सतीश कौशिक की डेथ एनिवर्सरी पर भावुक हुए सितारे, जैकी श्रॉफ और अनुपम खेर ने यूं किया याद

Anupam Kher Emotional Post: बॉलीवुड अभिनेता सतीश कौशिक की डेथ एनिवर्सरी पर जैकी श्रॉफ और अनुपम खेर ने उन्हें याद करते हुए भावुक पोस्ट शेयर किए। जैकी श्रॉफ ने तस्वीरों का कोलाज साझा किया।
Satish Kaushik's death anniversary, Jackie Shroff and Anupam Kher shared emotional posts remembering him
सतीश कौशिक की डेथ एनिवर्सरी पर जैकी श्रॉफ और अनुपम खेर का पोस्ट (फोटो-सोशल मीडिया)
Published on
Updated on

Satish Kaushik Death Anniversary: बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता और फिल्ममेकर सतीश कौशिक की डेथ एनिवर्सरी पर फिल्म इंडस्ट्री के कई सितारों ने उन्हें याद करते हुए श्रद्धांजलि दी। इस मौके पर अभिनेता जैकी श्रॉफ और अनुपम खेर ने सोशल मीडिया के जरिए अपने प्रिय दोस्त को याद किया और भावुक संदेश साझा किए। जैकी श्रॉफ ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर सतीश कौशिक की याद में एक खास पोस्ट शेयर किया।

इस कोलाज में सतीश कौशिक की हाल के दिनों की एक फोटो भी शामिल थी, जिसमें वह कैप और चश्मा पहने नजर आ रहे थे। इसके अलावा उनकी युवा दिनों की दो ब्लैक-एंड-व्हाइट तस्वीरें भी पोस्ट में शामिल थीं। पोस्ट साझा करते हुए जैकी श्रॉफ ने लिखा कि सतीश कौशिक जी को उनकी डेथ एनिवर्सरी पर याद कर रहा हूं। उनका यह पोस्ट सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

अनुपम खेर ने शेयर किया भावुक वीडियो

इससे पहले अभिनेता अनुपम खेर ने भी इंस्टाग्राम पर एक इमोशनल वीडियो शेयर किया। इस वीडियो में वह सतीश कौशिक की बेटी वंशिका कौशिक के साथ नजर आए। वीडियो के साथ लिखे कैप्शन में अनुपम खेर ने बताया कि वह वंशिका के स्कूल के कार्यक्रम में माता-पिता की तरह शामिल हुए। उन्होंने लिखा कि वंशिका को स्कूल के नुक्कड़ नाटक में अभिनय करते देखना उनके लिए बेहद खुशी का पल था। अनुपम खेर ने अपने पुराने दिनों को याद करते हुए लिखा कि कई साल पहले वह और सतीश कौशिक दिल्ली में साथ-साथ नुक्कड़ नाटक किया करते थे।

इंडस्ट्री को लगा था गहरा झटका

बता दें कि सतीश कौशिक का निधन 9 मार्च 2023 को हुआ था। उस समय उनकी उम्र 66 साल थी। रिपोर्ट्स के मुताबिक उन्हें कार्डियक अरेस्ट आया था, जिसके कारण उनका अचानक निधन हो गया। उनके निधन की खबर से पूरी फिल्म इंडस्ट्री और उनके चाहने वालों को गहरा सदमा लगा था। उनके करीबी दोस्त अनुपम खेर और अभिनेता अनिल कपूर ने भी उस समय गहरा दुख व्यक्त किया था।

फिल्मों में निभाए कई यादगार किरदार

सतीश कौशिक ने अपने लंबे करियर में अभिनेता, निर्देशक और लेखक के रूप में हिंदी सिनेमा को कई यादगार फिल्में दीं। उनकी कॉमिक टाइमिंग और शानदार अभिनय के लिए उन्हें हमेशा याद किया जाएगा। आज उनकी डेथ एनिवर्सरी पर इंडस्ट्री के दोस्त और फैंस उन्हें याद कर रहे हैं और उनके योगदान को श्रद्धांजलि दे रहे हैं।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com