आलिया भट्ट और शरवरी वाघ (फोटो सोर्स- सोशल मीडिया)  
मनोरंजन

Alia Bhatt Post: ऐल्फा टीजर में शरवरी वाघ की गैरमौजूदगी पर उठे सवाल, आलिया भट्ट ने पोस्ट से दिया जवाब

Alia Bhatt Replies To Trolls: ऐल्फा के टीजर में शरवरी को न दिखाए जाने पर उठे सवालों के बीच आलिया भट्ट ने ट्रोल्स को करारा जवाब दिया। उन्होंने इंस्टाग्राम पर ‘Where Is Sharvari?’ पोस्ट शेयर किया।

सोनाली झा

Alia Bhatt Sharvari Post: बॉलीवुड एक्ट्रेस आलिया भट्ट इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म 'ऐल्फा' को लेकर चर्चा में है। हाल ही में फिल्म का टीजर रिलीज हुआ था। वहीं, आज फिल्म का धमाकेदार ट्रेलर रिलीज हो चुका है। लंबे समय से फिल्म को लेकर दर्शकों के बीच जबरदस्त उत्साह देखने को मिल रहा था। ट्रेलर में जहां आलिया भट्ट अपने दमदार एक्शन अवतार से प्रभावित करती नजर आईं, वहीं शरवरी वाघ की मौजूदगी ने भी फैंस का ध्यान खींचा।

हालांकि टीजर से पहले रिलीज हुए टीजर में शरवरी की गैरमौजूदगी को लेकर सोशल मीडिया पर काफी सवाल उठे थे। अब ट्रेलर रिलीज से पहले आलिया भट्ट ने एक खास पोस्ट के जरिए ट्रोल्स को करारा जवाब दिया है। आलिया भट्ट ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शरवरी वाघ के साथ कुछ तस्वीरें शेयर कीं। पोस्ट के कैप्शन में उन्होंने लिखा कि Where Is Sharvari? तस्वीरों में दोनों एक्ट्रेसेस फिल्म ‘ऐल्फा’ की थीम वाले कस्टमाइज्ड टॉप पहने नजर आ रही हैं।

आलिया और शरवरी की तस्वीर

पहली तस्वीर में दोनों गंभीर अंदाज में दिखाई देती हैं, जबकि दूसरी तस्वीर में आलिया शरवरी की ओर इशारा करते हुए मजाकिया अंदाज में बताती हैं कि आखिर शरवरी कहां हैं। इस पोस्ट को फैंस ने काफी पसंद किया और इसे ट्रोल्स को दिया गया शानदार जवाब बताया। दरअसल, ‘ऐल्फा’ के टीजर को रिलीज के बाद मिली-जुली प्रतिक्रिया मिली थी।

टीजर के बाद मेकर्स को झेलनी पड़ी थी आलोचना

कुछ दर्शकों ने टीजर के एक सीन को फ्रेंच फिल्म से प्रेरित या कॉपी बताया था। वहीं सबसे ज्यादा चर्चा इस बात की हुई कि फिल्म में अहम भूमिका निभाने वाली शरवरी वाघ को टीजर में क्यों नहीं दिखाया गया। सोशल मीडिया पर कई यूजर्स ने सवाल उठाया कि जब शरवरी फिल्म की प्रमुख कलाकारों में शामिल हैं, तो उन्हें टीजर से दूर रखने की क्या वजह थी।

शरवरी ने भी किया मजेदार रिएक्शन

आलिया भट्ट की इस पोस्ट पर शरवरी वाघ ने भी प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कमेंट करते हुए लिखा कि प्रेजेंट मिस, साथ में एक इमोजी भी शेयर किया। दोनों एक्ट्रेसेस की यह दोस्ताना केमिस्ट्री फैंस को खूब पसंद आ रही है। सोशल मीडिया पर तस्वीरें तेजी से वायरल हो रही हैं और लोग दोनों स्टार्स की तारीफ करते नहीं थक रहे।

निठारी कांड के आरोपी सुरेंद्र कोली ने लगाई फांसी, सुप्रीम कोर्ट ने 2025 में किया था बरी

राघव चड्ढा ने AAP को बताया एक्स गर्लफ्रैंड, बोले- मेरी याद में कहीं हाथ की नस न काट लें

DUSU Election 2026 LIVE: 2.75 लाख छात्र करेंगे फैसला, यश डबास या विजय मीणा किसके सिर सजेगा ताज?

TMC के ममता और ऋतब्रत बनर्जी दोनों गुटों ने दिए नए नाम और चुनाव चिह्न, अब चुनाव आयोग सुनाएगा फैसला

रवनीत सिंह बिट्टू के काफिले पर अंडे-टमाटर से हमला, BJP यात्रा में हो रहे थे शामिल, AAP से जुड़े 3 लोग पकड़े