अनुपमा और राही पर फूटा जसप्रीत का गुस्सा, डांस में हार गई अनुपमा 
मनोरंजन

Anupamaa: जीत तुझे अपनी मां से भीख में मिली है, ताना सुनकर खौल उठेगा राही का खून

Anupamaa सीरियल में अनुपमा यानी रूपाली गांगुली की ट्रेजेडी खत्म होने का नाम ही नहीं ले रही है, उसे एक बार फिर घनघोर तिरस्कार का सामना करना पड़ेगा। वो डांस कॉम्पिटिशन में हार गई है।

अनिल सिंह

StartFragment

Anupamaa Update: टीवी सीरियल अनुपमा के आज के एपिसोड में आप देखेंगे अनुपमा को एक बार फिर घनघोर तिरस्कार का सामना करना पड़ेगा। वहीं जसप्रीत जब राही को ताना मारेगी कि तुझे जीत अपनी मां से भीख में मिली है। यह ताना सुनकर राही का खून खौल उठेगा। कुल मिलाकर यह कहा जा सकता है कि आज के एपिसोड में जबरदस्त ड्रामा देखने को मिलने वाला है। 

अनुपमा के 23 जुलाई के एपिसोड में आप देखेंगे मां और बेटी के बीच डांस कंपटीशन हो रहा है। दोनों अपनी अपनी टीम में बेहतरीन प्रदर्शन करने का प्रयास कर रही हैं, लेकिन यहां भी राही की चाल अनुपमा पर भारी पड़ने वाली है। 

अनुपमा की वजह से टीम की होगी बेइज्जती

अनुपमा जब स्टेज पर डांस कर रही होती है उसके सामने अचानक राही आ कर खड़ी हो जाती है। राही को देखकर अनुपमा को पुरानी बातें याद आने लगती है। वह अपना डांस भूल जाती है और वहां खड़ी की खड़ी रह जाती है। इस वजह से परफॉर्मेंस को बीच में रोक दिया जाता है। जसप्रीत अनुपमा को घसीटते हुए वहां से ले जाती है। सभी को यह लग रहा है कि अनुपमा ने जानबूझकर परफॉर्मेंस को खराब किया है। वह अपनी बेटी को जीत दिलाना चाहती थी। इस पर जसप्रीत आग बबूला हो जाती है और अनुपमा को जमकर खरी-खोटी सुनाने लगती है। इतना ही नहीं जसप्रीत राही को भी नहीं छोड़ती वह उससे कहती है कि तुझे जीत तेरी मां की वजह से भीख में मिली है। यह ताना सुनकर राही का खून खौल उठता है। 

ऑर्गेनाइजर को मिला गया मसाला 

जसप्रीत की बात कार्यक्रम के ऑर्गेनाइजर रिकॉर्ड कर लेते हैं, उन्हें मां बेटी के बीच में लड़ाई का पता चल गया है और अब उन्हें यह लग रहा है कि दोनों की लड़ाई को अगर हम स्टेज पर दिखाएंगे तो इससे बहुत मसाला मिलेगा और इससे ऑर्गेनाइजर को बड़ा फायदा होगा इसीलिए वह अनुपमा की टीम को हारने के बावजूद फाइनल में लेकर जाने का प्लान बनाते हैं। अब देखना यह होगा कि क्या अनुपमा की टीम फाइनल तक पहुंच पाएगी, लेकिन कहानी में जिस तरह का ट्विस्ट और टर्न दिखाया जा रहा है, अनुपमा की जिंदगी तिरस्कार से भरी नजर आ रही है। हर कोई उसे ही दोषी मान रहा है। अब देखना यह होगा की अनुपमा खुद को निर्दोष कैसे साबित करती है। 

EndFragment

ChatGPT का कमाल या इंसानों के लिए खतरा? AI से बुक हुई IRCTC की तत्काल टिकट, वायरल हुआ वीडियो

हरदीप पुरी से बीएल वर्मा तक, UP राज्यसभा चुनाव के लिए 16 अक्टूबर को होगा मतदान, किसकी वापसी तय, कौन होगा बाहर?

बाबा रामदेव और बृजभूषण शरण सिंह में हुई सुलह, महंत राजकुमार दास ने कराई दोस्ती, जानिए पूरी इनसाइड स्टोरी

सेवा संकल्प यात्रियों से PM मोदी का संवाद, कहा- सरकारी योजना का उद्देश्य सिर्फ पैसा खर्च करना नहीं, जीवन बदलना

Weather Alert: कई राज्यों में झमाझम बारिश और तेज हवाएं, UP-बिहार से पहाड़ी राज्यों तक जानें कैसा रहेगा मौसम