अरिजीत सिंह और मनोज मुंतशिर (फोटो क्रेडिट- सोशल मीडिया)  
मनोरंजन

अरिजीत सिंह की रिटायरमेंट से इमोशनल हुए मनोज मुंतशिर, बोले- उनके जैसा दूसरा कोई नहीं

Manoj Muntashir Reaction: अरिजीत सिंह की रिटायरमेंट की घोषणा से म्यूजिक इंडस्ट्री में हलचल मच गई है। मनोज मुंतशिर इस खबर से भावुक हो गए और उन्होंने कहा कि अरिजीत जैसा टैलेंट दोबारा मिलना मुश्किल है।

सोनाली झा

Manoj Muntashir On Arijit singh: म्यूजिक इंडस्ट्री में उस वक्त सन्नाटा पसर गया, जब मशहूर प्लेबैक सिंगर अरिजीत सिंह ने अपनी रिटायरमेंट की घोषणा की। 27 जनवरी की रात सोशल मीडिया पर अरिजीत के पोस्ट ने फैंस के साथ-साथ फिल्म और म्यूजिक इंडस्ट्री को भी हैरान कर दिया। लाखों दिलों की आवाज माने जाने वाले अरिजीत के इस फैसले को इंडस्ट्री के लिए एक बड़ा झटका माना जा रहा है। इस खबर पर कई नामी कलाकारों ने अपनी प्रतिक्रिया दी, लेकिन गीतकार मनोज मुंतशिर का रिएक्शन सबसे ज्यादा भावुक और चर्चा में रहा।

अरिजीत सिंह ने अपने करीब 15 साल के प्लेबैक सिंगिंग करियर में एक से बढ़कर एक यादगार गाने दिए हैं। उनकी आवाज ने प्यार, दर्द, जुदाई और सुकून—हर एहसास को बखूबी बयां किया। ‘तुम ही हो’, ‘चन्ना मेरेया’, ‘अगर तुम साथ हो’ जैसे गानों से लेकर सैकड़ों हिट ट्रैक्स तक, अरिजीत ने खुद को हर म्यूजिक लवर के दिल में खास जगह दिलाई है। ऐसे में उनके रिटायरमेंट के फैसले ने सभी को भावुक कर दिया है।

मनोज मुंतशिर ने कही ये बात

इस पर प्रतिक्रिया देते हुए मनोज मुंतशिर ने कहा कि मैं सचमुच सदमे में हूं। ये म्यूजिक इंडस्ट्री के लिए बहुत बड़ा झटका है। अरिजीत के पास अभी भी म्यूजिक के लिए बहुत कुछ है। मनोज ने आगे कहा कि उन्होंने अरिजीत के साथ कई सुपरहिट गानों पर काम किया है और अपने अनुभव के आधार पर वह यह कह सकते हैं कि अरिजीत जैसा टैलेंट मिलना बेहद मुश्किल है। उनके जैसा गायक मिलना रेयर है। अरिजीत जैसा दूसरा कोई नहीं होगा।

अरिजीत सिंह का पोस्ट

मनोज मुंतशिर का यह बयान सिर्फ एक प्रतिक्रिया नहीं, बल्कि उस खालीपन का इजहार है, जो अरिजीत जैसे कलाकार के रिटायरमेंट से इंडस्ट्री में महसूस किया जाएगा। उनके शब्दों में एक सच्चे कलाकार के लिए सम्मान और दर्द साफ झलकता है। हालांकि, अरिजीत सिंह ने अपने पोस्ट में यह भी साफ किया है कि वह म्यूजिक की दुनिया से पूरी तरह दूरी नहीं बना रहे हैं।

अरिजीत सिंह का करियर

अरिजीत सिंह अब नई फिल्मों के लिए गाने नहीं गाएंगे, लेकिन संगीत बनाना नहीं छोड़ेंगे। फिलहाल वह उन्हीं प्रोजेक्ट्स पर काम करेंगे, जो पहले से पाइपलाइन में हैं। गौरतलब है कि अरिजीत सिंह ने साल 2011 में फिल्म ‘मर्डर 2’ के गाने से बॉलीवुड में अपनी पहचान बनाई थी। इसके बाद उन्होंने पीछे मुड़कर नहीं देखा। अब उनके इस फैसले ने फैंस के दिलों में कई सवाल छोड़ दिए हैं क्या वाकई म्यूजिक इंडस्ट्री फिर कभी अरिजीत जैसी आवाज सुन पाएगी।

Explainer: कब-कब विवादों में घिरे धीरेंद्र शास्त्री? 10 बयानों पर हुआ विरोध, कई बार मांगनी पड़ी माफी

Diwali Trains: मुंबई-नागपुर के बीच 12 और स्पेशल ट्रेनें चलेंगी, 4 नवंबर से शुरू होगी बुकिंग; जानिए शेड्यूल

राहुल ने PM मोदी को दी खुली चुनौती: बोले- डरिए मत, मंच पर आमने-सामने बैठिए; राजनाथ-समेत 4 नेताओं से की अपील

SIR: ड्राफ्ट वोटर लिस्ट से नाम गायब तो भी भर सकेंगे फॉर्म-6, चुनाव आयोग ने दी बड़ी राहत

दिवाली-छठ पर यूपी-बिहार वालों को ट्रेनों में मिल सकता है कन्फर्म टिकट, रेलवे चला रहा करीब 2,000 स्पेशल ट्रेनें