आवारापन 2 (सौ. सोशल मीडिया)
मनोरंजन

रिलीज से पहले ही इमरान हाशमी की फिल्म की हुई बंपर कमाई, एडवांस बुकिंग में मचा दिया धमाल

Emraan Hashmi की ‘आवारापन 2’ की एडवांस बुकिंग ने रिलीज से पहले ही जबरदस्त उत्साह पैदा कर दिया है। फिल्म ने पहले पार्ट की पूरी कमाई को पीछे छोड़ते हुए बॉक्स ऑफिस पर बड़े रिकॉर्ड की उम्मीद जगा दी है।

अपूर्वा नायक

Awaarapan 2 Advance Booking: बॉलीवुड के चॉकलेटी बॉय इमरान हाशमी का खुमार आज भी फैंस पर वैसा ही है, जैसे पहले छाया हुआ था। आज भी पूरा बॉलीवुड एक तरफ और इमरान हाशमी एक तरफ का क्रेज है।

14 अगस्त को इमरान हाशमी की मोस्ट अवेटेड फिल्म आवारापन 2 सिनेमाघरों में रिलीज होने जा रही है। फैंस पर इस फिल्म की दीवानगी इस कदर छायी हुई है कि रिलीज से पहले ही फिल्म ने बंपर कमाई हासिल कर ली है।

साल 2007 में इस फिल्म का पहला पार्ट रिलीज हुआ था, हालांकि फिल्म बड़े पर्दे पर कुछ खास प्रदर्शन नहीं कर पायी थी। लेकिन फिर भी इस फिल्म को फैंस ने कल्ट क्लासिक का खिताब दिया था।

आवारापन ने की थी इतनी कमाई

विशेष फिल्म्स के बैनर तले बनी फिल्म आवारापन साल 2007 में बड़े पर्दे पर देखी गई थी। आंकडों के अनुसार, फिल्म ने पूरे थिएट्रिकल रन में 7.7 करोड़ का नेट कलेक्शन हासिल किया था। ओपनिंग डे पर इस फिल्म ने 79 लाख रुपये की कमाई की थी, जबकि एक वीकेंड में फिल्म की कमाई लगभग 2.88 करोड़ रुपये थी। कमाई के मामले में औसत प्रदर्शन के बाद भी फिल्म ने काफी लोकप्रियता हासिल की थी और इस फिल्म को कल्ट क्लासिक ने तौर पर दर्शकों ने नवाजा था।

एडवांस बुकिंग में टूटा रिकॉर्ड

आवारापन 2 फिल्म 14 अगस्त यानी कल रिलीज होने जा रही है। रिलीज के लगभग 48 घंटे पहले ही फिल्म ने शानदार प्रदर्शन किया है। 13 अगस्त को दोपहर 3 बजे तक फिल्म के रिलीज वाले दिन के लिए 1.3 लाख से ज्यादा टिकट बिकने का खुलासा हुआ है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, फिल्म ने ओपनिंग डे के लिए लगभग 4 करोड़ रुपये की एडवांस बुकिंग हासिल की है।

पहले पार्ट की लाइफटाइम कमाई से आगे निकली

ट्रेड अनुमानों के अनुसार, ओपनिंग वीकेंड और उसके बाद की एडवांस बुकिंग का आंकड़ा 9 करोड़ रुपये ग्रॉस से ज्यादा पहुंच चुका है। यानी नेट कलेक्शन के हिसाब से यह करीब 7 से 8 करोड़ रुपये के आसपास हो सकता है। इस तरह फिल्म रिलीज से पहले ही पहले पार्ट की करीब 7.7 करोड़ रुपये की लाइफटाइम कमाई को पीछे छोड़ती नजर आ रही है।

इमरान हाशमी के करियर की बड़ी ओपनिंग?

एडवांस बुकिंग के आंकड़ों को देखते हुए ‘आवारापन 2’ से बड़ी ओपनिंग की उम्मीद की जा रही है। ट्रेड जानकारों के अनुमान के मुताबिक, फिल्म पहले दिन 20 करोड़ रुपये तक का कलेक्शन कर सकती है। अगर ऐसा होता है तो यह इमरान हाशमी के करियर की सबसे बड़ी ओपनिंग फिल्मों में शामिल हो सकती है। हालांकि, वास्तविक बॉक्स ऑफिस कलेक्शन रिलीज के बाद ही स्पष्ट होगा।

Asian Games में बेटियों का जलवा! किरण-पूवम्मा-प्राची-विथ्या ने रिले में गोल्ड जीतकर रचा इतिहास

बाघ और उदयगिरि गुफाओं को मिला UNESCO का साथ, भारत के 5 नए धरोहर स्थल अस्थायी सूची में शामिल

अंग्रेजों से हमने वोट का अधिकार छीना था, आज BJP लोकतंत्र को खोखला कर दिया; CWC की बैठक में खरगे ने रखी 5 मांगे

अरुणाचल में भारत-म्यांमार सीमा पर उग्रवादी हमला, असम राइफल्स का 1 जवान शहीद, 4 अन्य घायल

युद्ध अभ्यास 2026 की सफलता के बाद नई दिल्ली में बड़ी बैठक! भारतीय सेना प्रमुख और अमेरिकी जनरल के बीच अहम चर्चा