पवन सिंह-अंजलि राघव विवाद पर अनिरुद्धाचार्य ने दिया सुझाव 
मनोरंजन

Anjali Raghav: 'कुत्तों को क्या जवाब देना', अनिरुद्धाचार्य का पवन सिंह मामले में अंजलि राघव को सुझाव

Aniruddhacharya: पवन सिंह और अंजलि राघव का विवाद सुर्खियों में रहा था, अब अनिरुद्धाचार्य ने इस पर बयान दिया है. कहा है- कुत्तों का जवाब देने की जरूरत नहीं है। उनका यह बयान सुर्खियों में आ गया है।

अनिल सिंह

StartFragment

Pawan Singh Anjali Raghav Controversy: पवन सिंह के साथ हुए विवाद को लेकर अंजलि राघव इस समय सुर्खियों में बनी हुई हैं। एक वीडियो में पवन सिंह अंजलि राघव की कमर को बार-बार छूते हुए नजर आए थे। उस वीडियो ने सोशल मीडिया पर तहलका मचा दिया था, वीडियो को लेकर पवन सिंह की खूब आलोचना की गई और एक्ट्रेस अंजलि राघव ने भी पवन सिंह की हरकत को गलत बताया।

पवन सिंह ने मामले में बाद में माफी भी मांगी। लेकिन अब भी मामला चर्चा में बना हुआ है। अंजलि राघव अनिरुद्धाचार्य के आश्रम में पहुंची तो वहां अनिरुद्धाचार्य ने उन्हें कुत्तों को जवाब न देने की सलाह दी है।

मुझे उन्हें जवाब देना चाहिए या इग्नोर करना चाहिए

अनिरुद्धाचार्य महाराज अपने बयानों को लेकर हमेशा सुर्खियों में रहते हैं, उन्होंने ऐसा ही एक बयान अंजलि राघव और पवन सिंह के कंट्रोवर्सी को लेकर भी दिया है। वीडियो में आप देख सकते हैं कि अंजलि राघव अनिरुद्धाचार्य के आश्रम में पहुंची हुई हैं। जहां उन्होंने बताया कि मैं हरियाणवी एक्ट्रेस हूं। कई बार ऐसा होता है कि आपसे जलने वाले लोग आपको डीफेम करने की कोशिश करते हैं। मेरे साथ भी ऐसा ही हो रहा है। मुझे उन्हें जवाब देना चाहिए या इग्नोर करना चाहिए?

यहां देखें वीडियो

अंजलि ने क्या कहा

अंजलि राघव के सवाल पर अनिरुद्धाचार्य उन्हें जवाब देते हैं, एक कहावत याद होगी, हाथी चले बाजार कुत्ते लगे हजार। हाथी अपनी मस्ती में जब चलता है तो कुत्ते भोंकते हैं। इसलिए कुत्तों को क्या जवाब देना! कुत्तों को जवाब देने की जरूरत नहीं है। अपनी मस्ती में अपनी लक्ष्य की और आगे बढ़ते चलो। कभी लड़ाई झगड़े में फंसो। कोई कुछ कर रहा है उनको इग्नोर करो। जवाब में अंजलि राघव ने आगे कहा कि यही सब सोच कर मैं थोड़ा शांत हो जाती हूं, लेकिन पिछले कई दिनों से मैं बेचैन थी और अब यहां आकर मुझे अच्छी सलाह मिली है और अब मैं आगे भी शांति से काम लूंगी।

पवन सिंह और अंजलि राघव का विवाद

पवन सिंह और अंजलि राघव के बीच विवाद लखनऊ में एक लाइव परफॉर्मेंस के दौरान शुरू हुआ, जहां पवन सिंह ने अंजलि राघव की कमर को अनुचित तरीके से छू लिया। इसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया और लोगों ने पवन सिंह की आलोचना की। अंजलि राघव ने भी पवन सिंह पर बदतमीजी का आरोप लगाया और भोजपुरी इंडस्ट्री छोड़ने का ऐलान कर दिया।

भारत-पाक सीमा के पास बड़ी साजिश नाकाम, श्रीगंगानगर में ट्रेन को उड़ाने की थी कोशिश, जांच में जुटी पुलिस

Explainer: कब-कब विवादों में घिरे धीरेंद्र शास्त्री? 10 बयानों पर हुआ विरोध, कई बार मांगनी पड़ी माफी

Diwali Trains: मुंबई-नागपुर के बीच 12 और स्पेशल ट्रेनें चलेंगी, 4 नवंबर से शुरू होगी बुकिंग; जानिए शेड्यूल

राहुल ने PM मोदी को दी खुली चुनौती: बोले- डरिए मत, मंच पर आमने-सामने बैठिए; राजनाथ-समेत 4 नेताओं से की अपील

SIR: ड्राफ्ट वोटर लिस्ट से नाम गायब तो भी भर सकेंगे फॉर्म-6, चुनाव आयोग ने दी बड़ी राहत