Baaghi 4 को मिलेगी बंपर ओपनिंग, 20 करोड़ से अधिक होगी कमाई  
मनोरंजन

Baaghi 4: 'कोई नहीं है टक्कर में', बागी 4 को मिल सकती है 20 करोड़ प्लस की ओपनिंग!

Tiger Shroff: टाइगर श्रॉफ की अपकमिंग फिल्म बागी 4 कल रिलीज होने वाली है। बंपर एडवांस बुकिंग के बाद अब यह अंदाजा लगाया जा रहा है कि फिल्म को 20 करोड़ प्लस की ओपनिंग मिल सकती है। 

अनिल सिंह

StartFragment

Baaghi 4 Tiger Shroff: टाइगर श्रॉफ और संजय दत्त की फिल्म बागी 4 कल रिलीज हो रही है। फिल्म को एडवांस बुकिंग में दर्शकों का जबरदस्त रिस्पॉन्स मिला है। ऐसे में यह अंदाजा लगाया जा रहा है कि बॉक्स ऑफिस पर बागी 4 को दमदार ओपनिंग मिलेगी और पहले दिन फिल्म का कारोबार 20 करोड़ से अधिक का हो सकता है। आइए जानते हैं एडवांस बुकिंग के आंकड़े क्या कहते हैं। 

एडवांस बुकिंग की जब शुरुआत हुई थी तो इसे ठीक-ठाक रिस्पांस मिला था, तभी अंदाजा लगाया गया था कि फिल्म 10 करोड़ से अधिक का कारोबार ओपनिंग डे पर कर सकती है। लेकिन 48 घंटे में इसकी एक लाख से अधिक टिकट बिक गई, इसके बाद अब ताजा आंकड़ा यह है कि फिल्म पहले दिन 20 करोड़ से अधिक का कारोबार बॉक्स ऑफिस पर कर सकती है। 

कोई नहीं है टक्कर में

बागी 4 फिल्म की अगर बात करें तो यह 5 सितंबर को सिनेमाघरों में रिलीज हो रही है। इसी दिन बॉक्स ऑफिस पर द बंगाल फाइल्स भी रिलीज होने वाली है, जिसे एडवांस बुकिंग में अब तक अच्छा रिस्पांस नहीं मिला है। ऐसे में यह अंदाजा लगाना कठिन नहीं है कि बंगाल फाइल्स से क्लैश का बागी 4 पर कोई बुरा असर नहीं होगा। बॉक्स ऑफिस पर 5 सितंबर को ही उफ यह सियापा, दिल्ली मद्रासी और अनुष्का शेट्टी की घाटी फिल्म भी रिलीज हो रही है, लेकिन यह सभी फिल्में रीजनल फिल्में है। ऐसे में बागी 4 पर इसका बहुत ज्यादा असर देखने को नहीं मिलेगा, तो यह कहा जा सकता है कि बागी 4 के टक्कर में और कोई नहीं नजर आ रहा है। 

बागी 4 ओपनिंग डे पर तोड़ सकती है कई रिकॉर्ड 

सैकनिल्क की रिपोर्ट के मुताबिक बागी 4 ने बुधवार रात तक 2.83 करोड़ की ग्रॉस कमाई कर ली थी और ब्लॉक सीटों को इसमें जोड़ने के बाद कमाई का आंकड़ा 5.26 करोड़ के पार था, जबकि मौजूदा आंकड़ा बहुत तेजी से हुई टिकट बिक्री के बाद अब बदल गया है, ऐसे में यह अंदाजा लगाया जा रहा है कि ऑन स्पॉट बुकिंग के साथ बागी 4 फिल्म ओपनिंग डे पर 20 करोड़ से अधिक का कारोबार करने में कामयाब हो सकती है, जो टाइगर श्रॉफ की पिछली फिल्मों से बेहतर प्रदर्शन होगा। यह फिल्म पहले दिन कई फिल्मों के ओपनिंग डे कलेक्शन का रिकॉर्ड तोड़ सकती है। 

EndFragment

भारत-पाक सीमा के पास बड़ी साजिश नाकाम, श्रीगंगानगर में ट्रेन को उड़ाने की थी कोशिश, जांच में जुटी पुलिस

Explainer: कब-कब विवादों में घिरे धीरेंद्र शास्त्री? 10 बयानों पर हुआ विरोध, कई बार मांगनी पड़ी माफी

Diwali Trains: मुंबई-नागपुर के बीच 12 और स्पेशल ट्रेनें चलेंगी, 4 नवंबर से शुरू होगी बुकिंग; जानिए शेड्यूल

राहुल ने PM मोदी को दी खुली चुनौती: बोले- डरिए मत, मंच पर आमने-सामने बैठिए; राजनाथ-समेत 4 नेताओं से की अपील

SIR: ड्राफ्ट वोटर लिस्ट से नाम गायब तो भी भर सकेंगे फॉर्म-6, चुनाव आयोग ने दी बड़ी राहत