अनूप जलोटा ने भाषा विवाद पर तोड़ी चुप्पी 
मनोरंजन

अनूप जलोटा ने भाषा विवाद पर तोड़ी चुप्पी, बोले- हमें मराठी पसंद है, लेकिन...

अनूप जलोटा ने हिंदी बनाम मराठी विवाद पर चुप्पी तोड़ते हुए कहा कि सभी भाषाओं का सम्मान जरूरी है। उन्होंने कहा कि उन्हें मराठी पसंद है और वे मराठी में भी गाते हैं, लेकिन हिंदी देश की मातृभाषा है।

सोनाली झा

Anup Jalota: महाराष्ट्र में जारी हिंदी और मराठी भाषा विवाद के बीच अब देश के मशहूर भजन सम्राट अनूप जलोटा ने भी अपनी राय दी है। उन्होंने न केवल हिंदी को मातृभाषा बताया, बल्कि मराठी सहित अन्य भाषाओं की भी सराहना की। अनूप जलोटा ने एकता और विविधता की भावना को आगे रखते हुए कहा कि हर भाषा का सम्मान होना चाहिए।

अनूप जलोटा ने अपनी बात रखते हुए कहा कि हमारे देश के लिए हर भाषा बहुत ज़रूरी है। हमें मराठी बहुत पसंद है, मैं खुद मराठी में भी गाता हूं। हिंदी हमारे देश की मातृभाषा है, इसलिए हमें इसे हर जगह बोलना चाहिए। लेकिन अगर हम दूसरी भाषाएं भी जानते हैं तो यह हमारे लिए एक बोनस है। सभी को नई भाषाएं सीखनी और बोलनी चाहिए। और अपनी मातृभाषा हिंदी को ज़रूर बोलना चाहिए।

उदित नारायण की प्रतिक्रिया

अनूप जलोटा का यह बयान ऐसे समय में सामने आया है जब महाराष्ट्र में हिंदी बनाम मराठी का मुद्दा एक बार फिर सुर्खियों में है। इससे पहले सिंगर उदित नारायण ने भी इस विवाद पर प्रतिक्रिया दी थी। उन्होंने भी सभी भाषाओं के महत्व को स्वीकार किया था और कहा था कि हम महाराष्ट्र में रहते हैं, यह मेरी कर्मभूमि है। यहां की लोकल भाषा और संस्कृति का सम्मान करना ज़रूरी है, लेकिन देश की सभी भाषाएं महत्वपूर्ण हैं।

बिग बॉस से जुड़ा विवाद

अनूप जलोटा सिर्फ संगीत की दुनिया में ही नहीं, बल्कि रियलिटी शो ‘बिग बॉस 12’ से भी सुर्खियों में आए थे। इस शो में उन्होंने अपनी स्टूडेंट जसलीन मथारू के साथ एंट्री ली थी, जिससे उनके रिश्ते को लेकर काफी विवाद हुआ था। जसलीन मथारू ने सलमान खान के सामने कहा कि वह अनूप जलोटा के साथ रिश्ते में हैं। अनूप जलोटा जसलीन मथारू से 37 साल बड़े थे। हालांकि, शो के बाद जलोटा ने इन अफवाहों को खारिज कर दिया और कहा कि जसलीन सिर्फ उनकी शिष्या है।

कला और भाषा में समानता का संदेश

अनूप जलोटा की यह टिप्पणी एक बार फिर यह स्पष्ट करती है कि भाषा को राजनीति से नहीं, बल्कि एकता के पुल की तरह देखना चाहिए। जहां हर भाषा की अपनी गरिमा और सांस्कृतिक महत्ता है, वहीं हिंदी को जोड़ने वाली भाषा के रूप में स्वीकार किया गया है।

गूंज नहीं, सीधा धमाका, DUSU में ABVP की जीत से गदगद हुई BJP, कांग्रेस और राहुल गांधी पर साधा निशाना

हिंदू दक्षिणपंथी सांप्रदायिकता देश के लिए खतरा, हामिद अंसारी के बयान बवाल, BJP ने किया पलटवार

सहारनपुर से चुनावी आगाज की परंपरा जारी रखेगी BJP? राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन के दौरे से सियासी हलचल तेज

दिल्ली में वोटर लिस्ट से कटेगा केजरीवाल का नाम, चुनाव आयोग ने भेजा SIR का नोटिस, पूर्व CM से मांगे कागज

ABVP ने DUSU चुनाव में लहराया परचम, जीत के बाद यश डबास की पहली प्रतिक्रिया, बोले- हमारे साथ हैं Gen Z