-
सोम, 3 अगस्त 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- Entertainment »
- Sharvari Birthday Celebration Photos Go Viral Childhood Picture Cake Grabs Attention
Sharvari Birthday Special: सोशल मीडिया पर छाया शरवरी का बर्थडे बैश, केक की थीम ने खींचा सबका ध्यान
- Written By: यति सिंह
Sharvari Birthday Cake: अभिनेत्री शरवरी वाघ ने अपने जन्मदिन के खास पलों की तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर की हैं, जिसमें उनके बचपन की तस्वीर वाले एक अनोखे केक ने सबका ध्यान खींचा है।

शरवरी वाघ (फोटो सोर्स-सोशल मीडिया)
Sharvari Birthday Celebration: बॉलीवुड की उभरती हुई बेहद खूबसूरत एक्ट्रेस शरवरी वाघ ने अपने जन्मदिन के जश्न की कुछ बेहद प्यारी और अनदेखी तस्वीरें इंटरनेट पर शेयर की हैं। इन तस्वीरों में उनकी खुशी और चेहरे की मुस्कान साफ बयां कर रही है कि उनका यह बर्थडे कितना खास रहा है। हालांकि एक्ट्रेस का जन्मदिन 14 जून को बीत चुका है, लेकिन उन्होंने अपने इस जश्न की खूबसूरत झलकियां हाल ही में फैंस के साथ शेयर कीं, जो देखते ही देखते सोशल मीडिया पर वायरल हो गईं।
इंस्टाग्राम पर पोस्ट की गई इन तस्वीरों में शरवरी वाघ अपने केक के सामने बैठकर बेहद खुशी के साथ पोज देती नजर आ रही हैं। वैसे तो मेज पर कई सारे केक सजे हुए दिखाई दिए, लेकिन जिस एक चीज ने हर किसी का ध्यान सबसे ज्यादा अपनी ओर खींच लिया। वह था उनका मेन बर्थडे केक। इस केक की खासियत यह थी कि इस पर एक्ट्रेस शरवरी के बचपन की एक बेहद नटखट तस्वीर लगाई गई थी। बचपन की उस धुंधली सी याद में नन्हीं शरवरी अपनी उंगली दिखाकर गुस्से वाले अंदाज में नजर आ रही हैं।
पुरानी यादों के गलियारे में सजी दोस्तों की महफिल
शरवरी की शेयर की गई तस्वीरों का यह सिलसिला यहीं नहीं थमता। एक दूसरी तस्वीर में उनकी टेबल पर तरह-तरह के टेस्टी केक सजे हुए दिखाई दे रहे हैं, जिनमें बचपन की यादों वाला वह खास केक भी शामिल है। कुछ तस्वीरों में शरवरी खुद बड़े चाव से केक का आनंद लेती हुई भी दिखाई दे रही हैं, जो उनके इस दिन को और भी ज्यादा खुबसुरत बना रहा है।
सम्बंधित ख़बरें
मेरे भाई ने बहुत कुछ झेला है… सलमान खान के बयान से फिर चर्चा में आया सोहेल-सीमा का रिश्ता
स्टंट बना मुसीबत! KKK 15 में गौरव खन्ना और रूहानिका धवन दोनों हुए घायल, तस्वीरें वायरल
4500 करोड़ की ‘एवेंजर्स डूम्सडे’ से पहले देख लें ये फिल्में और सीरीज, वरना छूट जाएगा पूरा कनेक्शन
मैंने बहुत कुछ झेला है… रामायण ट्रोलिंग के बीच सुर्खियों में साई पल्लवी, पुराने इंटरव्यू ने बटोरी लाइमलाइट
इस पूरी पोस्ट की सबसे इमोशनल और आखिरी तस्वीर फैंस को पुरानी यादों के सफर पर ले जाती है। इसमें शरवरी ने अपने बचपन के दोस्तों के साथ बिताए गए कुछ पुराने दिनों की दो छोटी-छोटी तस्वीरें भी जोड़ी हैं, जो यह साबित करती हैं कि कामयाबी की चोटी पर पहुंचकर भी वह अपनी जड़ों और पुराने रिश्तों को नहीं भूली हैं।
यह भी पढ़ें: Alliance Streaming Date: 26 जून से शुरू होगा ‘अलायंस’, रियलिटी शो में दिखेगा डायनेमिक खेमू का दम
बेहद कम समय में बनाया सफलता का नया कीर्तिमान
शरवरी वाघ के फिल्मी सफर पर नजर डालें, तो उन्होंने बहुत ही कम समय के भीतर मुंबई में अपनी एक बेहद मजबूत और अलग पहचान बनाई है। शरवरी ने यश राज फिल्म्स के बड़े बैनर तले बनी फिल्म बंटी और बबली टू से अपने करियर की शानदार शुरुआत की थी। अपनी पहली ही फिल्म में दमदार एक्टिंग के लिए उन्हें सर्वश्रेष्ठ नवोदित अभिनेत्री का प्रतिष्ठित फिल्मफेयर और आईफा अवॉर्ड भी मिला था।
इसके बाद वह फिल्म महाराज में नजर आईं, जहां उनके एक्टिंग को दर्शकों ने खूब सराहा। हाल ही में फिल्म मुंज्या ने शरवरी के करियर को एक नई और बड़ी उड़ान दी है। इन सबके अलावा फिलहाल उनकी एक और फिल्म मैं वापस आऊंगा सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी है। और बॉक्स ऑफिस पर बेहतरीन कमाई के आंकड़े भी दर्ज कर रही है।
Sharvari birthday celebration photos go viral childhood picture cake grabs attention
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
भव्य कलश यात्रा के साथ होगा श्रीमद्भागवत कथा का शुभारंभ, 6 से 12 अगस्त तक आगरा में बहेगी भक्ति की रसधारा
Aug 03, 2026 | 08:43 PMITR Refund: इनकम टैक्स फाइलिंग के बाद कब आएगा आपका रिफंड, ऐसे चेक करें पैसा और अपना लाइव स्टेटस
Aug 03, 2026 | 08:36 PMआत्महत्याओं का दौर जारी, 3 ने लगाई फांसी, पंचवटी, देवलाली कैंप और सातपुर में तीन युवकों ने की खुदखुशी
Aug 03, 2026 | 08:19 PMIIT Guwahati Recruitment 2026: प्रोजेक्ट इंजीनियर समेत 7 पदों पर भर्ती, 7 अगस्त तक करें आवेदन
Aug 03, 2026 | 08:12 PMप्रसव के बाद महिला की मौत; NH-29 पर शव रखकर किया हंगामा, डॉक्टर की गिरफ्तारी की मांग पर अड़े परिजन
Aug 03, 2026 | 08:09 PMदतिया उपचुनाव में भाजपा की हार के क्या हैं मायने? वरिष्ठ पत्रकार सुधीर दंडोतिया का विश्लेषण
Aug 03, 2026 | 08:07 PMKal Ka Mausam: 4 अगस्त को 19 राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट! दिल्ली-UP से बिहार तक कैसा रहेगा मौसम?
Aug 03, 2026 | 08:06 PMवीडियो गैलरी

दतिया तो सिर्फ झांकी है, पूरा देश बाकी है…दतिया उपचुनाव में जीत के बाद कांग्रेस कार्यकर्ताओं मे जश्न- VIDEO
Aug 03, 2026 | 06:59 PM
2.5 करोड़ का घोड़ा, 3 हेलीकॉप्टर और लग्जरी गाड़ियां… आखिर कितने करोड़ के मालिक हैं बृजभूषण सिंह? देखें VIDEO
Aug 03, 2026 | 06:53 PM
बांकीपुर उपचुनाव जीतते ही प्रशांत किशोर ने BJP को दी खुली चुनौती, कह दी बहुत बड़ी बात! देखें VIDEO
Aug 03, 2026 | 06:26 PM
प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान पप्पू यादव पर जानलेवा हमला, बाल-बाल बचे नेता जी! देखें VIDEO
Aug 02, 2026 | 09:54 PM
₹65 हजार की सैलरी में अमेरिका में 74 लाख की पढ़ाई! अभिजीत दीपके के पिता की संपत्ति पर उठे बड़े सवाल- VIDEO
Aug 02, 2026 | 09:16 PM
40 फीट गहरी नदी और सिर्फ एक पतली रस्सी! कानपुर में जुगाड़ू नाव से नदी पार करने को मजबूर ग्रामीण; देखें VIDEO
Aug 02, 2026 | 08:52 PM














