अनन्या पांडे के ग्लैमरस लुक पर पिता चंकी पांडे का मजेदार कमेंट 
मनोरंजन

अनन्या पांडे के ग्लैमरस लुक पर पिता चंकी पांडे का मजेदार कमेंट, बोले- ये तो कॉमेडी शो है

Ananya Panday Video: अनन्या पांडे ने इंस्टाग्राम पर अपना वीडियो शेयर किया, जिसमें वह मोतियों से बनी व्हाइट ड्रेस में नजर आ रही हैं। वीडियो में अनन्या अपने पिता चंकी पांडे से हेयरस्टाइल पर राय लेती है।

सोनाली झा

Ananya Panday Glamorous Look: बॉलीवुड की यंग और स्टाइलिश एक्ट्रेस अनन्या पांडे सोशल मीडिया पर अक्सर अपने फैंस के लिए कुछ न कुछ नया शेयर करती रहती हैं। शुक्रवार को उन्होंने इंस्टाग्राम पर एक मजेदार वीडियो पोस्ट किया, जिसमें उनका ग्लैमरस लुक तो सभी का ध्यान खींच ही रहा है, लेकिन इस वीडियो में उनके पिता चंकी पांडे का रिएक्शन सबसे ज्यादा सुर्खियां बटोर रहा है।

वीडियो में अनन्या पांडे फोटोशूट के लिए तैयार होती नजर आ रही हैं। उन्होंने मोतियों से बनी एक खूबसूरत व्हाइट ड्रेस पहनी है, जिसे मिनिमल मेकअप और मैचिंग ईयरिंग्स के साथ कैरी किया। उनका यह एलिगेंट लुक फैन्स को बेहद पसंद आ रहा है। इस वीडियो में अनन्या अपने पिता चंकी पांडे से हेयरस्टाइल को लेकर सवाल करती हैं। इस पर चंकी मजाकिया अंदाज में जवाब देते हैं कि ये तो कॉमेडी शो जैसा लग रहा है। उनकी इस बयान ने फैंस को खूब हंसा दिया।

अनन्या पांडे का कैप्शन

वीडियो शेयर करते हुए अनन्या ने लिखा कि मेरे पापा कह रहे हैं कि मेरा लुक ग्लैम कॉमेडी शो जैसा है, क्या किसी को मोतियों की आवाज पसंद है? ये वीडियो आपके लिए है। मुझे इस ड्रेस से बहुत प्यार है। अनन्या का यह हल्का-फुल्का अंदाज फैन्स को बेहद प्यारा लगा। अनन्या का यह वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। फैंस उनकी ड्रेस, स्टाइल और प्यारी केमिस्ट्री की तारीफ कर रहे हैं। साथ ही, चंकी पांडे की ह्यूमर से भरी कमेंट्री ने वीडियो को और दिलचस्प बना दिया।

अनन्या पांडे का वर्कफ्रंट

काम की बात करें तो अनन्या पांडे जल्द ही कार्तिक आर्यन के साथ फिल्म ‘तू मेरी मैं तेरा, मैं तेरा तू मेरी’ में नजर आने वाली हैं। इस फिल्म में नीना गुप्ता और जैकी श्रॉफ भी अहम भूमिकाओं में होंगे। करण जौहर, अदार पूनावाला, अपूर्वा मेहता और किशोर अरोड़ा फिल्म को प्रोड्यूस कर रहे हैं। यह फिल्म अगले साल सिनेमाघरों में रिलीज होगी। इसके अलावा, अनन्या फिल्म ‘चांद मेरा दिल’ में लक्ष्य लालवानी के साथ दिखाई देंगी। विवेक सोनी निर्देशित यह एक रोमांटिक लव स्टोरी है, जिसका फैन्स बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।

Explainer: कब-कब विवादों में घिरे धीरेंद्र शास्त्री? 10 बयानों पर हुआ विरोध, कई बार मांगनी पड़ी माफी

Diwali Trains: मुंबई-नागपुर के बीच 12 और स्पेशल ट्रेनें चलेंगी, 4 नवंबर से शुरू होगी बुकिंग; जानिए शेड्यूल

राहुल ने PM मोदी को दी खुली चुनौती: बोले- डरिए मत, मंच पर आमने-सामने बैठिए; राजनाथ-समेत 4 नेताओं से की अपील

SIR: ड्राफ्ट वोटर लिस्ट से नाम गायब तो भी भर सकेंगे फॉर्म-6, चुनाव आयोग ने दी बड़ी राहत

दिवाली-छठ पर यूपी-बिहार वालों को ट्रेनों में मिल सकता है कन्फर्म टिकट, रेलवे चला रहा करीब 2,000 स्पेशल ट्रेनें