अल्पना बुच के 50वें जन्मदिन पर रुपाली गांगुली ने किया दिल छू लेने वाला पोस्ट 
मनोरंजन

50 की हुई अल्पना बुच, टीवी की अनुपमा ने खास अंदाज में दी जन्मदिन की शुभकामना

Rupali Ganguly: टीवी एक्ट्रेस अल्पना बुच के जन्मदिन के मौके पर टीवी की अनुपमा ने उन्हें खास अंदाज में जन्मदिन की शुभकामना दी है, देखें ये मस्ती भरा वीडियो।

अनिल सिंह

StartFragment

Alpana Buch 50th Birthday: टीवी सीरियल 'अनुपमा' फेम अभिनेत्री अल्पना बुच शुक्रवार को अपना 50वां जन्मदिन मना रही हैं। इस मौके पर उनकी को-स्टार और शो की मुख्य नायिका रुपाली गांगुली ने खास अंदाज में जन्मदिन की शुभकामनाएं दी हैं।

रुपाली गांगुली ने इंस्टाग्राम पर एक मजेदार वीडियो पोस्ट किया, जिसमें वह सोशल मीडिया के ट्रेंडिंग वॉइस ओवर पर लिप-सिंक करती नजर आ रही हैं। रुपाली ने कैप्शन में लिखा, "जन्मदिन मुबारक हो, तुम थोड़ी अजीब हो और तुम्हें हर चीज एकदम परफेक्ट चाहिए। तुम्हारे बिना मैं क्या करती? तुमसे बहुत प्यार करती हूं!"

गुजरात के द्वारका की रहने वाली हैं अल्पना 

वीडियो में दोनों अपने किरदार में नजर आ रही हैं। रुपाली ने जहां लाल रंग की, वहीं अल्पना ने हरे रंग की साड़ी पहन रखी है। अल्पना बुच मूल रूप से गुजरात के द्वारका की रहने वाली हैं और एक गुजराती परिवार से ताल्लुक रखती हैं। हिंदी टीवी सीरियल्स में आने से पहले अल्पना ने गुजराती नाटक में छोटा सा किरदार निभाकर अपने करियर की शुरुआत की थी।

अल्पना बुच बनी हैं अनुपमा की सास 

हालांकि हिंदी टीवी सीरियल में उनकी रुचि इतनी थी कि वह इस इंडस्ट्री की ओर भी खिंची चली आईं। 2014 में अल्पना ने टीवी सीरियल 'सरस्वतीचंद्र' से अपने करियर की शुरुआत की। इसके अलावा वह टीवी सीरियल 'पापड़ पोल शहाबुद्दीन राठौड़ की रंगीन दुनिया' में नजर आ चुकी हैं। अल्‍पना ने टीवी सीरियल 'उड़ान और बालवीर' में भी काम किया है। अल्पना इन दिनों पॉपुलर टीवी सीरियल 'अनुपमा' में लीड रोल अनुपमा की सास 'लीला' का किरदार निभा रही हैं।

अनुपमा और लीला में एक अलग बॉन्ड

शुरुआत में तो लीला को अनुपमा एक फूटी आंख नहीं पसंद आती थी, लेकिन जैसे-जैसे कहानी आगे बढ़ती है, अनुपमा और लीला में एक अलग बॉन्ड दिखाया जाता है। कुछ किरदारों ने शो को अलविदा कहा, तभी से अल्पना भी नजर नहीं आ रही हैं, लेकिन फिर कहानी में ट्विस्ट के साथ कुछ लोगों की वापसी हुई है।

EndFragment

MLC Election Results LIVE: यूपी, बिहार, महाराष्ट्र समेत चार राज्यों में मतगणना, RJD का चुनाव आयोग को पत्र

BRICS Parliamentary Forum 2026: ब्रिक्स फोरम में बिरला का संदेश, चर्चाओं से नहीं ठोस नतीजों से तय होगी सफलता

Bihar MLC Election Result: पटना में मतगणना केंद्र पर हंगामा, CCTV नहीं होने पर कांग्रेस-जन सुराज ने उठाए सवाल

चक्रवात अर्णव आंध्र प्रदेश के तट से टकराएगा, 140 KM की रफ्तार से चलेंगी हवाएं; 20 राज्यों में बारिश का अलर्ट

ज्ञानेश कुमार के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट में आज सुनवाई, 12 विपक्षी पार्टियों की संयुक्त याचिका को साथ सुनेगा कोर्ट