मिहिर को तलाक के पेपर्स थमाएगी नॉयना 
मनोरंजन

Anupama Upcoming Twist: शो में फूटेगा राही और ख्याति का राज, जस्सी हाथ जोड़कर मांगेगी भीख

Anupama Update: अनुपमा हर एपिसोड में नए-नए ड्रामे और ट्विस्ट्स से दर्शकों का मनोरंजन कर रहा है। मौजूदा ट्रैक में कहानी अनुपमा, राही और ख्याति पर केंद्रित है और अब मेकर्स दर्शकों को झटका देने वाले हैं।

सोनाली झा

Anupama Spoiler: स्टार प्लस का पॉपुलर शो ‘अनुपमा’ दर्शकों का लगातार मनोरंजन कर रहा है। शो की कहानी इस समय अनुपमा, राही और ख्याति के इर्द-गिर्द घूमती दिख रही है। अपकमिंग ट्रैक में दर्शकों को अब तक का सबसे बड़ा धमाका देखने को मिलेगा, जब राही और ख्याति का पाप का घड़ा फूटेगा और अनुपमा सबके सामने मजबूती से खड़ी नज़र आएगी।

नए एपिसोड में दिखाया जाएगा कि मेकर्स अचानक डांस की थीम बदल देते हैं। इससे अनुपमा घबरा जाती है लेकिन हार नहीं मानती। उसे एक रस्सी दी जाती है और अनुपमा उसी रस्सी का सहारा लेकर डांस के जरिए अपना दर्द और टूटा हुआ दिल सबके सामने रखती है। इस डांस परफॉर्मेंस के बाद शो की कहानी नया मोड़ ले लेगी।

अनुपमा करेंगी राही की तारीफ

डांस के बाद राही की टीम स्टेज पर आती है। राही अपने परफॉर्मेंस में दिखाती है कि अपनी मां की वजह से उसने कितनी मुश्किलें झेली हैं। उसका डांस जजों को खूब पसंद आता है। यहां तक कि अनुपमा भी राही की तारीफ करती है। हालांकि, राही अपनी मां को नजरें दिखाती है और यह साफ कर देती है कि उसके दिल में अब भी कड़वाहट है।

जस्सी की बेबसी

शो का ड्रामा तब और बढ़ता है जब जज राही को पावर देते हैं कि वह किसी भी एक टीम को बाहर कर सकती है। जैसे ही यह मौका राही के हाथ लगता है, जस्सी घबराकर उससे मदद की भीख मांगती है। वह हाथ जोड़कर राही से गुहार लगाती है। यह देखकर ख्याति और वसुंधरा उसे जमकर ताने मारती हैं और उसकी क्लास लगाती हैं। दूसरी ओर वसुंधरा लगातार राही की तारीफ करती है और लीला को ताने देती है। ख्याति भी तंज कसते हुए कहती है कि अनुपमा को एक बार फिर उसकी औकात दिख गई है। लेकिन इसी बीच बड़ा ट्विस्ट आता है।

अनुपमा की जीत

तोषू, अनुपमा को छोड़कर राही पर पैसे लगाने का फैसला करता है, लेकिन अंत में गेम पलट जाता है और अनुपमा कंपटीशन की विनर बन जाती है। अब शो के दर्शकों की नजरें इस पर हैं कि अनुपमा की जीत के बाद राही और ख्याति का असली चेहरा कैसे सामने आएगा। क्या राही अपनी मां को स्वीकार करेगी या ख्याति की चालें फिर से अनुपमा की जिंदगी को उलझा देंगी? आने वाले एपिसोड्स इसका जवाब देंगे।

Explainer: कब-कब विवादों में घिरे धीरेंद्र शास्त्री? 10 बयानों पर हुआ विरोध, कई बार मांगनी पड़ी माफी

Diwali Trains: मुंबई-नागपुर के बीच 12 और स्पेशल ट्रेनें चलेंगी, 4 नवंबर से शुरू होगी बुकिंग; जानिए शेड्यूल

राहुल ने PM मोदी को दी खुली चुनौती: बोले- डरिए मत, मंच पर आमने-सामने बैठिए; राजनाथ-समेत 4 नेताओं से की अपील

SIR: ड्राफ्ट वोटर लिस्ट से नाम गायब तो भी भर सकेंगे फॉर्म-6, चुनाव आयोग ने दी बड़ी राहत

दिवाली-छठ पर यूपी-बिहार वालों को ट्रेनों में मिल सकता है कन्फर्म टिकट, रेलवे चला रहा करीब 2,000 स्पेशल ट्रेनें