अनुपमा की वजह से राही और प्रेम में होगा झगड़ा, ख्याति प्रेम को मारेगी थप्पड़ 
मनोरंजन

Anupamaa Update: अनुपमा की वजह से बुरा फंसेगा प्रेम, ख्याति प्रेम पर उठाएगी हाथ

अनुपमा की वजह से प्रेम बुरी स्थिति में फंसने वाला है। राही और प्रेम में जबरदस्त झगड़ा होगा, वहीं ख्याति प्रेम पर हाथ उठा देगी और घर के बाकी लोग भी प्रेम से नाराज होते नजर आएंगे।

अनिल सिंह

StartFragment

Anupamaa Upcoming Episode: अनुपमा के आज के एपिसोड में आप देखेंगे राही को यह पता चल जाएगा कि अनुपमा कंपटीशन का हिस्सा है और वह लगातार प्रेम के संपर्क में बनी हुई थी, जिसके बाद राही अपने पति प्रेम से नाराज हो जाएगी। वह उस पर तोहमत लगा देगी, राही प्रेम से कहेगी कि मैं जिस औरत की शक्ल देखना नहीं चाहती हूं, तुम उसके टच में कैसे थे?

राही प्रेम को कहेगी, जो अपनी पत्नी का नहीं हुआ, वह किसी और का क्या होगा? इस पर प्रेम राही को जवाब देगा कि तुम्हारे लिए मैं भी यही बात कह सकता हूं कि जो अपनी मां की नहीं हुई, वह मेरी क्या होगी? प्रेम की बातें सुनकर राही का गुस्सा सातवें आसमान पर पहुंच जाएगा।

ख्याति प्रेम को मारेगी तमाचा

सीरियल के अपकमिंग एपिसोड में जबरदस्त ड्रामा देखने को मिलेगा, प्रेम पर राही वैसे ही नाराज है। वहीं ख्याति और वसुंधरा भी प्रेम को भला बुरा कहते हुए नजर आएंगे, प्रेम जब कंफ्यूजन को दूर करने की कोशिश करेगा तो ख्याति उसे तमाचा जड़ देगी और कहेगी कि तुम उस औरत की साइड ले रहे हो जिसकी वजह से मेरा बेटा मुझसे दूर हो गया? ख्याति कहेगी कि आर्यन की मौत का कारण अनुपमा थी। वहीं दूसरी तरफ प्रेम पराग और बाकी लोगों की नाराजगी का भी शिकार हो जाएगा।

बापूजी की शरण में अनपमा

अनुपमा इन सबके बीच बापूजी की शरण में जाएगी। अनुपम बापूजी को सच बता देगी कि वो इस कंपटीशन में हिस्सा नहीं लेना चाहती है। बापूजी अनुपमा को मनाने की कोशिश करेंगे लेकिन वह कंपटीशन में परफॉर्म करने से इनकार कर देगी।

अनुपमा को राही से बात करने की सलाह

अनुपमा का यह कहना है कि वह अपनी बेटी के मन में और ज्यादा नफरत पैदा नहीं करना चाहती है। तब बापूजी अनुपमा को एक सलाह देंगे कि उसे खुद अपनी बेटी से इस बारे में बात करना चाहिए। इसके अलावा जस्सी और बाकी सभी लोग भी डरे और सहमे हुए हैं। सिर्फ जस्सी को यह बात पता है कि यह माहौल कैसे बना। कुल मिलाकर यह कहा जा सकता है कि जिस कंपटीशन में अनुपमा के हिस्सा लेने की बात तय मानी जा रही थी, अब अनुपमा ने उस कंपटीशन में हिस्सा लेने से इनकार कर दिया है। पूरी संभावना है कि वह बैकआउट कर जाएगी। लेकिन क्या वह सच में कंपटीशन से बाहर हो जाएगी या फिर अपकमिंग एपिसोड में कुछ नया ट्विस्ट देखने को मिलेगा, यह आने वाले वक्त में ही पता चलेगा।

मिर्जापुर में टला बड़ा हादसा! तीसरी रेल-लाइन के काम के दौरान धंसी मिट्टी, कई ट्रेनें डायवर्ट और कैंसिल

Kolkata Airport: DRI की बड़ी कार्रवाई, बैंकॉक जा रहे 7 यात्री गिरफ्तार; 3.51 करोड़ रुपये की विदेशी मुद्रा जब्त

हम दोनों की विचारधारा अलग, लेकिन... PM मोदी के लिए क्या लिखीं सोनिया गांधी? किताब में खोले कई सियासी राज

रक्षा प्रतिष्ठानों की बड़ी उपलब्धि: कबाड़ से ₹89.68 करोड़ की कमाई; 16,837 फाइलें हटाई

अब इस योजना से चुनावी समर में जाएगी BJP, चुनावी राज्यों में क्षेत्रवार बनाई जा रही है विशेष रणनीति