अमिताभ बच्चन की केबीसी 17 से वापसी 
मनोरंजन

अमिताभ बच्चन की 'केबीसी 17' से वापसी, बोले- हर बार की तरह इस बार भी घबराहट है

Kaun Banega Crorepati 17 Update: अमिताभ बच्चन एक बार फिर 'कौन बनेगा करोड़पति' के सीजन 17 से वापसी कर रहे हैं, जिसकी शुरुआत 11 अगस्त से होगी। शो का टैगलाइन है ‘जहां अक्ल है, वहां अकड़ है’ है।

सोनाली झा

Amitabh Bachchan KBC 17: मेगास्टार अमिताभ बच्चन एक बार फिर लोकप्रिय टेलीविजन क्विज शो 'कौन बनेगा करोड़पति' के 17वें सीजन के साथ दर्शकों के बीच लौट रहे हैं। इस नए सीजन की शुरुआत 11 अगस्त को होगी। अमिताभ ने अपने ब्लॉग में बताया कि वह इस नए सफर को लेकर उत्साहित के साथ ही घबराए हुए भी हैं।

अमिताभ ने लिखा कि काम शुरू, सुबह जल्दी उठना, जल्दी काम शुरू केबीसी के नए सीजन का पहला दिन हमेशा की तरह घबराहट, कांपते घुटने और आशंका भी। अमिताभ ने शो के प्रतियोगियों और दर्शकों की एनर्जी को इसका असली आधार बताया। उन्होंने कहा कि प्रतियोगी और केबीसी के मंच पर मौजूद दर्शक ही इस शो को खास बनाते हैं। उनकी एनर्जी से ही हमारा उत्साह बढ़ता है। मेरी ओर से उन्हें शुभकामनाएं और प्रार्थनाएं।

केबीसी का टैगलाइन

सोनी एंटरटेनमेंट टेलीविजन ने गुरुवार को केबीसी के 17वें सीजन के लिए नया कैंपेन 'जहां अक्ल है, वहां अकड़ है' लॉन्च किया। यह कैंपेन आज के भारत की भावना को दिखाता है, जहां ज्ञान लोगों को सशक्त बना रहा है। यह न केवल आम आदमी की महत्वाकांक्षाओं को बल देता है, बल्कि उनमें आत्मविश्वास और 'कर सकते हैं' का जज्बा भी जगाता है।

अमिताभ बच्चन ने कही ये बात

अमिताभ ने बताया था कि 'कौन बनेगा करोड़पति' हमेशा से ज्ञान का उत्सव रहा है। यह शो उस गर्व को दिखाता है जो ज्ञान के साथ आता है। उन्होंने बताया कि इस साल का कैंपेन 'जहां अक्ल है, वहां अकड़ है' इस भावना को खूबसूरती से पेश करने को तैयार है। यह लोगों को अपने ज्ञान पर गर्व करने और आत्मविश्वास के साथ आगे बढ़ने के लिए प्रेरित करता है।

अमिताभ बच्चन का शो

'केबीसी' विश्व प्रसिद्ध गेम शो 'हू वांट्स टू बी अ मिलियनेयर?' का हिंदी रूपांतरण है। इस शो में प्रतियोगियों से चार विकल्पों वाले प्रश्न पूछे जाते हैं, जिनका सही जवाब चुनना होता है। अनिश्चितता के समय वह लाइफलाइन का उपयोग भी कर सकते हैं। अमिताभ बच्चन इस शो के शुरुआत से ही होस्ट हैं, सिवाय तीसरे सीजन के, जब शाहरुख खान ने उनकी जगह ली थी।

(एजेंसी इनपुट के साथ)

Aaj Ka Mausam: मौसम का डबल अटैक! बंगाल की खाड़ी में चक्रवात अकवान का खतरा, दिल्ली-NCR में घने कोहरे की चेतावनी

बांग्लादेश की आजादी से आपातकाल तक... इंदिरा गांधी के वो फैसले, जिन्होंने भारतीय इतिहास पर छोड़ी गहरी छाप

क्या इंदिरा गांधी को इमरजेंसी लगाने का पछतावा था, किसके कहने पर खत्म हुआ आपातकाल? इनसाइड स्टोरी

2035 तक दुनिया का सबसे बड़ा धर्म बन जाएगा इस्लाम, तेजी बढ़ेगी मुस्लिम आबादी; हिंदुओं को होगा नुकसान?

इंदिरा गांधी के 10 बड़े फैसले, जिन्होंने बदल दिया भारत का इतिहास; 1971 युद्ध से पोखरण परमाणु परीक्षण तक