अनुपमा गोवा ट्रैक (फोटो-सोशल मीडिया) 
मनोरंजन

Anupama Spoiler: एक्सीडेंट में प्रार्थना ने बचाई अनुपमा की जान, खुद गंवाई जिंदगी, शो में आएगा नया लीप

Anupama Twist: प्रार्थना की मौत के बाद अनुपमा खुद को दोषी मानता है और जिंदगी बदल जाती है। अपकमिंग एपिसोड में शो में लीप दिखेगा, जिसके बाद अनुपमा अपनी दोस्त देविका के साथ गोवा में नई शुरुआत करेगी।

सोनाली झा

Anupama Goa Track: टीवी के लोकप्रिय शो अनुपमामें इन दिनों जबरदस्त ट्विस्ट और टर्न देखने को मिल रहे हैं। दर्शकों के पसंदीदा इस शो में मेकर्स लगातार ऐसे मोड़ ला रहे हैं, जो कहानी को और दिलचस्प बना रहे हैं। अब शो के आने वाले एपिसोड में एक बड़ा इमोशनल ट्रैक दिखाया जाएगा, जिसमें प्रार्थना की मौत के बाद अनुपमा की जिंदगी पूरी तरह बदलती नजर आएगी।

शो के अपकमिंग एपिसोड में दिखाया जाएगा कि प्रार्थना की अचानक मौत से कोठारी और शाह परिवार दोनों गहरे सदमे में आ जाते हैं। इस घटना के बाद पूरे घर में मातम का माहौल छा जाता है। कहानी के अनुसार, अनुपमा, अंश और प्रार्थना मंदिर गए होते हैं। इसी दौरान एक बड़ा हादसा होने वाला होता है। बताया जा रहा है कि अनुपमा का एक्सीडेंट होने वाला होता है, लेकिन प्रार्थना उसे बचाने के लिए आगे आ जाती है। इस कोशिश में वह अपनी जान गंवा बैठती है।

हादसे के बाद बेहोश हो जाती है अनुपमा

हादसे के बाद अनुपमा बेहद खराब हालत में कोठारी हाउस पहुंचती है। वहां परिवार के लोग प्रार्थना के बारे में पूछते हैं, लेकिन वह कुछ बताने से पहले ही बेहोश हो जाती है। जब परिवार को प्रार्थना की मौत के बारे में पता चलता है, तो हर कोई स्तब्ध रह जाता है। खुशियों से भरे घर में अचानक मातम छा जाता है। इसके बाद सभी लोग इस हादसे के पीछे की असली वजह जानने की कोशिश करते हैं।

शो में आएगा नया लीप

रिपोर्ट्स के मुताबिक, इस बड़े हादसे के बाद शो में एक बार फिर लीप दिखाया जाएगा। इस लीप के बाद अनुपमा की जिंदगी एक नए मोड़ पर पहुंच जाएगी। नए प्रोमो के अनुसार, अनुपमा अब अपनी दोस्त देविका के साथ गोवा पहुंच चुकी है। यहां वह अपनी जिंदगी की नई शुरुआत करने की कोशिश करती नजर आएगी। गोवा में अनुपमा की जिंदगी में कई नए बदलाव देखने को मिलेंगे। कहानी में नए किरदारों की एंट्री भी हो सकती है, जिससे शो और ज्यादा दिलचस्प हो जाएगा।

नई जगह, नई शुरुआत

टीवी की मशहूर अभिनेत्री रुपाली गांगुली द्वारा निभाया जा रहा अनुपमा का किरदार दर्शकों के बीच पहले से ही काफी लोकप्रिय है। ऐसे में मेकर्स को उम्मीद है कि यह नया ट्रैक दर्शकों को और ज्यादा पसंद आएगा और शो की टीआरपी में भी बढ़ोतरी होगी। अब देखना दिलचस्प होगा कि प्रार्थना की मौत के बाद अनुपमा अपनी जिंदगी को किस तरह संभालती है और गोवा में उसकी नई कहानी किस दिशा में आगे बढ़ती है।

MLC Election Results Live: सभी सीटों के परिणाम जारी, यहां देखें पूरी लिस्ट; नागपुर और वाराणसी में फंसा पेच

Cyclone Arnab Update: 150 किमी/घंटा की रफ्तार से चलीं हवाएं, अब इन राज्यों में बारिश की चेतावनी

6,337 वाली दवा अब 1,495 में मिलेगी, कैंसर की किन दवाओं के कितने घटे दाम? देखें लिस्ट

BIG BREAKING: CJP ने दिया कांग्रेस के 1 नवंबर की महारैली को समर्थन, अभिजीत दिपके ने किया ऐलान

Seva First Innovation: महाराष्ट्र में इनोवेशन चैलेंज की धूम, 7,952 नए विचार पेश; 30 अक्टूबर तक करें आवेदन