'अस्सी' और 'दो दीवाने सहर में' बॉक्स ऑफिस कलेक्शन (फोटो-सोर्स,सोशल मीडिया)  
मनोरंजन

तापसी की ‘अस्सी’ मृणाल-सिद्धांत की फिल्म पर भारी, दूसरे दिन बॉक्स ऑफिस पर किया कमाल, जानें कलेक्शन

Assi vs Do Deewane Seher Mein Collection: तापसी पन्नू की 'अस्सी' और मृणाल ठाकुर-सिद्धांत चतुर्वेदी की 'दो दीवाने सहर में' ने 20 फरवरी को रिलीज होते ही बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त मुकाबला शुरू कर दिया।

स्नेहा मौर्या

Taapsee Pannu And Mrunal Thakur Movie Collection: 20 फरवरी को हिंदी सिनेमा में दो बड़ी फिल्में एक साथ रिलीज हुईं बॉलीवुड एक्ट्रेस तापसी पन्नू की 'अस्सी' और मृणाल ठाकुर-सिद्धांत चतुर्वेदी की 'दो दीवाने सहर में'। जहां 'अस्सी' एक गंभीर रेप केस पर आधारित ड्रामा है, वहीं 'दो दीवाने सहर में' एक रोमांटिक लव स्टोरी है। दोनों की कहानियां अलग हैं, लेकिन बॉक्स ऑफिस पर दोनों के बीच कांटे की टक्कर देखने को मिल रही है। ऐसे में चलिए जानते हैं कलेक्शन...

'अस्सी' का दूसरे दिन का कलेक्शन

रिलीज के पहले दिन 'अस्सी' ने 1 करोड़ रुपये का नेट कलेक्शन किया था। वहीं 'दो दीवाने सहर में' ने पहले दिन 1.25 करोड़ रुपये कमाए, यानी तापसी की फिल्म से 25 लाख रुपये ज्यादा। दूसरे दिन का आंकड़ा देखें तो 'अस्सी' ने रात 9 बजे तक 1.34 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया, जिससे टोटल कलेक्शन 2.34 करोड़ रुपये हो गया। इसके मुकाबले 'दो दीवाने सहर में' ने दूसरे दिन 0.88 करोड़ रुपये कमाए और कुल कलेक्शन 2.13 करोड़ रुपये पहुंचा। दूसरे दिन के मॉर्निंग शो में 'अस्सी' की ऑक्यूपेंसी 5.18 प्रतिशत रही। दोपहर के शो में यह बढ़कर 11.28 प्रतिशत हो गई, जबकि शाम के शो में फिल्म की ऑक्यूपेंसी 13.97 प्रतिशत रही।

दो दीवाने सहर में की ऑक्यूपेंसी

मृणाल ठाकुर और सिद्धांत  की फिल्म के मॉर्निंग शो में ऑक्यूपेंसी 5.21 प्रतिशत रही। दोपहर के शो में यह 10.49 प्रतिशत रही, जबकि शाम के शो में 11.59 प्रतिशत रही। आंकड़े दिखाते हैं कि दोनों फिल्मों की ऑडियंस की संख्या एक जैसी थी, लेकिन 'अस्सी' ने दूसरे दिन थोड़ा बढ़त बनाई।

दोनों अलग दर्शक और अलग शहर

यह दोनों फिल्में अलग-जोनर की होने के कारण अलग-अलग ऑडियंस को टारगेट करती हैं। थिएटर की संख्या भी दोनों फिल्मों के लिए लगभग समान रही, जिससे मुकाबला और भी रोचक बन गया। पहले दिन जहां 'दो दीवाने सहर में' ने 'अस्सी' को पीछे छोड़ दिया था, वहीं दूसरे दिन तापसी की फिल्म ने वापसी की है।

क्यो होगा आगे का मुकाबला

अब यह देखना दिलचस्प होगा कि आने वाले दिनों में कौन सी फिल्म बॉक्स ऑफिस पर आगे निकलती है। दोनों फिल्में अलग तरह के दर्शकों को लुभा रही हैं और उनके आलोचनात्मक और कमर्शियल प्रदर्शन के आधार पर ही यह तय होगा कि कौन फिल्म फैंस के दिलों में लंबे समय तक रहती है।

दिल्ली में प्रदर्शनकारियों की हिरासत पर UN ने जताई चिंता, भारत से तत्काल रिहाई की अपील

Delhi CJP Protest: दिनभर बंद रही दिल्ली, 10 बजे के बाद बंद 45 मेट्रो स्टेशन बहाल; कल फिर कूच का ऐलान

उत्तरकाशी में महसूस हुए भूकंप के तेज झटके, चार दिनों में दूसरी बार डोली धरती

रविवार को फिर जंतर-मंतर कूच करेगी CJP, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे तक आंदोलन का ऐलान

CJP के जंतर-मंतर कूच से थमी दिल्ली, हजारों लोग हिरासत में, देखें दिनभर की तस्वीरें