लॉक अप 2 की जीत पर सवाल उठाने वालों को श्रेया कालरा ने दिया करारा जवाब, बोलीं- शो में मुझसे फायदा छीनकर

Shreya Kalra Reaction: लॉक अप 2 की विजेता श्रेया कालरा की जीत पर सवाल उठाने वाले ट्रोलर्स को उन्होंने सोशल मीडिया पर करारा जवाब दिया। बता दें कि श्रेया ने शिवांगी जोशी को 7 वोटों से हराया।
Shreya Kalra Reaction On Lock Upp 2 Winner
श्रेया कालरा(फोटो सोर्स-सोशल मीडिया)
Updated on

Shreya Kalra Lock Upp 2 Winner: रियलिटी शो 'लॉक अप 2' का सफर खत्म हो चुका है, लेकिन शो के विजेता को लेकर विवाद थमने का नाम नहीं ले रहा। शो की विजेता बनीं श्रेया कालरा की जीत पर कुछ दर्शक सवाल उठा रहे हैं। सोशल मीडिया पर उनकी जीत को स्क्रिप्टेड और पक्षपातपूर्ण तक बताया जा रहा है। अब श्रेया ने इन आलोचनाओं पर चुप्पी तोड़ते हुए अपने अंदाज में जवाब दिया है।

श्रेया कालरा ने इंस्टाग्राम के जरिए यूजर्स के सवालों का जवाब दिया। उन्होंने अपनी जीत पर सवाल उठाने वाले लोगों से पूछा कि जब शो में दूसरे प्रतियोगियों को दोबारा वापस लाया गया था, तब इसे पक्षपातपूर्ण क्यों नहीं कहा गया। श्रेया ने आगे सवाल किया कि जब कुछ प्रतियोगियों को सीक्रेट रूम में रखा गया था, तब लोगों ने शो की निष्पक्षता पर सवाल क्यों नहीं उठाए।

श्रेया कालरा ने कही ये बात

श्रेया कालरा ने कहा कि शो में उनसे कोई फायदा छीनकर किसी दूसरे प्रतियोगी को दे दिया गया, लेकिन उस समय इस तरह के सवाल क्यों नहीं उठाए गए। अपनी बात खत्म करते हुए श्रेया ने लिखा कि अब माइक ड्रॉप हो चुका है दोस्तों।' उनके इस जवाब से साफ है कि वह अपनी जीत को लेकर उठ रही आलोचनाओं से पीछे हटने के मूड में नहीं हैं।

फराह खान पर भी लगे थे पक्षपात के आरोप

श्रेया कालरा की जीत के अलावा शो की होस्ट फराह खान भी पक्षपात के आरोपों को लेकर चर्चा में रही हैं। फराह ने अपने व्लॉग में इन आरोपों पर सफाई दी थी। उन्होंने बताया था कि शो होस्ट करने के करीब दो हफ्ते बाद उन्हें सोशल मीडिया कमेंट्स के जरिए पता चला कि लोग उन्हें पक्षपाती होस्ट कह रहे हैं। फराह के मुताबिक, आरोपों की वजह यह बताई जा रही थी कि श्रेया और उनकी यूट्यूब कंपनी एक ही टीम द्वारा संचालित होती है। फराह ने सवाल किया था कि एक कंपनी के साथ करीब 70 कंटेंट क्रिएटर्स जुड़े होने की वजह से उन्हें पक्षपाती कैसे कहा जा सकता है।

Shreya Kalra Reaction On Lock Upp 2 Winner
Mirzapur The Movie: कालीन भैया की दुनिया में फिर गूंजेगा नया गाना, ‘वारूं फॉरएवर’ का पोस्टर आउट

सात वोटों से जीतीं श्रेया

'लॉक अप 2' के फिनाले में राम कपूर, शिवांगी जोशी, श्रेया कालरा, योगेश रावत और आकांक्षा चमोला ने जगह बनाई थी। रिपोर्ट्स के मुताबिक, श्रेया ने शिवांगी जोशी को महज सात वोटों के अंतर से हराकर ट्रॉफी अपने नाम की। उन्हें चमचमाती ट्रॉफी के साथ एक करोड़ रुपये की पुरस्कार राशि भी मिली।

Navbharat Live
navbharatlive.com