अनंत सिंह की बेटी की शादी में जुटेंगे बॉलीवुड-भोजपुरी सितारे
सोनू सूद, पवन सिंह और खेसारी लाल को न्योता
घुड़दौड़ के विजेता को मिलेगी महिंद्रा थार, नहीं फूटेंगे पटाखे
Anant Singh Daughter Wedding Celebrity Guest List: बिहार के मशहूर बाहुबली विधायक अनंत सिंह की बेटी की शादी इन दिनों सुर्खियों में है। 25 नवंबर को होने वाली इस यादगार शादी की तैयारियां जोरों-शोरो से जारी है।
अनंत सिंह की बेटी शिवानी सिंह की शादी में लाखों मेहमानों के लिए दावत, घुड़दौड़ में थार गाड़ी इनाम से लेकर देशभर के बड़े नेताओं के शादी में दस्तक देने की चर्चा है। हालांकि सबसे ज्यादा ध्यान अनंत सिंह के घर आने वाले सेलिब्रिटी गेस्ट लिस्ट ने खींचा है। इस गेस्ट लिस्ट में बॉलीवुड के बड़े नामों के साथ ही भोजपुरी सुपरस्टार्स के भी नाम शामिल हैं।
अनंत सिंह ने जानकारी दी है कि शिवांगी की शादी में फिल्म और एंटरटेनमेंट वर्ल्ड की कई नामी हस्तियों को न्योता भेजा गया है। इस लिस्ट में बॉलीवुड एक्टर सोनू सूद, गायक उदित नारायण, सांसद मनोज तिवारी, रवि किशन, खेसारी लाल यादव से लेकर मैथिली ठाकुर जैसे दिग्गज नाम शामिल है। हालांकि अभी ये कहना मुश्किल होगा कि ये सितारे शादी में आते है या नहीं।
यही नहीं इस शादी में धुरंधर फेम आयशा खान को भी आमंत्रित किया गया है। इनके अलावा भोजपुरी सिनेमा के पावर स्टार पवन सिंह को भी इस शादी का न्योता भेजा गया है। इस गेस्ट लिस्ट में भोजपुरी एक्ट्रेस अक्षरा सिंह का भी नाम शामिल है।
अनंत सिंह ने अपनी बेटी की शादी के लिए देश के कई बड़ी राजनीतिक हस्तियों को भी आमंत्रित किया है। इस लिस्ट में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, राजद प्रमुख लालू प्रसाद यादव और तेजस्वी यादव जैसे नेताओं को न्योता भेजने की बात कही जा रही है। इतना ही नहीं अनंत सिंह ने इस शादी के लिए अपने पाकिस्तान में रहने वाले जान-पहचान वाले लोगों को भी आमंत्रित किया है।
इस शादी में मेहमानों के लिए घुड़दौड़ प्रतियोगिता भी आयोजित की जाएगी। बताया जा रहा है कि प्रतियोगिता में पहला स्थान हासिल करने वाले को महिंद्रा थार और दूसरे स्थान पर आने वाले को मोटरसाइकिल इनाम में दी जाएगी। इस तरह शादी में शाही दावत के साथ खेल और रोमांच का आयोजन भी देखने को मिलेगा।
भव्य तैयारियों के बीच अनंत सिंह ने पर्यावरण का ध्यान रखने की बात भी कही है। उनके मुताबिक, शादी समारोह में पटाखे नहीं फोड़े जाएंगे। इस तरह बड़े स्तर पर आयोजित होने वाले समारोह में मेहमानों की खातिरदारी के साथ पर्यावरण को लेकर भी सावधानी बरतने की योजना है।
शिवांगी सिंह की शादी में फिल्मी सितारों और राजनीतिक हस्तियों की संभावित मौजूदगी से यह समारोह पहले ही सुर्खियों में आ गया है। अब देखना होगा कि आमंत्रित किए गए सितारों और नेताओं में से कौन-कौन इस शाही शादी में शामिल होता है।