भोजपुरी मेल एक्टर्स को लेकर अर्शी खान ने किया खुलासा 
मनोरंजन

Arshi Khan: भोजपुरी सिनेमा इंडस्ट्री में बचकर रहना, मेल एक्टर्स को लेकर अर्शी खान ने किया खुलासा

Bhojpuri Film Industry: बिग बॉस फेम अर्शी खान ने भोजपुरी इंडस्ट्री को लेकर बड़ा खुलासा किया है, बताया है वहां काम करने का उनका अनुभव बहुत बुरा रहा, भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री मेल डोमिनेटिंग इंडस्ट्री है।

अनिल सिंह

StartFragment

Arshi Khan On Bhojpuri Film Industry: बिग बॉस की वजह से चर्चा में आई अर्शी खान ने भोजपुरी इंडस्ट्री में कुछ समय पहले काम किया था, उन्होंने वहां काम करने के दौरान अपने अनुभव को साझा किया है। एक इंटरव्यू के दौरान उन्होंने बताया कि भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री में उनका काम करने का अनुभव बहुत बुरा था। वह इंडस्ट्री मेल डोमिनेटिंग इंडस्ट्री है, जहां एक्ट्रेसेस को मेल एक्टर्स से बचकर रहना चाहिए।

हिंदी रश से की गई बातचीत में अर्शी खान ने बताया मैंने हिंदी (बॉलीवुड) फिल्में भी की है, लेकिन मेरा वहां अनुभव अच्छा रहा, भोजपुरी इंडस्ट्री में अनुभव बहुत खराब था। मेकअप आर्टिस्ट पर इशू हो जाए तो यह आम बात है, खाने पीने को लेकर इशू हो जाए तो भी यह आम बात है। मुझे वहां चिकन तक खाने के लिए मना कर दिया गया था।

पोस्टर में फोटो केलि करनी पड़ी शिकायत

बातचीत के दौरान अर्शी खान ने बताया खेसारी लाल यादव उनके अच्छे दोस्त हैं, उनके कहने पर उन्होंने एक फिल्म के लिए हां कहा था। अर्शी ने बताया कि वह उस फिल्म में में लीड एक्ट्रेस थी लेकिन जब पोस्टर आया तो उनकी तस्वीर बहुत छोटी थी, जब अर्शी खान ने इसकी शिकायत की और गलती सुधारने को कहा, तो उन्हें ऐसे बताया गया कि जैसे कोई कुछ जनता ही नहीं है।

मेल एक्टर्स से बच कर रहने की सलाह

अर्शी खान ने यह भी बताया कि भोजपुरी इंडस्ट्री में माहौल पूरी तरह से मेल डोमिनेटिंग होता है, वहां लोगों का व्यवहार बहुत खराब है। उन्होंने कहा कि मैं खेसारी लाल यादव या किसी बड़े एक्टर के खिलाफ नहीं बोल रही हूं या मैं किसी को बदनाम नहीं करना चाहती हूं। लेकिन वहां माहौल बहुत खराब है। मेल एक्टर से बचकर रहना चाहिए, कोई आपको फिल्म देगा तो आपको उसके झांसे में नहीं आना चाहिए। आपको अपनी समझदारी से काम करना चाहिए। जब अर्शी से पूछा गया कि वह कॉम्प्रोमाइज को लेकर बात कर रही हैं? तो अर्शी ने कहा कॉम्प्रोमाइज..... टचिंग- टचिंग.... वहां बहुत है। अपनी समझदारी से काम करना चाहिए।

हिंदू दक्षिणपंथी सांप्रदायिकता देश के लिए खतरा, हामिद अंसारी के बयान बवाल, BJP ने किया पलटवार

सहारनपुर से चुनावी आगाज की परंपरा जारी रखेगी BJP? राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन के दौरे से सियासी हलचल तेज

दिल्ली में वोटर लिस्ट से कटेगा केजरीवाल का नाम, चुनाव आयोग ने भेजा SIR का नोटिस, पूर्व CM से मांगे कागज

ABVP ने DUSU चुनाव में लहराया परचम, जीत के बाद यश डबास की पहली प्रतिक्रिया, बोले- हमारे साथ हैं Gen Z

DUSU Election Result 2026 LIVE: DUSU में अध्यक्ष पद पर ABVP की जीत, यश डबास बने DU के प्रेसिडेंट