अनुष्का शर्मा (फोटो-सोशल मीडिया) 
मनोरंजन

Anushka Sharma को बार-बार मिले रिजेक्शन ने बदली किस्मत, 'रब ने बना दी जोड़ी' से मिली बड़ी पहचान

Anushka Sharma Rejection: अनुष्का शर्मा को कई बार रिजेक्शन झेलने के बाद ‘रब ने बना दी जोड़ी’ में मौका मिला। आदित्य चोपड़ा ने उन्हें फ्रेश फेस के तौर पर चुना। यह फिल्म उनकी सफल डेब्यू साबित हुई।

सोनाली झा

Anushka Sharma Debut Story: हिंदी सिनेमा में अक्सर कहा जाता है कि हर रिजेक्शन के पीछे एक नई शुरुआत छिपी होती है। अनुष्का शर्मा की कहानी इस बात का जीता-जागता उदाहरण है। आज बॉलीवुड की टॉप अभिनेत्रियों में शुमार अनुष्का ने अपने करियर की शुरुआत आसान रास्ते से नहीं, बल्कि लगातार मिले रिजेक्शन के बाद की थी।

1 मई को जन्मीं अनुष्का शर्मा का फिल्मी दुनिया में आने का कोई खास प्लान नहीं था। आर्मी बैकग्राउंड से ताल्लुक रखने वाली अनुष्का शुरू में पत्रकारिता और मॉडलिंग में करियर बनाना चाहती थीं। यही वजह थी कि उन्होंने कम उम्र में ही मॉडलिंग की दुनिया में कदम रख दिया। हालांकि, यहां भी उन्हें कई बार असफलता का सामना करना पड़ा।

रिजेक्शन बना टर्निंग पॉइंट

मॉडलिंग के दौरान अनुष्का को लगातार रिजेक्शन झेलने पड़े। खास बात यह है कि अपनी पहली फिल्म मिलने से पहले ही उन्हें एक महीने के भीतर करीब चार बार रिजेक्ट किया गया था। वे विज्ञापनों के ऑडिशन दे रही थीं, लेकिन हर बार फाइनल राउंड में पहुंचकर बाहर हो जाती थीं। यही दौर उनके लिए सबसे मुश्किल था, लेकिन इसी संघर्ष ने उनकी किस्मत बदल दी। जब उन्हें ‘रब ने बना दी जोड़ी’ के लिए स्क्रीन टेस्ट का मौका मिला, तब भी उन्हें उम्मीद कम ही थी कि वे चुनी जाएंगी।

बिना तैयारी पहुंचीं ऑडिशन देने

खुद अनुष्का शर्मा ने एक इंटरव्यू में बताया था कि वह इस ऑडिशन को लेकर बिल्कुल भी गंभीर नहीं थीं। वे बिना मेकअप और बिना खास तैयारी के ही स्क्रीन टेस्ट देने पहुंच गई थीं। उन्हें लगा था कि यहां भी रिजेक्शन मिलना तय है। लेकिन कुछ दिनों बाद उन्हें आदित्य चोपड़ा की टीम से कॉल आया, जिसमें उन्हें फाइनल ऑडिशन और बातचीत के लिए बुलाया गया। इसके बावजूद उनके मन में यही डर था कि आखिरी समय पर उन्हें बाहर कर दिया जाएगा।

नए चेहरे की तलाश में मिला मौका

दरअसल, आदित्य चोपड़ा अपनी फिल्म के लिए एक फ्रेश फेस की तलाश में थे, जो स्क्रीन पर बिल्कुल नया लगे। अनुष्का इस कसौटी पर पूरी तरह खरी उतरीं। दिलचस्प बात यह है कि अगर उन्हें पहले विज्ञापनों में रिजेक्शन नहीं मिलता, तो शायद वे इस फिल्म के लिए उपलब्ध ही नहीं होतीं। फिल्म ‘रब ने बना दी जोड़ी’ में शाहरुख खान के साथ अनुष्का की जोड़ी को दर्शकों ने खूब पसंद किया और यहीं से उनके शानदार करियर की शुरुआत हुई।

Explainer: कब-कब विवादों में घिरे धीरेंद्र शास्त्री? 10 बयानों पर हुआ विरोध, कई बार मांगनी पड़ी माफी

Diwali Trains: मुंबई-नागपुर के बीच 12 और स्पेशल ट्रेनें चलेंगी, 4 नवंबर से शुरू होगी बुकिंग; जानिए शेड्यूल

राहुल ने PM मोदी को दी खुली चुनौती: बोले- डरिए मत, मंच पर आमने-सामने बैठिए; राजनाथ-समेत 4 नेताओं से की अपील

SIR: ड्राफ्ट वोटर लिस्ट से नाम गायब तो भी भर सकेंगे फॉर्म-6, चुनाव आयोग ने दी बड़ी राहत

दिवाली-छठ पर यूपी-बिहार वालों को ट्रेनों में मिल सकता है कन्फर्म टिकट, रेलवे चला रहा करीब 2,000 स्पेशल ट्रेनें