नेहा धूपिया, अंगद बेदी, अपारशक्ति खुराना (फोटो-सोर्स,सोशल मीडिया)  
मनोरंजन

Karwa Chauth 2025: अपारशक्ति और अंगद ने करवाचौथ पर जीता फैंस का दिल, वाइफ के छुए पैर, तस्वीरें वायरल

Karwachauth 2025: करवाचौथ के खास मौके पर अपारशक्ति खुराना ने अपने इंस्टाग्राम पर एक स्पेशल पोस्ट शेयर किया है। जिसमें वो और अंगद बेदी अपनी-अपनी पत्नी के पैर छूते नजर आ रहे हैं।

स्नेहा मौर्या

Bollywood Celebs Karwachauth Celebration: आम लोगों से लेकर बॉलीवुड सेलेब्स तक करवाचौथ का त्योहार हर साल की तरह इस बार भी बड़े धूमधाम से मना रहे हैं। इस खास मौके पर जहां कई एक्ट्रेसेस ने अपनी सरगी और मेहंदी की झलक फैंस के साथ सोशल मीडिया पर शेयर की, तो वहीं दूसरी तरफ एक्टर अपारशक्ति खुराना ने अपनी पत्नी के लिए कुछ ऐसा किया, जिसके बाद फैंस भी उनकी तारीफ करते नहीं थक रहे हैं।

दरअसल, अपारशक्ति ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर करवाचौथ की कई प्यारी तस्वीरें शेयर की हैं, जिनमें वो अपनी पत्नी के साथ-साथ बॉलीवुड कपल नेहा धूपिया और अंगद बेदी के साथ नजर आ रहे हैं। इन तस्वीरों में चारों का शानदार बॉन्ड साफ नजर आता है। खास बात यह रही कि अपारशक्ति और अंगद बेदी अपनी पत्नियों के पैर छूते हुए दिखाई दिए, जिससे फैंस को दोनों कपल की मस्ती और प्यार से भरी केमिस्ट्री देखने को मिली।

अपारशक्ति खुराना का खास पोस्ट

एक फोटो में तो दोनों एक्टर अपनी पत्नियों के पैरों में लेटे हुए भी नजर आए, जो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है। अपारशक्ति ने पोस्ट के कैप्शन में लिखा, “सभी खूबसूरत जोड़ियों को करवाचौथ की शुभकामनाएं।” यह पोस्ट शेयर करते ही फैन्स ने कमेंट सेक्शन में ढेर सारा प्यार बरसाना शुरू कर दिया।

फोटो में अपारशक्ति और उनकी पत्नी ट्रेडिशनल लुक में बेहद खूबसूरत लग रहे हैं। वहीं, नेहा धूपिया ग्रीन साड़ी में गॉर्जियस नजर आईं और अंगद बेदी ने एथनिक लुक से सबका ध्यान खींचा। यह तस्वीरें इस बात का सबूत हैं कि स्टार्स होने के बावजूद, ये सेलेब्स अपने रिश्तों और पारंपरिक त्योहारों को पूरे दिल से निभाते हैं।

इन फिल्मों में एक्टर आ चुके हैं नजर

बता दें कि अपारशक्ति खुराना, बॉलीवुड एक्टर आयुष्मान खुराना के भाई हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ब्लॉकबस्टर फिल्म ‘दंगल’ से की थी, जिसमें उनकी एक्टिंग ने दर्शकों का दिल जीत लिया था। इसके बाद वो ‘स्त्री’, ‘लुका छुपी’, ‘भेड़िया’ और ‘पति पत्नी और वो’ जैसी कई हिट फिल्मों में नजर आ चुके हैं। हाल ही में वो ‘स्त्री 2’ में भी दिखाई दिए, जिसमें उनका कॉमिक टाइमिंग एक बार फिर लोगों को खूब पसंद आया। फिलहाल करवाचौथ पर अपारशक्ति की यह पोस्ट न सिर्फ उनके फैंस के लिए खास रही।

सरकारी नौकरी की ओर बढ़े कदम, 20वें रोजगार मेले में 51 हजार युवाओं को नियुक्ति पत्र सौंपेंगे PM मोदी

Weather Update: राजस्थान से मानसून की विदाई के संकेत, अंडमान समेत कई राज्यों में बारिश का अलर्ट

इंस्टाग्राम के जरिए देश को बांटने की साजिश, ISIS के 9 आरोपियों के खिलाफ चार्जशीट में सनसनीखेज खुलासा

DUSU Election 2026: डूसू चुनाव का मतदान संपन्न, 20 उम्मीदवारों की किस्मत EVM में कैद; आज होगी मतगणना

Rahul Gandhi Indore: आज छात्रों की गूंज में युवाओं से राहुल गांधी का सीधा संवाद, शिक्षा-रोजगार पर होगी बात