What if season 3: मार्वल के 'व्हाट इफ सीजन 3' में रीक्रिएट किया गया 'बाजीराव मस्तानी' का 'मल्हारी' सॉन्ग

मार्वल के 'व्हाट इफ सीजन 3' में संजय लीला भंसाली की 'बाजीराव मस्तानी' का जादू देखने को मिला है। 'मल्हारी' गाने को सीरीज के सीजन 3 में रिक्रिएट किया गया। 
Malhari song from Bajirao Mastani recreated in Marvels What If Season 3
'बाजीराव मस्तानी' के 'मल्हारी' सॉन्ग को मार्वल के व्हाट इफ सीजन 3 में किया गया रीक्रिएट
Published on: 
Updated on: 

मुंबई: संजय लीला भंसाली भारतीय सिनेमा के सबसे बेहतरीन फिल्ममेकर्स में से एक हैं, जो दुनिया भर के दर्शकों के लिए शानदार फिल्में बनाने के लिए जाने जाते हैं। उनका काम और उनके बड़े पैमाने की फिल्में पूरी दुनिया में सराही जाती हैं। संजय लीला भंसाली की कई शानदार फिल्मों में से, बाजीराव मस्तानी का गाना "मल्हारी" मार्वल के 'व्हाट इफ सीजन 3' में रीक्रिएट किया गया है। जो इंडियन मार्वल फैंस के लिए यह एक जबरदस्त सरप्राइज था, जब मार्वल के एनीमेटेड सीरीज के तीसरे सीजन में SLB की बाजीराव मस्तानी का मशहूर गाना "मल्हारी" पेश किया गया।

यह सीन, जो दूसरे एपिसोड में दिखाई देता है, उसमें कुमैल नांजियानी अपने किरदार किंगो के रूप में वापसी करते हैं, जो भारतीय मूल का सुपरहीरो और एक बॉलीवुड सुपरस्टार है। "मल्हारी," जो 2015 में संजय लीला भंसाली की फिल्म में रणवीर सिंह पर फिल्माया गाया गाना है, वह एक हाई एनर्जी सॉन्ग है। व्हाट इफ…? में इसका रीक्रिएशन मार्वल की खास कहानी कहने की स्टाइल को SLB के खूबसूरत म्यूजिक के साथ मिलाकर गाने की अनमैचेबल एनर्जी को पूरी तरह से पकड़ता है। इस सीन को फैन्स ने बहुत पसंद किया, क्योंकि यह भारतीय सिनेमा के प्रति सच्चाई और सम्मान को दर्शाता है। कुमैल नांजियानी का एनिमेटेड किंगो शानदार डांस करता है, जो क्लासिक बॉलीवुड कोरियोग्राफी की याद दिलाता है।

यह पहली बार नहीं है जब मार्वल ने अपनी कहानियों में कल्चरल मेल को दिखाया है, लेकिन "मल्हारी" जैसे आइकॉनिक बॉलीवुड गाने को रीक्रिएट करना रिप्रेजेंटेशन को एक नए लेवल पर ले जाता है। बहुत से इंडियन फैंस के लिए यह गर्व और रोमांच का पल था, जब उन्होंने एक पसंदीदा बॉलीवुड गाने को मार्वल यूनिवर्स में देखा।

इसके साथ ही संजय लीला भंसाली की नेक्स्ट फिल्म लव एंड वॉर का इंतजार और भी बढ़ गया है। ऐसे में, यह देखना दिलचस्प होगा कि संजय लीला भंसाली और रणबीर कपूर, आलिया भट्ट, और विक्की कौशल की टैलेंटेड तिकड़ी बड़े पर्दे पर कैसे साथ आती है। यह फिल्म 20 मार्च, 2026 को रिलीज होगी।