अनुपमा और राही की निजी जिंदगी का नेशनल टीवी पर पंचनामा, धोखे से मेकर्स ने बनाया प्लान  
मनोरंजन

Anupamaa Twist: नेशनल टीवी पर आएगी अनुपमा और राही की निजी जिंदगी, शो मेकर्स करेंगे विश्वासघात

Personal Life Comes On TV: शो मेकर्स अनुपमा और राही के साथ विश्वासघात करने वाले हैं, दोनों की निजी जिंदगी नेशनल टेलीविजन पर दिखाई जाएगी जिससे परिवार की फजीहत होने वाली है।

अनिल सिंह

StartFragment

Anupamaa Upcoming Twist: टीवी सीरियल अनुपमा के अपकमिंग एपिसोड में आप देखेंगे कहानी बेहद दिलचस्प मोड़ पर पहुंच जाएगी। शो मेकर्स अनुपमा और राही की निजी जिंदगी टीवी पर प्रसारित करने वाले हैं, जिससे दोनों के परिवार के बीच हड़कंप देखने को मिलेगा। ऐसे में यह कहा जा सकता है कि अपकमिंग एपिसोड ड्रामा से भरपूर होने वाला है। 

अनुपमा और राही के डांस कंपटीशन की शुरुआत के पहले से ही शो मेकर्स को पता है कि मां बेटी के बीच मुकाबला होने वाला है और दोनों के बीच मतभेद का फायदा शो मेकर्स शुरुआत से ही उठाना चाह रहे हैं और इसी के तहत वह दोनों की निजी जिंदगी को नेशनल टेलीविजन पर लाने वाले हैं, इसके बारे में दोनों को भनक नहीं है। 

अनुपमा को देविका पर हुआ शक 

सोमवार की एपिसोड में आप देखेंगे देविका अनुपमा आपस में बात कर रहे हैं, तब अनुपमा को एहसास होगा कि देविका उससे कुछ छुपा रही है, लेकिन देविका गोल-गोल बात करके अनुपमा को घुमा देती है। अनुपमा उससे बार-बार पूछ रही है कि वह कुछ छुपाने की कोशिश कर रही है, लेकिन देविका उसे एक बकेट देकर चली जाती है, जिसमें उसे यह लिखना है कि वह रहे ना रहे वह कौन सा काम करना चाहेगी। लेकिन अनुपमा के हाथ एक रिपोर्ट लग जाती है। रिपोर्ट अनुपमा पढ़ सके उसके पहले ही देविका उस से वह रिपोर्ट वापस ले लेती है। अनुपमा का शक यकीन में बदल जाता है कि देविका सच में कुछ छुपा रही है। 

कोठारी मेंशन में भी माहौल तनावपूर्ण

दूसरी तरफ कोठारी मेंशन में भी माहौल तनावपूर्ण बना हुआ है। गौतम वसुंधरा के कान भरता है कि अनुपमा की हार उसकी हार होगी। वसुंधरा का पारा चढ़ जाता है। वह अगली सुबह राही को बेस्ट विशेस देने की बजाय किसी भी सूरत में जीत कर आने की बात कहती है। उधर लीला भी अनुपमा को भड़का रही है और कह रही है की बेटी के प्यार में इतना इमोशनल मत हो जाना की हार जाना। शाह परिवार का सर तुम्हारी हार की वजह से हमेशा के लिए झुक जाएगा, इसका ध्यान रखना। कुल मिलाकर यह कहा जा सकता है कि एक तरफ परिवार में तनावपूर्ण माहौल बना हुआ है, तो दूसरी तरफ दोनों के बीच कंपटीशन के माहौल को लेकर भी जबरदस्त टेंशन देखने को मिल रही है, इसी बीच टीवी चैनल वाले दोनों की निजी जिंदगी को नेशनल टेलीविजन पर प्रसारित करने वाले हैं। कुल मिलाकर अपकमिंग एपिसोड में जबरदस्त ड्रामा देखने को मिलेगा। 

EndFragment

भारत-पाक सीमा के पास बड़ी साजिश नाकाम, श्रीगंगानगर में ट्रेन को उड़ाने की थी कोशिश, जांच में जुटी पुलिस

Explainer: कब-कब विवादों में घिरे धीरेंद्र शास्त्री? 10 बयानों पर हुआ विरोध, कई बार मांगनी पड़ी माफी

Diwali Trains: मुंबई-नागपुर के बीच 12 और स्पेशल ट्रेनें चलेंगी, 4 नवंबर से शुरू होगी बुकिंग; जानिए शेड्यूल

राहुल ने PM मोदी को दी खुली चुनौती: बोले- डरिए मत, मंच पर आमने-सामने बैठिए; राजनाथ-समेत 4 नेताओं से की अपील

SIR: ड्राफ्ट वोटर लिस्ट से नाम गायब तो भी भर सकेंगे फॉर्म-6, चुनाव आयोग ने दी बड़ी राहत