जय भानुशाली और माही विज के तलाक की अफवाहों के बीच आया प्यारा पोस्ट  
मनोरंजन

जय भानुशाली और माही विज के तलाक की अफवाहों के बीच आया प्यारा पोस्ट, बेटी तारा संग दिखे एक्टर

Jay Bhanushali Share Photo with Tara: टीवी कपल जय भानुशाली और माही विज के तलाक की अफवाहों के बीच जय ने अपनी बेटी तारा के साथ एक प्यारा वीडियो शेयर किया, जिसमें तारा मस्ती से डांस करती नजर आई।

सोनाली झा

Jay Bhanushali Post: टीवी इंडस्ट्री के पॉपुलर कपल जय भानुशाली और माही विज इन दिनों अपनी शादीशुदा जिंदगी को लेकर सुर्खियों में हैं। सोशल मीडिया पर दोनों के तलाक की खबरें तेजी से वायरल हो रही हैं। कहा जा रहा है कि दोनों अब साथ नहीं रह रहे। हालांकि, इस बीच जय भानुशाली का बेटी तारा के साथ नया वीडियो पोस्ट लोगों का ध्यान खींच रहा है, खासकर माही विज के कॉमेंट की वजह से।

जय भानुशाली ने अपने इंस्टाग्राम पर एक प्यारा वीडियो शेयर किया है, जिसमें उनकी बेटी तारा वायरल गाने 'There’s squirrels in my pants' पर थिरकती नजर आ रही है। वहीं जय मजाकिया अंदाज में लिप-सिंक करते हुए उसे एन्जॉय कराते दिख रहे हैं। वीडियो को शेयर करते हुए जय ने कैप्शन में लिखा कि जब डैड अकेला बच्चे के साथ होता है, तो यही होना है।

माही विज का कॉमेंट

वीडियो कुछ ही घंटों में वायरल हो गया और फैंस ने कमेंट सेक्शन में उनकी फैमिली लाइफ पर ढेर सारे रिएक्शन दिए। इस पोस्ट पर माही विज ने कॉमेंट करते हुए लिखा कि तारा सबसे प्यारी है। इस पर जय ने भी तुरंत रिप्लाई किया कि सच। दोनों के इस छोटे लेकिन दिल को छू लेने वाले कॉमेंट एक्सचेंज को देखकर फैंस खुश हो गए और सोशल मीडिया पर कपल के बीच फिर से नजदीकियां लौटने की उम्मीद जताने लगे।

तलाक की खबरों पर उठे सवाल

वहीं, हिंदुस्तान टाइम्स की एक रिपोर्ट के मुताबिक, जय और माही ने जुलाई-अगस्त 2025 के बीच तलाक के कागजात पर साइन कर दिए हैं। सूत्रों के अनुसार, दोनों के बीच पिछले कुछ समय से मतभेद चल रहे थे और तमाम कोशिशों के बावजूद स्थिति में सुधार नहीं हुआ। हालांकि, दोनों ने अब तक इन खबरों की पुष्टि या खंडन नहीं किया है।

2011 में हुई थी शादी

जय और माही ने साल 2011 में शादी की थी। उनकी बेटी तारा का जन्म 2019 में हुआ। इसके अलावा उन्होंने राजवीर और खुशी नाम के दो बच्चों को फॉस्टर किया हुआ है, जिन्हें वे 2017 से पाल रहे हैं। दोनों अक्सर सोशल मीडिया पर अपने बच्चों संग खूबसूरत पल साझा करते रहे हैं। फिलहाल, तलाक की अफवाहों के बीच यह प्यारा पिता-बेटी वीडियो फैंस को उम्मीद दे रहा है कि शायद यह रिश्ता अब भी टूटा नहीं है।

Explainer: कब-कब विवादों में घिरे धीरेंद्र शास्त्री? 10 बयानों पर हुआ विरोध, कई बार मांगनी पड़ी माफी

Diwali Trains: मुंबई-नागपुर के बीच 12 और स्पेशल ट्रेनें चलेंगी, 4 नवंबर से शुरू होगी बुकिंग; जानिए शेड्यूल

राहुल ने PM मोदी को दी खुली चुनौती: बोले- डरिए मत, मंच पर आमने-सामने बैठिए; राजनाथ-समेत 4 नेताओं से की अपील

SIR: ड्राफ्ट वोटर लिस्ट से नाम गायब तो भी भर सकेंगे फॉर्म-6, चुनाव आयोग ने दी बड़ी राहत

दिवाली-छठ पर यूपी-बिहार वालों को ट्रेनों में मिल सकता है कन्फर्म टिकट, रेलवे चला रहा करीब 2,000 स्पेशल ट्रेनें