अल्लू अर्जुन से पुलिस ने पूछे कई सवाल 
मनोरंजन

3 घंटे की पूछताछ में अल्लू अर्जुन से पुलिस ने पूछे कई सवाल, जानें क्या-क्या पूछा गया

अल्लू अर्जुन से हैदराबाद के चिक्कड़पल्ली पुलिस स्टेशन में पूछताछ खत्म हो गई है। जिसके बाद वह अपने घर के लिए रवाना हो गए हैं। पुलिस ने उनसे ढेर सारे सवाल किए। चलिए जानते हैं पुलिस ने उनसे भगदड़ मामले में क्या कुछ पूछा।

अनिल सिंह

मुंबई: हैदराबाद के संध्या थियेटर के बाहर हुई भगदड़ में हुई महिला की मौत के मामले में अल्लू अर्जुन को चिक्कड़पल्ली पुलिस स्टेशन पूछताछ के लिए बुलाया गया था। हैदराबाद पुलिस के साथ अल्लू अर्जुन पूछताछ की। करीब 3 घंटे तक चली इस पूछताछ में पुलिस ने एक्टर से ढेर सारे सवाल किए। अल्लू अर्जुन से पूछे गए अहम सवालों में से यह था कि जब वह संध्या थियेटर पर प्रीमियर के लिए पहुंचे थे तो क्या उन्होंने इसके लिए अनुमति ली थी। चलिए जानते हैं पुलिस ने अल्लू अर्जुन के इस मामले में पूछताछ में किन सवालों पर जवाब मांगा।

4 दिसंबर को संध्या थिएटर के बाहर हुई भगदड़ के मामले में अल्लू अर्जुन को 13 दिसंबर को गिरफ्तार किया गया था। लेकिन कुछ ही घंटे में उन्हें हैदराबाद कोर्ट की तरफ से अंतरिम जमानत मिल गई। लेकिन अब इस मामले में अल्लू अर्जुन को पूछताछ के लिए हैदराबाद के चिक्कड़पल्ली पुलिस स्टेशन में बुलाया गया और उनसे तीन घंटे तक पूछताछ की गई।  मंगलवार की सुबह करीब 10:00 बजे वह अपने जुबली हिल्स स्थित घर से पुलिस थाने के लिए निकले थे और दोपहर 2:30 के बाद वह अपने घर के लिए रवाना हुए हैं।

अल्लू अर्जुन से पुलिस ने पूछे क्या-क्या सवाल 

1. क्‍या आपने संध्‍या थ‍िएटर में प्रीमियर शो अटेंड करने के लिए प्रशासन से अनुमति ली थी?

2. क्या संध्या थिएटर जाने के लिए आपको अनुमति दी गई थी?

3. क्या आपने थ‍िएटर मैनेजमेंट को यह पहले बताया था कि आप वहां आ रहे हैं?

4. क्‍या थ‍िएटर मैनेजमेंट ने आपसे वहां आने के लिए मना क‍िया था?

5. क्या आपको यह जानकारी थी कि पुलिस ने आपको थ‍िएटर जाने की मंजूरी नहीं दी है?

6. क्या आपने और आपकी पीआर टीम ने पुलिस से सीधे संपर्क कर मंजूरी ली थी?

7. क्‍या आपी टीम ने आपको यह बताया था कि संध्या थिएटर के आसपास क्‍या हालात हैं?

8. आप जब थ‍िएटर पहंचे, तो क्‍या सुरक्षा के लिए वहां बाउंसर्स तैनात थे?

9. आप जब थ‍िएटर पहुंचे तो वहां की स्थिति क्या थी?

10. जब भगदड़ मची और उसमें एक महिला की जान गई, तो क्या आप वहां मौजूद थे?

11. आप संध्‍या थ‍िएटर में कितनी देर रुके?

12. जब आपको भगदड़ की खबर मिली तो आपने स्थिति संभालने के लिए क्‍या किया?

अल्लू अर्जुन पर कानून का शिकंजा रोजाना कसता नजर आ रहा है। कुछ दिनों पहले उनके घर के बाहर तोड़फोड़ की गई थी। हालांकि उस मामले में छह लोगों को गिरफ्तार किया गया था। गिरफ्तार किए गए लोगों को जमानत पर रिहा किया गया है। वहीं दूसरी तरफ अल्लू अर्जुन के खिलाफ एक और शिकायत दर्ज हुई है फिल्म में वह स्विमिंग पूल में पेशाब करते हुए नजर आए हैं और इस दृश्य पर आपत्ति जताई गई है। कुल मिलाकर यह कहा जा सकता है कि अल्लू अर्जुन की मुसीबत फिल्म पुष्पा 2 के बाद कम होने का नाम नहीं ले रही है।

गूंज नहीं, सीधा धमाका, DUSU में ABVP की जीत से गदगद हुई BJP, कांग्रेस और राहुल गांधी पर साधा निशाना

हिंदू दक्षिणपंथी सांप्रदायिकता देश के लिए खतरा, हामिद अंसारी के बयान बवाल, BJP ने किया पलटवार

सहारनपुर से चुनावी आगाज की परंपरा जारी रखेगी BJP? राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन के दौरे से सियासी हलचल तेज

दिल्ली में वोटर लिस्ट से कटेगा केजरीवाल का नाम, चुनाव आयोग ने भेजा SIR का नोटिस, पूर्व CM से मांगे कागज

ABVP ने DUSU चुनाव में लहराया परचम, जीत के बाद यश डबास की पहली प्रतिक्रिया, बोले- हमारे साथ हैं Gen Z