वाला है।

अनिल सिंह

StartFragment

Baahubali The Epic Teaser Out: बाहुबली फिल्म ने भारतीय बॉक्स ऑफिस पर एक नया इतिहास रचा था। इस फिल्म को दो पार्ट में बनाया गया और दोनों ही भाग जबरदस्त हिट साबित हुए। अब दोनों भागों को मिलाकर एक बड़ी फिल्म रिलीज की जा रही है। इसे 'बाहुबली द एपिक' नाम दिया गया है। इसे बाहुबली की तीसरी किस्त बताया जा रहा है। लेकिन यह बाहुबली 2 के आगे की कहानी नहीं, बल्कि एक और दो को मिलाकर बनाई गई कहानी है।

बाहुबली द एपिक में पुरानी फिल्मों के अधिकतर हिस्सों को दिखाया गया है। इसमें कुछ वह सीन भी जोड़े गए हैं, जो पहले और दूसरी फिल्मों में नहीं दिखाए गए थे, क्या यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर पहले और दूसरे बाहुबली की तरह हिट हो पाएगी? यह देखना वाकई दिलचस्प होगा।

बाहुबली द एपिक का टीजर

31 अक्टूबर को रिलीज होगी बाहुबली द एपिक

बाहुबली द एपिक का टीजर जारी किया गया है। ये फिल्म 31 अक्टूबर 2025 को रिलीज होने वाली है। बाहुबली द एपिक फिल्म का रन टाइम 5 घंटा 27 मिनट के करीब है। इसे हिंदी, तमिल, तेलुगू और मलयालम भाषा में रिलीज किया जाएगा। इसके टीजर में दोनों फिल्मों के दृश्यों को दिखाया गया है।

बाहुबली द एपिक के टीजर को मिलीजुली प्रतिक्रिया

बाहुबली मूवी नाम के यूट्यूब चैनल पर इसके ऑफिशियल टीजर को जारी किया गया है। यह टीजर 1 मिनट 17 सेकंड का है। टीजर को देखने के बाद सोशल मीडिया पर यूजर्स ने प्रतिक्रिया भी दी है। एक यूजर ने लिखा है बाहुबली 1 और बाहुबली 2 जैसा क्रेज इसको लेकर पैदा नहीं होगा। दूसरे यूजर ने लिखा है, बाहुबली का कोई मुकाबला नहीं हो सकता। एक अन्य यूजर ने लिखा है, हम बाहुबली 3 का इंतजार कर रहे थे यह तो एक और दो को मिलाकर तीसरी किस्त बना दी गई है। कुल मिलाकर यह कहा जा सकता है कि सोशल मीडिया पर बाहुबली द एपिक के टीजर को मिली जुली प्रतिक्रिया मिल रही है।

सीक्वल नहीं बाहुबली की तीसरी किस्त

बाहुबली 1 साल 2015 में रिलीज हुई थी। फिल्म का नाम 'बाहुबली द बिगिनिंग' था। वहीं साल 2017 में बाहुबली 2 रिलीज हुई फिल्म का नाम 'बाहुबली द कंक्लूजन था' अब 2025 में फिल्म को लेकर तीसरी किस्त का ऐलान किया गया है। लेकिन यह फिल्म बाहुबली 3 नहीं कहीं जा सकती, क्योंकि यह एक और दो को मिलाकर बनाई गई कहानी है। इसके लिए अलग से कहानी तैयार नहीं की गई है। यानी यह फ्रेंचाइजी का सीक्वल नहीं है, बल्कि पहले और दूसरे भाग को जोड़कर बनाई गई फिल्म है।

EndFragment

हिंदू दक्षिणपंथी सांप्रदायिकता देश के लिए खतरा, हामिद अंसारी के बयान बवाल, BJP ने किया पलटवार

सहारनपुर से चुनावी आगाज की परंपरा जारी रखेगी BJP? राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन के दौरे से सियासी हलचल तेज

दिल्ली में वोटर लिस्ट से कटेगा केजरीवाल का नाम, चुनाव आयोग ने भेजा SIR का नोटिस, पूर्व CM से मांगे कागज

ABVP ने DUSU चुनाव में लहराया परचम, जीत के बाद यश डबास की पहली प्रतिक्रिया, बोले- हमारे साथ हैं Gen Z

DUSU Election Result 2026 LIVE: DUSU में अध्यक्ष पद पर ABVP की जीत, यश डबास बने DU के प्रेसिडेंट