अनुपमा में महासंग्राम, प्रकाश को सबक सिखाकर शाह हाउस लौटेगी अनुपमा, गौतम की नई चाल से सदमा 
मनोरंजन

Anupamaa Spoiler: पैदा होते प्रार्थना के बच्चे को किडनैप करेगा गौतम, अनुपमा का हुआ है बुरा हाल

Anupamaa Twist: अनुपमा समर के हमशक्ल को देखकर हुई सदमे में। गौतम ने माही पर शादी का दबाव बनाया। प्रार्थना के बच्चे के जन्म पर गौतम उसे किडनैप करने की साजिश रचेगा। अनुपमा देगी गौतम को सबक।

अनिल सिंह

StartFragment

Anupamaa Upcoming Twist: सीरियल 'अनुपमा' (Anupama) की कहानी में इन दिनों अनुपमा के सिर पर प्रकाश (Prakash) को खत्म करने का जुनून सवार है। अनुपमा पहले ही अपनी जान पर खेलकर बारिश में फंसी राही (Raahi) को बचा चुकी है। राही ने अनुपमा को याद दिलाया था कि कैसे उसने अपने परिवार के लिए उसके साथ भेदभाव किया था, जिससे अनुपमा भावनात्मक रूप से आहत हुई थी। लेकिन जल्द ही कहानी में एक और बड़ा मोड़ आने वाला है, जो अनुपमा के जीवन में नई चुनौतियां लाएगा।

अनुपमा जल्द ही प्रकाश की अक्ल ठिकाने लगाकर शाह हाउस (Shah House) लौटने का फैसला करेगी। वह अपने गैंग के साथ प्रकाश की बैंड बजाकर ही वहां से जाएगी। लेकिन शाह हाउस लौटते ही अनुपमा की जिंदगी में एक और बड़ा सदमा दस्तक देगा।

समर के हमशक्ल को देखकर अनुपमा को लगा सदमा

शाह हाउस पहुंचते ही अनुपमा एक ऐसे लड़के से टकराएगी, जो बिल्कुल उसके दिवंगत बेटे समर (Samar) का हमशक्ल होगा। समर के इस हमशक्ल को देखकर अनुपमा एक बार फिर से सदमे में चली जाएगी और भावनात्मक रूप से टूटने लगेगी। समर की यादें अनुपमा को एक बार फिर से पागल कर सकती हैं। वहीं, दूसरी ओर, प्रकाश के चंगुल से बाहर आने के बाद राही को इस बात का एहसास होगा कि अनुपमा सच में उससे बहुत प्यार करती है, जिसके बाद राही अपनी मां अनुपमा को माफ करने का फैसला करेगी।

गौतम का माही पर दबाव और प्रार्थना की डिलीवरी

इसी बीच, गौतम (Gautam) फिर से कोठारी हाउस में कुंडली मारकर बैठ जाएगा। गौतम, माही पर शादी करने के लिए जबरन दबाव बनाएगा और स्थिति इतनी बिगड़ जाएगी कि वह माही की इज्जत पर भी हाथ डालने की कोशिश करेगा। दूसरी तरफ, प्रार्थना (Prarthana) की तबियत खराब होने पर परिवार के लोग उसे लेकर अस्पताल भागेंगे। जल्द ही प्रार्थना अपने बच्चे को जन्म देगी, जिसकी खबर से शाह परिवार खुशी से झूम उठेगा।

गौतम करेगा प्रार्थना के बच्चे को किडनैप

प्रार्थना के मां बनने की खबर सुनते ही गौतम गुस्से से पागल हो जाएगा। बदला लेने के लिए गौतम एक भयानक प्लानिंग करेगा—वह प्रार्थना के नवजात बच्चे को किडनैप करने की कोशिश करेगा। गौतम अपने ही बच्चे को नुकसान पहुंचाने की इस खतरनाक साजिश को अंजाम देने की फिराक में होगा। प्रार्थना का बच्चा किडनैप होते ही अनुपमा का पारा हाई हो जाएगा। अनुपमा एक बार फिर से डंडा लेकर गौतम को सबक सिखाने निकल जाएगी और इस बार भी वह गौतम की हालत खराब करके ही दम लेगी।

EndFragment

हिंदू दक्षिणपंथी सांप्रदायिकता देश के लिए खतरा, हामिद अंसारी के बयान बवाल, BJP ने किया पलटवार

सहारनपुर से चुनावी आगाज की परंपरा जारी रखेगी BJP? राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन के दौरे से सियासी हलचल तेज

दिल्ली में वोटर लिस्ट से कटेगा केजरीवाल का नाम, चुनाव आयोग ने भेजा SIR का नोटिस, पूर्व CM से मांगे कागज

ABVP ने DUSU चुनाव में लहराया परचम, जीत के बाद यश डबास की पहली प्रतिक्रिया, बोले- हमारे साथ हैं Gen Z

DUSU Election Result 2026 LIVE: DUSU में अध्यक्ष पद पर ABVP की जीत, यश डबास बने DU के प्रेसिडेंट