मिथुन की शादी उस समय अभिनेत्री योगिता बाली से हो चुकी थी। रिपोर्ट्स में दावा किया गया कि श्रीदेवी के साथ मिथुन के रिश्ते और कथित शादी की जानकारी मिलने के बाद योगिता काफी आहत हुई थीं। कुछ रिपोर्ट्स में उनकी ओर से आत्महत्या की कोशिश किए जाने का भी दावा किया गया है। हालांकि, इस घटना को लेकर मीडिया में अलग-अलग दावे और विवरण सामने आते रहे हैं, इसलिए इसे पुख्ता तथ्य के तौर पर नहीं देखा जा सकता।(सौ. सोशल मीडिया)