Awarapan 2 Update: इमरान हाशमी ने तोड़ी चुप्पी, ‘अवारापन 2’ पोस्टपोन नहीं, ट्रेलर को लेकर भी किया खुलासा

Awarapan 2 Trailer Update: एक्टर इमरान हाशमी ने साफ किया है कि उनकी फिल्म 'आवारापन 2' की रिलीज टली नहीं है। यह फिल्म 14 अगस्त को सनी देओल की 'बंटवारा 1947' से टकराएगी।
Awarapan 2
इमरान हाशमी(फोटो सोर्स-सोशल मीडिया)
Published on
Updated on

Awarapan 2 Release Date: बॉलीवुड में 14 अगस्त के दिन होने वाली बॉक्स ऑफिस जंग को लेकर हलचल तेज हो गई है। हाल ही में ऐसी अफवाहें उड़ रही थीं कि सनी देओल की बड़ी फिल्म से टकराव से बचने के लिए इमरान हाशमी अपनी मच अवेटेड फिल्म ‘आवारापन 2’ का प्रदर्शन आगे बढ़ा सकते हैं। हालांकि अब इमरान हाशमी ने खुद इन सभी अटकलों पर पूरी तरह विराम लगा दिया है। उन्होंने साफ कर दिया है कि उनकी फिल्म तय शेड्यूल के मुताबिक ही सिनेमाघरों में दस्तक देगी। इस खबर के सामने आते ही दर्शकों और फिल्म फैंस के बीच उत्साह दोगुना हो गया है क्योंकि 14 अगस्त को दो बड़े सितारों के बीच सीधा मुकाबला देखने को मिलेगा।

फिल्म इंडस्ट्री में अक्सर देखा जाता है कि बड़ी फिल्मों के आपसी टकराव को टालने के लिए मेकर्स अपनी रिलीज की तारीख बदल लेते हैं। जब सनी देओल और प्रीति जिंटा स्टारर ‘बंटवारा 1947’ की रिलीज डेट का ऐलान हुआ था, तब फिल्म विषलेश्कों का मानना था कि इमरान हाशमी पीछे हट सकते हैं। लेकिन इमरान हाशमी ने यह साफ करके सबको चौंका दिया है कि ‘आवारापन 2’ अपनी पूर्व निर्धारित तिथि 14 अगस्त 2026 को ही रिलीज होगी। उन्होंने कहा कि दर्शकों के लिए 14 अगस्त का यह वीकेंड बेहद खास और मनोरंजक होने वाला है।

जानिए किस दिन रिलीज होगा आवारापन का ट्रेलर

फिल्म के प्रदर्शन की डेट की पुष्टि करने के साथ ही इमरान हाशमी ने फैंस को एक और बड़ा तोहफा दिया है। उन्होंने फिल्म के ट्रेलर रिलीज से जुड़ा महत्वपूर्ण अपडेट शेयर किया है। अभिनेता के मुताबिक फिल्म का आधिकारिक ट्रेलर बहुत जल्द दर्शकों के सामने पेश किया जाएगा, जिसकी तैयारियां आखिरी स्टेज पर हैं।

मेकर्स एक भव्य कार्यक्रम में इस ट्रेलर को लॉन्च करने की योजना बना रहे हैं। 2007 में आई मूल फिल्म ‘आवारापन’ के कल्ट स्टेटस को देखते हुए इस सीक्वल के ट्रेलर का इंतजार प्रशंसक लंबे समय से कर रहे हैं।

Awarapan 2
Bhojpuri Bawaal: डिनर टेबल पर फूटा गुस्सा, पवन सिंह बीच में छोड़कर निकले, मचा बवाल

19 साल बाद फिर टकराएंगे दो दिग्गज अभिनेता

यह पहला मौका नहीं है जब इमरान हाशमी और सनी देओल बॉक्स ऑफिस पर आमने-सामने होंगे। आज से 19 साल पहले साल 2007 में भी इमरान हाशमी की ‘आवारापन’ और सनी देओल की ‘अपने’ एक ही दिन रिलीज हुई थीं। उस समय दोनों फिल्मों को दर्शकों का अच्छा रिस्पॉन्स मिला था।

अब लगभग 2 दशक बाद एक बार फिर ‘आवारापन 2’ और ‘बंटवारा 1947’ के जरिए इतिहास दोहराया जा रहा है। जहां ‘बंटवारा 1947’ एक ऐतिहासिक और भावनात्मक पीरियड ड्रामा है, वहीं ‘आवारापन 2’ एक संगीतमय और तीव्र प्रेम कहानी पर आधारित है।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com