टीवी सितारों ने धूमधाम से विघ्नहर्ता का किया स्वागत  
मनोरंजन

अर्जुन बिजलानी से लेकर आरती सिंह तक, इन टीवी सितारों ने धूमधाम से विघ्नहर्ता का किया स्वागत

Ganesh Chaturthi Celebration On TV Stars: देशभर में गणेश चतुर्थी की धूम देखने को मिल रही है और इस बार टीवी इंडस्ट्री के सितारों ने भी पूरे उत्साह से गणपति बाप्पा का स्वागत किया।

सोनाली झा

TV Stars welcomed Ganpati Bappa: गणेश चतुर्थी की धूम बुधवार से पूरे देशभर में देखने को मिल रही है। ढोल-नगाड़ों और भक्ति गीतों के बीच लोग बप्पा को अपने घर लेकर आए हैं। इस मौके पर टीवी इंडस्ट्री के कई सितारे भी पीछे नहीं रहे। उन्होंने गणपति बप्पा का अपने-अपने घर में स्वागत किया और सोशल मीडिया पर अपने खास पलों को शेयर कर फैंस को भी त्योहार की शुभकामनाएं दीं। टीवी एक्टर अर्जुन बिजलानी इस साल भी बप्पा को घर लेकर आए। उन्होंने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर किया, जिसमें उनकी पत्नी भी नजर आ रही हैं। वीडियो को पोस्ट करते हुए अर्जुन ने लिखा कि गणपति बप्पा मोरया।

एक्ट्रेस आरती सिंह ने अपने पति दीपक के साथ गणपति की पूजा का वीडियो इंस्टाग्राम पर पोस्ट किया। वीडियो में ‘सुख करता दुख हरता’ भजन की धुन बज रही है। आरती ने कैप्शन में लिखा कि गणपति बप्पा मोरया! भगवान सबको स्वस्थ रखें, खुशहाली दें और उनके दिल में दया भरें। टीवी अभिनेत्री साईं देओधर ने इंस्टाग्राम स्टोरीज पर एक वीडियो साझा किया, जिसमें वह दुकान में गणेश जी की आरती कर उन्हें घर ले जाती दिखीं। उन्होंने लिखा कि गणपति का आगमन हमारे घर हो गया है।

अलीशा पंवार और दीपशिखा नागपाल

अलीशा पंवार भी ढोल-नगाड़ों और जयकारों के बीच बप्पा को घर लेकर आईं। वीडियो में वह गणपति बप्पा मोरया के नारे लगाती नजर आ रही हैं। लोकप्रिय एक्ट्रेस अंकिता लोखंडे ने भी इंस्टाग्राम स्टोरीज पर गणपति की झलक दिखाई, जिसमें वह बप्पा को घर लाती नजर आईं। अभिनेत्री दीपशिखा नागपाल का वीडियो सोशल मीडिया पर खासा वायरल हो रहा है। इसमें वह बप्पा को घर ले जाते हुए कभी नाचती, तो कभी ढोल बजाती दिखीं। उन्होंने बैकग्राउंड में मराठी गाना पयाला नमन जोड़ा।

दीपिका सिंह ने किया गणपति बप्पा का स्वागत

टीवी एक्ट्रेस दीपिका सिंह ने भी गणपति बप्पा का स्वागत किया। उन्होंने मूर्ति के साथ वीडियो पोस्ट करते हुए कैप्शन लिखा कि मंगल मूर्ति विराजे घर-आंगन में, सुख-समृद्धि लाए जीवन के हर संगम में। हैप्पी गणेश चतुर्थी। इन वीडियो और तस्वीरों ने सोशल मीडिया पर त्योहार का रंग और भी गाढ़ा कर दिया है। फैंस अपने पसंदीदा सितारों को बप्पा के साथ देखकर खुशी जाहिर कर रहे हैं और लगातार शुभकामनाएं भेज रहे हैं।

Cyclone Murasu पड़ा कमजोर, आंध्र-तेलंगाना और छत्तीसगढ़ में भारी बारिश का अलर्ट; दिल्ली में छाएगी धुंध

करोड़ों की संपत्ति छोड़ देशसेवा में लगाया जीवन, जानिए महात्मा गांधी के 5वें पुत्र जमनालाल बजाज की कहानी

गुवाहाटी फायरिंग मामले में एनकाउंटर के बाद आरोपी ढेर! सब-इंस्पेक्टर की सर्विस पिस्तौल छीनने की हुई थी कोशिश

Shakuntala Devi: बिना कैलकुलेटर पलक झपकते करती थीं बड़ी गणनाएं, जानिए कैसे बनीं मानव कंप्यूटर

भारत-पाक सीमा के पास बड़ी साजिश नाकाम, श्रीगंगानगर में ट्रेन को उड़ाने की थी कोशिश, जांच में जुटी पुलिस