रणबीर कपूर के फैंस को मिलेगा जल्द बड़ा सरप्राइज! 'रामायण' से जुड़ा नया अपडेट आया सामने

Ramayana Movie Update: रणबीर कपूर की ‘रामायण’ को लेकर फैंस की उत्सुकता चरम पर है। रिपोर्ट्स के मुताबिक राम नवमी के मौके पर मेकर्स फिल्म के किरदारों के पोस्टर रिलीज कर सकते हैं।
Ranbir Kapoor Upcoming Ramayana Movie
रामायण मूवी (फोटो-सोर्स,सोशल मीडिया)
Published on
Updated on

Ranbir Kapoor Upcoming Ramayana Movie: रणबीर कपूर की बहुप्रतीक्षित फिल्म ‘रामायण’ को लेकर फैंस लंबे समय से हर नए अपडेट का इंतजार कर रहे हैं। जब से इस मेगा प्रोजेक्ट की आधिकारिक घोषणा हुई है, तभी से यह फिल्म लगातार सुर्खियों में बनी हुई है। अब ताजा रिपोर्ट्स के मुताबिक, मेकर्स राम नवमी के शुभ अवसर पर दर्शकों को एक खास तोहफा दे सकते हैं। कहा जा रहा है कि 27 मार्च (राम नवमी) के दिन फिल्म के मुख्य किरदारों के पोस्टर रिलीज किए जा सकते हैं। हालांकि, इस बारे में अभी तक मेकर्स की ओर से कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।

रिपोर्ट्स के अनुसार, फिल्म की पहली इंस्टॉलमेंट की शूटिंग पूरी हो चुकी है और फिलहाल पोस्ट-प्रोडक्शन और एडिटिंग का काम जोरों पर चल रहा है। अक्टूबर 2025 में सामने आई जानकारी के मुताबिक, मेकर्स फिल्म के वीएफएक्स पर खास ध्यान दे रहे हैं ताकि रामायण की भव्यता और पौराणिकता बड़े पर्दे पर शानदार तरीके से नजर आए। बताया जा रहा है कि फिल्म की पूरी तैयारी 2026 की गर्मियों तक पूरी कर ली जाएगी, जिससे इसे दिवाली 2026 पर रिलीज किया जा सके।

‘रामायण’ में राम की भूमिका में दिखेंगे रणबीर

फिल्म की स्टार कास्ट भी इसकी सबसे बड़ी यूएसपी मानी जा रही है। रणबीर कपूर भगवान राम की भूमिका में नजर आएंगे, जबकि साई पल्लवी माता सीता का किरदार निभा रही हैं। साउथ सुपरस्टार यश रावण के रूप में दिखाई देंगे, वहीं सनी देओल हनुमान के दमदार अवतार में फैंस को सरप्राइज देने वाले हैं। इसके अलावा रवि दुबे लक्ष्मण, काजल अग्रवाल मंदोदरी और रकुल प्रीत सिंह शूर्पणखा के रोल में नजर आएंगी। फिल्म में अरुण गोविल, कुणाल कपूर और इंदिरा कृष्णन जैसे अनुभवी कलाकार भी अहम भूमिकाओं में शामिल हैं।

दो भागों में रिलीज होगी फिल्म

डायरेक्टर नितेश तिवारी इस भव्य प्रोजेक्ट को दो भागों में लेकर आ रहे हैं। रामायण का पहला पार्ट दिवाली 2026 पर रिलीज होगा, जबकि दूसरा पार्ट दिवाली 2027 में सिनेमाघरों में दस्तक देगा। दो हिस्सों में रिलीज होने से कहानी को विस्तार से दिखाने का मौका मिलेगा और हर किरदार को मजबूत स्क्रीन स्पेस मिल सकेगा।

वर्क फ्रंट की बात करें तो रणबीर कपूर आने वाले समय में संजय लीला भंसाली की फिल्म ‘लव एंड वॉर’ में भी नजर आएंगे। इस फिल्म में उनके साथ आलिया भट्ट और विक्की कौशल भी अहम भूमिकाओं में हैं। रणबीर और विक्की इससे पहले संजू में साथ काम कर चुके हैं, जबकि आलिया के साथ रणबीर को ब्रह्मास्त्र में देखा गया था।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com