अनुपमा स्पॉइलर (सोर्स- सोशल मीडिया) 
मनोरंजन

Anupama Twist: राही और अनुपमा के सामने बेनकाब होगी रजनी की चालाकी, प्रेम की जिंदगी में आएगी प्रेरणा

Anupama Latest Episode: अनुपमा में जल्द बड़ा ट्विस्ट आने वाला है, जहां रजनी की साजिश अनुपमा और राही के सामने बेनकाब होगी। प्रेम और प्रेरणा की बढ़ती नजदीकियां राही के रिश्ते में तनाव पैदा करेंगी।

सोनाली झा

Anupama Spoiler: स्टार प्लस के लोकप्रिय शो ‘अनुपमा’ में इन दिनों कहानी ने ऐसा मोड़ ले लिया है, जिसने दर्शकों की उत्सुकता और बढ़ा दी है। शो में हाई-वोल्टेज ड्रामा लगातार देखने को मिल रहा है, जहां एक तरफ रजनी की चालाकियां धीरे-धीरे सामने आ रही हैं, वहीं दूसरी तरफ प्रेम, प्रेरणा और राही के रिश्तों में नई दरार पड़ती नजर आ रही है।

हालिया एपिसोड्स में दिखाया गया है कि रजनी ने बेहद चालाकी से अनुपमा से चॉल के पेपर्स पर साइन करवा लिए हैं। हैरानी की बात यह है कि अनुपमा को अभी तक इस धोखे की कोई भनक नहीं लगी है। रजनी अब भी उसके सामने हमदर्द बनने का नाटक कर रही है और खुद को उसकी सबसे बड़ी सपोर्ट सिस्टम दिखा रही है। लेकिन दर्शक साफ देख पा रहे हैं कि रजनी का मकसद सिर्फ अपना फायदा है।

अनुपमा और राही के सामने आई रजनी की सच्चाई

इसी बीच रजनी की बेटी प्रेरणा लगातार अपनी मां की सच्चाई अनुपमा और राही के सामने लाने की कोशिश कर रही है। प्रेरणा बार-बार इशारों में यह समझाने की कोशिश करती है कि रजनी भरोसे के लायक नहीं है। उसकी बातों से अब अनुपमा को भी शक होने लगा है कि कुछ तो गड़बड़ है। अनुपमा यह सोचने पर मजबूर हो जाती है कि आखिर रजनी अचानक सबको अपने घर खाने पर बुलाने जैसी बातें क्यों कर रही है।

रजनी से नाराजगी जाहिर करेगी प्रेरणा

प्रेरणा अपनी मां से खुलकर नाराजगी जाहिर करती है और कहती है कि रजनी सिर्फ दिखावे की इंसान है। वह राही से भी साफ शब्दों में कहती है कि उसकी मां को रिश्तों से नहीं, बल्कि सिर्फ अपनी कुर्सी और पावर से प्यार है। यह बातें सुनकर राही का शक और गहरा हो जाता है और वह मन ही मन रजनी को बेनकाब करने का फैसला करती है।

प्रेम और प्रेरणा की बढ़ेगी नजदीकियां

इसी दौरान कहानी में प्रेम और प्रेरणा की बढ़ती नजदीकियां नया ट्विस्ट ला रही हैं। प्रेरणा एक नया वेंचर शुरू करने की बात करती है और उसमें अनुपमा को अपनी टीम में शामिल करने का फैसला लेती है। वह प्रेम को भी अपने साथ जुड़ने का ऑफर देती है। प्रेम का अहमदाबाद जाने की बात करना राही को बिल्कुल पसंद नहीं आता और वह अंदर ही अंदर जलने लगती है।

Delhi CJP Protest LIVE: कानून का पालन नहीं करती CJP, इसी वजह से प्रदर्शन की अनुमति नहीं मिली- दिल्ली पुलिस

कानून का पालन नहीं करती CJP, दिल्ली पुलिस ने बताया क्यों नहीं दी प्रदर्शन की अनुमति?

दिल्ली पुलिस के दावे पर दिपके का पलटवार; बोले- कोई बॉन्ड नहीं भरा, कहा CEC के इस्तीफे तक जारी रहेगी जंग

दादी के निधन पर फोन देने से इनकार! अभिजीत दिपके ने नागपुर एयरपोर्ट पहुंच खोला दिल्ली पुलिस का कच्चा चिट्ठा

हिटलर ने भी अंतिम समय में यही किया था... दिल्ली के हालात पर संजय राउत का बड़ा हमला, PM मोदी को बताया मोगैंबो