अरुण गोविल, दीपिका चिखलिया (फोटो-सोर्स,सोशल मीडिया)  
मनोरंजन

रणबीर की Ramayana को लेकर क्यों टकराए ‘राम’ और ‘सीता’? दीपिका के बयान पर अरुण गोविल का रिएक्शन आया सामने

Arun Govil Reaction: रामानंद सागर की रामायण में श्रीराम बने अरुण गोविल अब नितेश तिवारी की फिल्म रामायण में राजा दशरथ की भूमिका निभाएंगे। दीपिका चिखलिया के बयान पर उन्होंने अपनी प्रतिक्रिया दी है।

स्नेहा मौर्या

Deepika Chikhalia Comment On Arun Govil: दूरदर्शन पर 1987 में प्रसारित रामानंद सागर की रामायण में ‘श्रीराम’ बनकर करोड़ों दर्शकों के दिलों में बसने वाले दिग्गज अभिनेता अरुण गोविल एक बार फिर माइथोलॉजी जोनर में वापसी करने जा रहे हैं। इस बार वह नितेश तिवारी की बहुचर्चित फिल्म ‘रामायण’ में भगवान राम नहीं, बल्कि उनके पिता राजा दशरथ की भूमिका निभाते नजर आएंगे।

अरुण गोविल की यह वापसी फैंस के लिए बेहद खास है, क्योंकि दशकों तक उन्हें केवल ‘श्रीराम’ के रूप में ही देखा गया। हालांकि, इस नए किरदार को लेकर उनकी रामायण की को-स्टार दीपिका चिखलिया ने पहले प्रतिक्रिया दी थी, जिस पर अब अरुण गोविल ने अपनी चुप्पी तोड़ी है।

दीपिका चिखलिया के बयान पर अरुण गोविल की प्रतिक्रिया

समाचार एजेंसी आईएएनएस से बातचीत में अरुण गोविल ने दीपिका चिखलिया की टिप्पणी पर बेहद संतुलित अंदाज में कहा, “यह उनका व्यक्तिगत नजरिया है। हर इंसान को चीजों को अपने तरीके से देखने का अधिकार है।” दरअसल, दीपिका चिखलिया जिन्होंने रामानंद सागर की रामायण में सीता का किरदार निभाया था ने एक इंटरव्यू में कहा था कि अरुण गोविल को राजा दशरथ के रूप में देखना उन्हें थोड़ा अजीब लगता है। उनके मुताबिक, जब कोई कलाकार किसी आइकॉनिक किरदार में ढल जाता है, तो दर्शकों के मन में उसकी एक स्थायी छवि बन जाती है, जिसे बदलना आसान नहीं होता। दीपिका ने यह भी कहा था कि वह खुद को दोबारा कभी सीता की भूमिका में नहीं देख सकतीं।

रणबीर कपूर को बताया बेहतरीन कलाकार

फिल्म में रणबीर कपूर भगवान राम की भूमिका निभा रहे हैं। अरुण गोविल ने रणबीर के साथ काम करने के अनुभव को भी साझा किया। उन्होंने कहा, “रणबीर कपूर एक उम्दा अभिनेता हैं, यह तो सभी जानते हैं, लेकिन वह एक बहुत अच्छे इंसान भी हैं। उन्होंने फिल्म में शानदार काम किया है और मैं उन्हें ऑल द बेस्ट कहना चाहूंगा।”

2026 में फिल्म होगी रिलीज

आपको बता दें कि नितेश तिवारी की ‘रामायण’ को भारतीय सिनेमा की सबसे महत्वाकांक्षी फिल्मों में से एक माना जा रहा है। यह फिल्म दीवाली 2026 पर रिलीज होगी। अगर कलाकारों की बात करें, तो ‘रामायण’ में रणबीर कपूर, अरुण गोविल के अलावा यश, सनी देओल, साई पल्लवी, रवि दुबे, लारा दत्ता, काजल अग्रवाल जैसे बड़े सितारे नजर आएंगे।

देवभूमि से बाबा विश्वनाथ का आशीर्वाद: PM मोदी के 25 साल के बेमिसाल सफर पर CM धामी ने की दीर्घायु होने की कामना

PM Modi 25 Years of Seva Live: जनसेवा के 25 साल पूरे, सेवा संकल्प की ली शपथ, अमित शाह ने गिनाई उपलब्धियां

PM Modi 25 Years: गरीब कल्याण से इंफ्रास्ट्रक्चर तक, गुरुग्राम में अमित शाह ने गिनाईं 25 साल की उपलब्धियां

पुश्तैनी संपत्ति बेचेंगे राजपाल यादव! कोर्ट में जमा किए 1.15 करोड़ के DD, बाकी रकम के लिए डेडलाइन फिक्स

Flydubai हमले के बाद कैप्टन स्मित मच्छार की खोपड़ी में डिप्रेस्ड फ्रैक्चर, सऊदी में हुई थी इमरजेंसी सर्जरी