आयुष्मान सेठी और समीक्षा शेट्टी  (फोटो सोर्स-सोशल मीडिया)
मनोरंजन

मां अर्चना पूरन सिंह के नक्शेकदम पर बेटा, 6 साल बड़ी गर्लफ्रेंड से हुआ प्यार, जल्द लेंगे सात फेरे?

Archana Puran Singh Son Relationship: अर्चना पूरन सिंह के छोटे बेटे आयुष्मान सेठी ने खुद से 6 साल बड़ी गर्लफ्रेंड समीक्षा शेट्टी के साथ अपने रिश्ते पर खुलकर बात की है।

यति सिंह

Ayushmaan Sethi And Samiksha Shetty Age Gap: द कपिल शर्मा शो फेम फेमस एक्ट्रेस अर्चना पूरन सिंह और परमीत सेठी का परिवार सोशल मीडिया और व्लॉग्स के जरिए फैंस के साथ अपनी पर्सनल लाइफ के खूबसूरत पल शेयर करता रहता है। इसी सिलसिले के बीच अब उनके छोटे बेटे आयुष्मान सेठी अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर मीडिया और सोशल मीडिया पर छाए हुए हैं।

आयुष्मान ने अपनी गर्लफ्रेंड समीक्षा शेट्टी के साथ अपने रिश्ते पर खुलकर बातचीत की है। इस लव स्टोरी में सबसे खास बात दोनों के बीच का उम्र का फासला है, जिसे लेकर खुद आयुष्मान ने अपनी राय बताई।

6 साल बड़ी योगा ट्रेनर पर आया दिल

खबरों के अनुसार आयुष्मान की गर्लफ्रेंड समीक्षा शेट्टी पेशे से एक योगा ट्रेनर हैं और वे आयुष्मान से उम्र में 6 साल बड़ी हैं। दोनों पिछले डेढ़ साल से भी ज्यादा समय से एक-दूसरे को डेट कर रहे हैं। इस रिश्ते की शुरुआत एक्ट्रेस योगिता बिहानी के जरिए हुई थी, जो आयुष्मान के बड़े भाई आर्यमन की मंगेतर हैं।

शुरुआत में एक-दूसरे के पास आने के बाद अब समीक्षा शेट्टी परिवार के घर में ही शिफ्ट हो चुकी हैं, जहां पूरे परिवार ने उनका बेहद गर्मजोशी और प्यार के साथ वेलकम किया था।

अर्चना और परमीत ने रिलेशन पर दिया खास रिएक्शन

जब आयुष्मान ने अपने रिश्ते के बारे में अपने माता-पिता को बताया तो अर्चना पूरन सिंह और परमीत सेठी का रिएक्शन बेहद पॉजिटिव रहा। अर्चना पूरन सिंह ने अपने बेटे को बेहद समझदारी भरा सजेशन देते हुए कहा कि रिश्ते में उम्र का फासला कोई मायने नहीं रखता, असली चीज आपसी समझ और प्यार है।

वहीं आयुष्मान के पिता परमीत सेठी ने भी दोनों की जोड़ी की तारीफ करते हुए कहा कि वे एक-दूसरे को पूरा करते हैं और यह एक बेहद मजबूत और खूबसूरत रिश्ता है।

बुरे दौर से निकलकर करीब आए दोनों

अपनी लव स्टोरी का जिक्र करते हुए आयुष्मान और समीक्षा ने बताया कि जब उनकी पहली बार मुलाकात हुई थी, तब दोनों ही अपने पुराने रिश्तों के बुरे दौर से गुजर रहे थे। धीरे-धीरे दोनों के बीच दोस्ती हुई और समीक्षा को आयुष्मान का स्वभाव काफी पसंद आया।

इसके बाद दोनों ने साथ में कई इंटरनेशनल ट्रिप्स भी कीं, जिससे समीक्षा सेट्टी फैमिली के और करीब आ गईं। सेठी परिवार का खुलापन और पॉजिटिव माहौल दर्शकों को बेहद पसंद आ रहा है।

PM Narendra Modi 25 Years Live: जनसेवा के 25 साल पूरे, दिल्ली के श्री विनायक मंदिर में पीएम मोदी ने की पूजा

राहुल और प्रियंका गांधी समेत कई सांसदों के खिलाफ FIR, आकाशवाणी कार्यालय में जबरन घुसने का आरोप

25 साल का सफर... गुजरात से दिल्ली तक, पीएम मोदी आज विकसित भारत संकल्प सभा में सुनाएंगे अपनी कहानी

PM नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन के 25 साल पूरे, श्री विनायक मंदिर में की पूजा-अर्चना, नेताओं ने दी बधाई

भारत-स्विट्जरलैंड आर्थिक साझेदारी होगी मजबूत! वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण और गाय पार्मेलिन की अहम बैठक