इमरान हाशमी और सलमान खान  (फोटो सोर्स-सोशल मीडिया)
मनोरंजन

Awarapan 2 Collection: इमरान हाशमी की आवारापन 2 ने रचा इतिहास, एक था टाइगर को पछाड़ बनी तीसरी हाईएस्ट ग्रॉसर

Awarapan 2 Day 2 Collection: इमरान हाशमी की 'आवारापन 2' बॉक्स ऑफिस पर शानदार प्रदर्शन कर रही है। फिल्म ने दूसरे दिन 34.09 करोड़ रुपये कमाए और दो दिनों में इंडिया नेट कलेक्शन 57.49 करोड़ पहुंच गया।

सोनाली झा

Emraan Hashmi Film Awarapan 2 Box Office Collection: इमरान हाशमी की फिल्म 'आवारापन 2' बॉक्स ऑफिस पर शानदार प्रदर्शन कर रही है। 15 अगस्त के मौके पर रिलीज हुई इस फिल्म को दर्शकों के साथ-साथ क्रिटिक्स का भी अच्छा रिस्पॉन्स मिल रहा है। पहले दिन डबल डिजिट में कमाई करने के बाद फिल्म ने दूसरे दिन जबरदस्त छलांग लगाई। फिल्म ने दूसरे दिन शनिवार को 34.09 करोड़ रुपये का कारोबार किया।

'आवारापन 2' ने रिलीज के पहले दिन करीब 23.40 करोड़ रुपये की कमाई की थी। फिल्म की ओपनिंग डे ऑक्यूपेंसी लगभग 45 फीसदी रही। वहीं दूसरे दिन फिल्म की कमाई में करीब 53.4 फीसदी की बढ़ोतरी देखने को मिली। शनिवार को फिल्म की ऑक्यूपेंसी 55 फीसदी दर्ज की गई। दो दिनों में फिल्म का ग्रॉस कलेक्शन करीब 67.84 करोड़ रुपये पहुंच गया है।

एक था टाइगर को छोड़ा पीछे

फिल्म ने 15 अगस्त के दिन शानदार कमाई करने वाली फिल्मों की लिस्ट में भी अपनी जगह बना ली है। 34.09 करोड़ रुपये की कमाई के साथ आवारापन 2 ने सलमान खान की एक था टाइगर को पीछे छोड़ दिया है। एक था टाइगर ने स्वतंत्रता दिवस पर 32.93 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया था। 15 अगस्त पर सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्मों में वॉर 2 58.85 करोड़ रुपये के साथ आगे है। इसके बाद स्त्री 2 और गदर 2 ने 55.4 करोड़ रुपये, जबकि कूली ने 54.75 करोड़ रुपये कमाए थे।

इमरान हाशमी की तीसरी हाईएस्ट ग्रॉसर बनी फिल्म

सिर्फ दो दिनों के कलेक्शन के बाद ही 'आवारापन 2' इमरान हाशमी की हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्मों में तीसरे नंबर पर पहुंच गई है। फिल्म ने 'वंस अपोन ए टाइम इन मुंबई' के 55.47 करोड़ रुपये के कलेक्शन को भी पीछे छोड़ दिया है। इमरान की लीड रोल वाली फिल्मों में 'बादशाहो' 78.1 करोड़ और 'राज 3' 70.7 करोड़ रुपये के साथ आगे हैं।

2007 की फिल्म का है सीक्वल

'आवारापन 2' साल 2007 में रिलीज हुई इमरान हाशमी की फिल्म 'आवारापन' का सीक्वल है। फिल्म में इमरान के साथ दिशा पाटनी मुख्य भूमिका में हैं। नितिन कक्कड़ के निर्देशन में बनी यह फिल्म रोमांस और एक्शन से भरपूर है। शुरुआती दो दिनों के शानदार प्रदर्शन के बाद अब नजरें फिल्म के पहले वीकेंड के कलेक्शन पर टिकी हैं।

यूपी पुलिस को ही भंग कर सभी केस CBI को देने पड़ेंगे क्या? सुप्रीम कोर्ट की तल्ख टिप्पणी

कांग्रेस की एकला चलो नीति पर भड़के उद्धव ठाकरे! INDIA गठबंधन की बैठक में सुनाई खरी-खोटी, दी ये सलाह

CSR घाेटाला: महाराष्ट्र समेत 4 राज्यों के 8 ठिकानों पर ED की छापेमारी, फर्जी नेटवर्क का खुलासा

किसानों को मोदी कैबिनेट का बड़ा तोहफा, MSP में बढ़ोतरी की मंजूरी; ₹2.79 लाख करोड़ के पैकेज का ऐलान

पंजाब में चिट्टे पर गरमाई सियासत! शाह का मान पर वार, बोले- पंजाब को नशा मुक्त करके रहेंगे