अर्जुन बिजलानी की पत्नी नेहा स्वामी (फोटो-सोर्स, सोशल मीडिया) 
मनोरंजन

शादी के 12 साल बाद अर्जुन बिजलानी पत्नी से हो रहे अलग! वीडियो शेयर कर किया बड़ा खुलासा

Arjun Bijlani Post: अर्जुन बिजलानी का कुछ दिनों पहले एक वीडियो सामने आया था। जिसके बाद से फैंस कयास लगाना शुरू कर दिए थे कि एक्टर अपनी पत्नी से अलग हो रहे हैं। ऐसे में अब उन्होंने खुद सच्चाई बताई है।

स्नेहा मौर्या

Arjun Bijlani Divorce Rumours With Neha Swami: पिछले कुछ दिनों से टीवी इंडस्ट्री के मशहूर एक्टर अर्जुन बिजलानी लगातार अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर चर्चा में बने हुए हैं। उनकी एक वीडियो क्लिप सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद फैंस ने तरह-तरह के कयास लगाने शुरू कर दिए थे। कुछ लोगों का मानना था कि अर्जुन सलमान खान के रियलिटी शो ‘बिग बॉस 19’ का हिस्सा बनने जा रहे हैं, जबकि कुछ को लगा कि उनकी शादी में दरार आ गई है और वह अपनी पत्नी नेहा स्वामी से तलाक लेने वाले हैं।

हालांकि, अब खुद अर्जुन ने इन सारी अफवाहों पर ब्रेक लगाते हुए सच सामने रखा है। हाल ही में उन्होंने अपने इंस्टाग्राम पर एक इमोशनल वीडियो शेयर किया, जिसमें वह अपनी पत्नी नेहा के साथ बेहद रोमांटिक अंदाज में नजर आए। वीडियो में दोनों एक-दूसरे की आंखों में खोए, गले लगते और किस करते दिखे। इतना ही नहीं, अर्जुन ने अपनी शादी के अनदेखे पलों को भी इस क्लिप में फैंस के साथ साझा किया।

अर्जुन ने वीडियो शेयर कर बताया सच

वीडियो शेयर करते हुए अर्जुन ने कैप्शन में लिखा कि "पिछले वीडियो में मैंने जो भी कहा, उसका मतलब था। लेकिन मैंने कहा था कि अटकलें मत लगाइए, इसलिए अब साफ कर दूं कि न तो मैं बिग बॉस कर रहा हूं और न ही तलाक ले रहा हूं। बस यहां राइज करने आया हूं। पीएस सोमवार को इसी जगह पर नजर रखें!" इस वीडियो के बाद अर्जुन और नेहा की जोड़ी को लेकर फैंस ने राहत की सांस ली। कमेंट सेक्शन में एक यूजर ने लिखा कि “भाई पब्लिक दो दिन से टेंशन में थी, न ठीक से खाना खा पा रहे थे, न सो पा रहे थे। जीते रहो।” वहीं दूसरे ने कहा था “हमें पता था कि आप कभी तलाक नहीं लेंगे। भगवान आपको खुश रखे।”

अफवाहों के पीछे की वजह

दरअसल, अर्जुन बिजलानी ने कुछ दिन पहले एक और वीडियो शेयर किया था, जिसमें उन्होंने "कठिन फैसले" की बात कही थी। इस बयान के बाद ही उनके तलाक और बिग बॉस में एंट्री की खबरें फैलने लगीं। अब उन्होंने साफ कर दिया है कि उनकी फैमिली पत्नी नेहा और बेटा हमेशा उनके साथ हैं और उन्हें तलाक जैसा कोई फैसला लेने की जरूरत ही नहीं है। बता दें, अर्जुन बिजलानी और नेहा स्वामी टीवी इंडस्ट्री के सबसे प्यारे कपल्स में से एक हैं। दोनों की केमिस्ट्री और साथ बिताए पलों की झलक अक्सर सोशल मीडिया पर देखने को मिलती है।

भारत-पाक सीमा के पास बड़ी साजिश नाकाम, श्रीगंगानगर में ट्रेन को उड़ाने की थी कोशिश, जांच में जुटी पुलिस

Explainer: कब-कब विवादों में घिरे धीरेंद्र शास्त्री? 10 बयानों पर हुआ विरोध, कई बार मांगनी पड़ी माफी

Diwali Trains: मुंबई-नागपुर के बीच 12 और स्पेशल ट्रेनें चलेंगी, 4 नवंबर से शुरू होगी बुकिंग; जानिए शेड्यूल

राहुल ने PM मोदी को दी खुली चुनौती: बोले- डरिए मत, मंच पर आमने-सामने बैठिए; राजनाथ-समेत 4 नेताओं से की अपील

SIR: ड्राफ्ट वोटर लिस्ट से नाम गायब तो भी भर सकेंगे फॉर्म-6, चुनाव आयोग ने दी बड़ी राहत