बागी 4 की धमाकेदार एंट्री 
मनोरंजन

Baaghi 4 Collection Day 1: बागी 4 की धमाकेदार एंट्री, पहले ही दिन मचाया बॉक्स ऑफिस पर तूफान

Baaghi 4 Collection: टाइगर श्रॉफ और हरनाज संधू की ‘बागी 4’ ने बॉक्स ऑफिस पर धमाकेदार शुरुआत की है। ट्रेड रिपोर्ट्स के मुताबिक, फिल्म ने रिलीज के पहले दिन लगभग 12 करोड़ रुपये की कमाई की।

सोनाली झा

Baaghi 4 Box Office Collection: साल 2025 की सबसे मच अवेटेड फिल्मों में शुमार ‘बागी 4’ ने रिलीज के साथ ही बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त धमाल मचा दिया है। टाइगर श्रॉफ की इस चौथी किस्त को लेकर लंबे वक्त से बज बना हुआ था और फिल्म ने ओपनिंग डे पर उसी उम्मीद पर खरा उतरते हुए शानदार कलेक्शन दर्ज कराया।

ट्रेड रिपोर्ट्स और शुरुआती आंकड़ों के मुताबिक, ‘बागी 4’ ने रिलीज के पहले दिन लगभग 12 करोड़ रुपये की कमाई की है। यह आंकड़ा इसे साल 2025 की अब तक की आठवीं सबसे बड़ी ओपनर बना देता है। फिल्म ने पहले ही दिन ‘जाट’, ‘सितारे जमीन पर’ और ‘भूल चूक माफ’ जैसी फिल्मों को पीछे छोड़ दिया है।

फिल्म की एडवांस बुकिंग और क्रेज

‘बागी 4’ की एडवांस बुकिंग से ही साफ हो गया था कि यह फिल्म ओपनिंग डे पर अच्छा प्रदर्शन करने वाली है। दर्शकों की भारी भीड़ और हाउसफुल शोज ने साबित कर दिया कि टाइगर श्रॉफ का एक्शन अवतार अभी भी दर्शकों को खूब पसंद आ रहा है। फिल्म के ट्रेलर और गानों ने भी रिलीज से पहले ही बड़ा बज क्रिएट किया था।

फिल्म के स्टारकास्ट

फिल्म का निर्देशन ए. हर्ष ने किया है और इसे नाडियाडवाला ग्रैंडसन एंटरटेनमेंट ने प्रोड्यूस किया है। ‘बागी 4’ में टाइगर श्रॉफ के साथ हरनाज़ संधू, सोनम बाजवा और संजय दत्त अहम किरदारों में नजर आ रहे हैं। इसके अलावा सौरभ सचदेवा, उपेंद्र लिमये और पवन शंकर जैसे कलाकार भी कहानी को मजबूती देते हैं। फिल्म एक हाई-ऑक्टेन एक्शन थ्रिलर है जिसमें टाइगर का जबरदस्त एक्शन और इमोशनल ट्विस्ट दर्शकों को सीट से बांधकर रखते हैं।

फिल्म की कहानी

टाइगर श्रॉफ का किरदार रॉनी 7 महीने कॉमा के बाद जब वो होश में आता है अपने प्यार अलीशा यानी हरनाज संधू को उस हादसे में खोने के गम में वो डूब जाता है। हालांकि, हर कोई उसे ये बताता है कि उसकी कोई गर्लफ्रेंड नहीं थी और ये उसका बस वहम है। वहीं सेकंड हाफ में चाको यानी संजय दत्त की लव स्टोरी की भी कहानी है। हालांकि, 'बागी' के अब तक के पैमाने के हिसाब से ये फिल्म तीनों फिल्मों की तुलना में सबसे नीचे दिख रही है।

आने वाले दिनों की उम्मीदें

ट्रेड एनालिस्ट्स का मानना है कि वीकेंड पर फिल्म का कलेक्शन और भी बढ़ सकता है। खासकर शनिवार और रविवार को ‘बागी 4’ 30 करोड़ से ज्यादा का बिजनेस कर सकती है। अगर ऐसा होता है तो फिल्म आसानी से 100 करोड़ क्लब की तरफ बढ़ जाएगी।

Explainer: कब-कब विवादों में घिरे धीरेंद्र शास्त्री? 10 बयानों पर हुआ विरोध, कई बार मांगनी पड़ी माफी

Diwali Trains: मुंबई-नागपुर के बीच 12 और स्पेशल ट्रेनें चलेंगी, 4 नवंबर से शुरू होगी बुकिंग; जानिए शेड्यूल

राहुल ने PM मोदी को दी खुली चुनौती: बोले- डरिए मत, मंच पर आमने-सामने बैठिए; राजनाथ-समेत 4 नेताओं से की अपील

SIR: ड्राफ्ट वोटर लिस्ट से नाम गायब तो भी भर सकेंगे फॉर्म-6, चुनाव आयोग ने दी बड़ी राहत

दिवाली-छठ पर यूपी-बिहार वालों को ट्रेनों में मिल सकता है कन्फर्म टिकट, रेलवे चला रहा करीब 2,000 स्पेशल ट्रेनें