अनुपमा सीरियल (फोटो-सोर्स,सोशल मीडिया) 
मनोरंजन

Anupama Spoiler: लीला बा तोड़ेगी कोठारी परिवार का घमंड, पराग ने लिया बड़ा फैसला

Anupamaa Twist: अनपुमा के अपकमिंग एपिसोड में देखेंगे कि शाह परिवार कोठारी हाउस पहुंचेगा। इस दौरान ख्याति और मोटी बा उन्हें खूब खरीखोटी सुनाएंगे। लेकिन लीला भी चुप नहीं रहेगी और उन्हें करारा जवाब देगी।

स्नेहा मौर्या

Anupamaa Serial Today Episode: टीवी शो ‘अनुपमा’ के आगामी एपिसोड में दर्शकों को जबरदस्त ड्रामा और इमोशनल टकराव देखने को मिलेगा। आज के एपिसोड में लीला बा, बापूजी और अनुपमा मिलकर कोठारी परिवार के सामने अंश और प्रार्थना की शादी का प्रस्ताव रखेंगे, लेकिन जो व्यवहार कोठारी हाउस से मिलेगा, वह सबको हैरान कर देगा।

दरअसल, अनुपमा बेहद सम्मान और सलीके से बात की शुरुआत करेगी। वह कहेगी कि बीती बातों को पीछे छोड़कर एक नई शुरुआत करनी चाहिए। लीला और बापूजी भी प्रार्थना-अंश की शादी को लेकर अपनी सहमति जाहिर करेंगे। अनुपमा जब वसुंधरा को मिठाई का डिब्बा देगी, तो वसुंधरा उसे न केवल ठुकराएगी बल्कि गुस्से में मिठाई फेंक देगी।

कोठारी परिवार को चैलेंज करेगी लीला बा

यह सब देखकर लीला बा का धैर्य जवाब दे जाएगा और वह कोठारी परिवार पर जमकर बरसेंगी। लीला कहेगी, “पिछली बार आप लोग लड़के वाले थे, अब हम हैं। ये शादी होगी, चाहे आप चाहें या नहीं।” लीला की ये बातें कोठारी परिवार को चौंका देंगी। इसके बाद लीला बा सबसे बड़ा ब्रह्मास्त्र चलाएंगी। वह कहेंगी, “इस बार अंश और प्रार्थना के बच्चे की किलकारियां हमारे घर में गूंजेंगी और तुम सब उसके मुंह की एक झलक देखने को भी तरसोगे। तुम्हारे नाती के मुंह से 'नानी-नाना' सुनने को नहीं मिलेगा।”

अनुपमा का न्यौता स्वीकार करेगा पराग कोठारी

लीला की बातें सुनकर वसुंधरा और ख्याति समेत पूरा कोठारी परिवार सन्न रह जाएगा। सबकी बोलती बंद हो जाएगी। अनुपमा कोठारी निवास से जाने को कहेगी, और लीला व बापूजी के साथ बाहर निकल जाएंगी। तभी पराग कोठारी आगे आएगा और वह अनुपमा को रोककर वह मिठाई का डिब्बा उठाएगा जो वसुंधरा ने फेंका था। पराग कहेगा, "मुझे ये न्यौता मंजूर है।"

यह सुनते ही अनुपमा, लीला और हंसमुख के चेहरे पर मुस्कान लौट आएगी, जबकि कोठारी परिवार का घमंड चकनाचूर हो जाएगा। जाते-जाते अनुपमा पराग को शादी में आने का औपचारिक निमंत्रण देती है और साथ ही पूरे परिवार को भी बुलाती है।

अनुपमा के जाने के बाद कोठारी हाउस में भूचाल आ जाता है। सब पराग के पास पहुंचते हैं और उससे पूछते हैं कि उसने ऐसा क्यों किया। इस पर पराग कहता है, “मैंने सिर्फ निमंत्रण स्वीकार किया है, रिश्ता नहीं।” लेकिन सच्चाई यह है कि पराग दिल से अंश और प्रार्थना के रिश्ते को स्वीकार कर चुका है।

कौन हैं छठी मैया, क्यों की जाती है सूर्य की पूजा? जानें छठ महापर्व की कथा और 4 दिनों के नियम

Bihar Chhath Puja 2026: नितिन नबीन के आवास पर छठ की रौनक, राज्यपाल और CM सम्राट ने ग्रहण किया खरना का प्रसाद

आखिरी गेंद पर पाकिस्तान को दी मात, भारत की रोमांचक जीत से गदगद हुए PM मोदी; युवाओं को दिया खास संदेश

Kal Ka Mausam: 15 नवंबर को 4 राज्यों में बारिश के आसार, बंगाल की खाड़ी में चक्रवात का अलर्ट

धामी सरकार के 5 साल में उत्तराखंड को मिले 3 नए मेडिकल-नर्सिंग कॉलेज, CM बोले- हर क्षेत्र तक पहुंचें बेहतर इलाज