आलिया भट्ट और दीपिका पादुकोण (फोटो सोर्स-सोशल मीडिया)  
मनोरंजन

Alia Bhatt Film: 'कल्कि 2898 एडी' के सीक्वल में आलिया भट्ट की एंट्री ! क्या दीपिका पादुकोण को करेंगी रिप्लेस

Alia Bhatt Upcoming Film: 'कल्कि 2898 एडी' के सीक्वल में आलिया भट्ट की एंट्री की खबरें सोशल मीडिया पर वायरल हैं। उन्होंने कुछ सीन भी शूट किए हैं, लेकिन मेकर्स ने इन रिपोर्ट्स की पुष्टि नहीं की है।

सोनाली झा

Alia Bhatt Entry In Kalki 2898 AD Sequel: साउथ और बॉलीवुड की सबसे चर्चित फिल्मों में शामिल कल्कि 2898 एडी के सीक्वल को लेकर एक बार फिर चर्चाओं का दौर शुरू हो गया है। फिल्म के पहले भाग को दर्शकों ने जबरदस्त प्यार दिया था और अब फैंस इसकी अगली किस्त का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। इसी बीच सोशल मीडिया पर ऐसी खबरें तेजी से वायरल हो रही हैं कि एक्ट्रेस आलिया भट्ट फिल्म के सीक्वल में नजर आ सकती हैं। इतना ही नहीं, कुछ पोस्ट्स में दावा किया गया कि आलिया ने फिल्म के लिए कुछ सीन्स की शूटिंग भी शुरू कर दी है।

फिल्म के पहले भाग में दीपिका पादुकोण ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी। उनके किरदार को कहानी का अहम हिस्सा माना गया था और सीक्वल में भी उनके रोल के विस्तार की उम्मीद की जा रही थी। लेकिन कुछ समय पहले मेकर्स ने आधिकारिक तौर पर घोषणा की थी कि दीपिका अब फिल्म के दूसरे भाग का हिस्सा नहीं होंगी। यही वजह है कि आलिया भट्ट की एंट्री की खबर सामने आते ही सोशल मीडिया पर यह सवाल उठने लगा कि क्या वह दीपिका को रिप्लेस करेंगी या फिर किसी नए किरदार में दिखाई देंगी।

मेकर्स ने अफवाहों पर क्या कहा

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक फिल्म के एक प्रवक्ता ने इन चर्चाओं पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि आलिया भट्ट की कास्टिंग या शूटिंग को लेकर कोई आधिकारिक जानकारी नहीं है। उन्होंने कहा कि सोशल मीडिया पर किसी ने एक पोस्ट शेयर की, जिसके बाद कई लोगों ने उसे बिना पुष्टि के आगे बढ़ा दिया। ऐसे में आलिया की एंट्री से जुड़ी खबरों को अभी केवल अफवाह माना जाना चाहिए।

सीक्वल को लेकर बढ़ी उत्सुकता

प्रभास, अमिताभ बच्चन और दीपिका पादुकोण स्टारर 'कल्कि 2898 एडी' ने बॉक्स ऑफिस पर शानदार प्रदर्शन किया था। फिल्म के भव्य विजुअल्स और अनोखी कहानी ने इसे साल की सबसे चर्चित फिल्मों में शामिल कर दिया था। अब सीक्वल को लेकर फैंस के बीच उत्साह चरम पर है। हालांकि आलिया भट्ट की संभावित एंट्री और दीपिका के बाहर होने की खबरों ने चर्चाओं को और तेज कर दिया है। लेकिन जब तक मेकर्स या कलाकारों की ओर से आधिकारिक घोषणा नहीं होती, तब तक इन दावों को महज अटकलों के तौर पर ही देखा जाना चाहिए।

FREMAA Recruitment 2026: IT असिस्टेंट समेत 12 पदों पर भर्ती, 40,000 तक सैलरी; 6 सितंबर तक करें आवेदन

आंध्र प्रदेश में खौफनाक वारदात, श्रीशैलम के लॉज में एक ही परिवार के 5 लोगों की मौत; 3 दिन से बंद था कमरा

क्या राजनीति छोड़ रहे हैं नितिन गडकरी? संन्यास की अटकलों पर केंद्रीय मंत्री ने तोड़ी चुप्पी, जानिए पूरा सच

SECI Recruitment 2026: इंजीनियर समेत 28 पदों पर निकली भर्ती, 2.80 लाख तक सैलरी; 23 सितंबर तक करें आवेदन

कॉकरोच किसके लिए कहा गया था? CJP संस्थापक अभिजीत दीपके का बड़ा दावा, जानें किसका लिया नाम