अनन्या पांडे (फोटो- सोशल मीडिया  
मनोरंजन

गहराइयां ऑफर होते ही भावुक हुईं अनन्या पांडे, 20 मिनट तक बंद रहीं बाथरूम में

अनन्या पांडे को जब 'गहराइयां' में दीपिका पादुकोण संग काम करने का मौका मिला, तो वह भावुक होकर 20 मिनट तक बाथरूम में बंद रहीं। डायरेक्टर शकुन बत्रा से ऑफर मिलने पर वह खुशी से खुद पर काबू नहीं रख सकीं।

सोनाली झा

मुंबई: बॉलीवुड की यंग एक्ट्रेस अनन्या पांडे अक्सर अपनी फिल्मों और मासूम अंदाज़ के लिए सुर्खियों में रहती हैं, लेकिन एक बार ऐसा वाकया हुआ जब वह ख़ुशी के मारे खुद को बाथरूम में बंद कर बैठीं। ये किस्सा जुड़ा है साल 2022 में आई फिल्म 'गहराइयां' से, जिसमें उन्हें अपनी फेवरेट एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण के साथ काम करने का मौका मिला था।

IMDb की रिपोर्ट के अनुसार, अनन्या की पसंदीदा अभिनेत्रियों में दीपिका पादुकोण का नाम भी शुमार है। ऐसे में जब गहराइयां के डायरेक्टर शकुन बत्रा ने उन्हें कॉल कर फिल्म ऑफर की, तो अनन्या खुशी से पागल हो गईं। उन्होंने इंटरव्यू में बताया कि जैसे ही उन्हें शकुन ने बताया कि दीपिका इस प्रोजेक्ट का हिस्सा हैं, उन्होंने यकीन नहीं किया और सीधे जाकर खुद को 20 मिनट के लिए बाथरूम में बंद कर लिया।

अनन्या पांडे की परफॉर्मेंस

अनन्या पांडे का कहना था कि मैं समझ नहीं पा रही थी कि सच में ऐसा हो रहा है या मैं सपना देख रही हूं। फिल्म 'गहराइयां' में अनन्या, दीपिका पादुकोण और सिद्धांत चतुर्वेदी ने साथ काम किया था। ये फिल्म रिश्तों की उलझनों और मानसिक जटिलताओं पर आधारित थी और इसे ओटीटी प्लेटफॉर्म पर रिलीज किया गया था। दर्शकों और आलोचकों ने अनन्या की परफॉर्मेंस को सराहा था, खासकर उनके इमोशनल सीन के लिए।

अनन्या पांडे का करियर

अनन्या पांडे ने 2019 में ‘स्टूडेंट ऑफ द ईयर 2’ से बॉलीवुड डेब्यू किया था। इसके बाद वह ‘पति पत्नी और वो’, ‘लाइगर’, ‘ड्रीम गर्ल 2’, और ‘कॉल मी बे’ जैसी फिल्मों में नजर आ चुकी हैं। 2025 में, उन्हें फोर्ब्स एशिया की 30 अंडर 30 सूची में भी शामिल किया गया था। हालांकि, उन्हें अब भी एक ऐसी हिट की तलाश है, जिससे वह इंडस्ट्री में खुद को पूरी तरह स्थापित कर सकें।

अनन्या पांडे की अपकमिंग फिल्म

अनन्या पांडे अब कार्तिक आर्यन के साथ अपकमिंग फिल्म ‘तू मेरी मैं तेरा, मैं तेरा तू मेरी’ में नजर आएंगी। अनन्या पांडे की फिल्म फरवरी 2026 में रिलीज होगी। फैंस को उम्मीद है कि यह फिल्म अनन्या को करियर की नयी ऊंचाई दे सकती है। अनन्या को आखिरी बार केसरी चैप्टर 2 में नजर आई थीं। इस फिल्म में एक्ट्रेस की एक्टिंग कमाल की थी।0

पश्चिम रेलवे चलाएगी दो और स्पेशल ट्रेन, बांद्रा-खातीपुरा और उधना-बरौनी ट्रेन का शेड्यूल जारी; जानें किराया

फर्जी एनकाउंटर डर: तिहाड़ से शामली ले जाए जाने पर दो गैंगस्टरों ने मांगी हथकड़ी-बेड़ियां और बुलेटप्रूफ जैकेट

लद्दाख में वायुसेना ने रचा इतिहास: 13,629 फीट की ऊंचाई पर उतरा गजराज; चीन सीमा पर बढ़ी भारत की क्षमता

2004 में सोनिया गांधी ने क्यों ठुकराया था प्रधानमंत्री पद, क्या राहुल और प्रियंका असली वजह; जानें अंदर की बात

अभिषेक बनर्जी के घर पर झड़प मामले में ममता ने दी सुप्रीम कोर्ट जाने की चेतावनी, BJP पर साजिश का लगाया आरोप