रेड सी फिल्म फेस्टिवल में छाईं आलिया भट्ट 
मनोरंजन

रेड सी फिल्म फेस्टिवल में छाईं आलिया भट्ट, इंटरनेशनल मंच पर फिर दिखा जादू

Alia Bhatt Film: आलिया भट्ट जेद्दा में आयोजित रेड सी इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल में अपने एलीगेंट अंदाज से छा गईं। उन्होंने इंस्टाग्राम पर वीडियो शेयर कर कहा कि वह वहां फिल्मों के जश्न का आनंद ले रही थी।

सोनाली झा

Alia Bhatt Red Sea Film Festival: बॉलीवुड एक्ट्रेस आलिया भट्ट एक बार फिर अंतरराष्ट्रीय मंच पर अपनी मौजूदगी से सुर्खियां बटोर रही हैं। हाल ही में आलिया ने जेद्दा में आयोजित रेड सी इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल में शिरकत की, जहां वह बेहद एलीगेंट अंदाज में नजर आईं। इस कार्यक्रम की झलकियां उन्होंने अपने इंस्टाग्राम पर भी शेयर कीं। फोटोज और वीडियो में आलिया फेस्टिवल में मौजूद मेहमानों से बातचीत करती, मुस्कुराते हुए पोज देती और कार्यक्रम का आनंद लेती दिखाई दे रही हैं।

आलिया भट्ट ने इंस्टाग्राम पर वीडियो शेयर करते हुए लिखा कि जेद्दा में एक दिन, फिल्मों के जादू का जश्न मनाते हुए। उनकी इस पोस्ट पर न केवल फैन्स बल्कि इंडस्ट्री के दोस्तों और परिजनों ने भी ढेर सारा प्यार लुटाया। आलिया भट्ट की मां सोनिया राजदान, शरवारी वाघ और टीवी अभिनेत्री टीना दत्ता सहित कई सितारों ने हार्ट और फायर इमोजी के साथ उनकी तारीफ की।

आलिया भट्ट की अपकमिंग

आलिया भट्ट इस समय अपनी अगली फिल्म ‘अल्फा’ को लेकर भी चर्चा में हैं। यशराज फिल्म्स की इस हाई-ऑक्टेन एक्शन-स्पाई थ्रिलर में आलिया भट्ट पहली बार एक दमदार एक्शन अवतार में नज़र आने वाली हैं। ‘अल्फा’ में उनके साथ शरवारी भी मुख्य भूमिका में होंगी। पहले इस फिल्म को क्रिसमस 2025 पर रिलीज करने की योजना थी, लेकिन मेकर्स ने इसे आगे बढ़ाते हुए नई रिलीज डेट 17 अप्रैल 2026 तय की है। ‘अल्फा’ में आलिया और शरवारी के अलावा अनिल कपूर और बॉबी देओल भी महत्वपूर्ण भूमिकाओं में नज़र आएंगे। फैंस उम्मीद लगाए बैठे हैं कि यह फिल्म इस यूनिवर्स में एक नया मोड़ लाएगी।

आलिया भट्ट की लव एंड वॉर

इसके अलावा आलिया भट्ट संजय लीला भंसाली की महत्वाकांक्षी फिल्म ‘लव एंड वॉर’ में भी दिखाई देंगी, जिसमें उनके साथ रणबीर कपूर और विक्की कौशल मुख्य भूमिका में हैं। यह फिल्म अपनी भव्यता, स्टारकास्ट और भावनात्मक कहानी को लेकर पहले से ही चर्चा का विषय बनी हुई है और मार्च 2026 में रिलीज होने की उम्मीद है। आलिया भट्ट के ये बड़े प्रोजेक्ट्स साफ दिखाते हैं कि वह आने वाले सालों में बॉलीवुड से लेकर इंटरनेशनल प्लेटफॉर्म तक धमाल मचाने के लिए पूरी तरह तैयार हैं।

Explainer: कब-कब विवादों में घिरे धीरेंद्र शास्त्री? 10 बयानों पर हुआ विरोध, कई बार मांगनी पड़ी माफी

Diwali Trains: मुंबई-नागपुर के बीच 12 और स्पेशल ट्रेनें चलेंगी, 4 नवंबर से शुरू होगी बुकिंग; जानिए शेड्यूल

राहुल ने PM मोदी को दी खुली चुनौती: बोले- डरिए मत, मंच पर आमने-सामने बैठिए; राजनाथ-समेत 4 नेताओं से की अपील

SIR: ड्राफ्ट वोटर लिस्ट से नाम गायब तो भी भर सकेंगे फॉर्म-6, चुनाव आयोग ने दी बड़ी राहत

दिवाली-छठ पर यूपी-बिहार वालों को ट्रेनों में मिल सकता है कन्फर्म टिकट, रेलवे चला रहा करीब 2,000 स्पेशल ट्रेनें