Alia Bhatt Alpha Killer Movie Update: यशराज फिल्म्स की आने वाली स्पाई यूनिवर्स फिल्म 'अल्फा' को लेकर सोशल मीडिया पर फैंस के बीच जबरदस्त उत्साह बना हुआ है। फिल्म अल्फा में एक्ट्रेस आलिया भट्ट एक स्पाई का रोल निभाते हुए नजर आएंगी।
फिल्म अल्फा के प्रोडक्शन टीम जानकारी देते हुए कहा कि बॉलीवुड एक्ट्रेस आलिया भट्ट एक दमदार और घातक किरदार में नजर आने वाली हैं। उन्होंने कहा, "वह वाईआरएफ स्पाई यूनिवर्स में 'अल्फा किलर' की भूमिका में दिखाई देंगी, जिसे केवल दुश्मनों का सफाया करने के लिए तैयार किया गया है और विशेष प्रशिक्षण दिया गया है।"
खबरों के मुताबिक, वाईआरएफ के प्रमुख आदित्य चोपड़ा इस बार दर्शकों के सामने एक बिल्कुल नया और आकर्षक नायक प्रस्तुत करना चाहते हैं, जिसे लोग उसके सही या गलत कार्यों के आधार पर न आंकें, बल्कि उसे ऐसे व्यक्ति के रूप में देखें जो अपनी शर्तों पर जीवन जीता है और वही करता है जो उसे सही लगता है। जानकारी के अनुसार आज के समय में अभिनेता और एक्ट्रेस को देखने का दर्शकों के पास यह एक बिल्कुल नया नजरिया है, क्योंकि दर्शक पर्दे पर रोमांचक और मनोरंजक किरदार देखना चाहते हैं। 'अल्फा' में आलिया का किरदार भी कुछ ऐसा ही होगा।
फिल्म के बारे में जानकारी देते हुए उन्होंने कहा कि कहा, "इस फिल्म के जरिए आदित्य चोपड़ा अपने स्पाई यूनिवर्स में एक बड़ा रचनात्मक बदलाव करने जा रहे हैं, जिसकी इस फ्रेंचाइजी को काफी समय से जरूरत थी। यह पहली बार होगा जब इस यूनिवर्स की कोई फिल्म पूरी तरह एक एक्ट्रेस मुख्य रोल के दमदार एक्शन और उसकी कहानी पर आधारित होगी।"
वाईआरएफ की तरफ से मिली जानकारी में कहा गया है, कि हम फिलहाल केवल इतना ही कह सकते हैं कि सभी को 'अल्फा' के पहले टीजर या झलक का इंतजार करना चाहिए। इस समय हम इन चर्चाओं की न तो पुष्टि कर सकते हैं और न ही इनसे इनकार कर सकते हैं।"
यह भी पढ़ें: Tej Pratap Yadav In Bhojpuri Bawaal: भोजपुरी बवाल में तेज प्रताप की एंट्री, पवन सिंह और निरहुआ संग मचाएंगे गदर
एक्ट्रेस आलिया भट्ट यश राज फिल्म की बहुचर्चित स्पाई यूनिवर्स में दिखाई देंगीं। साथ ही आलिया भट्ट संजय लीला भंसाली की फिल्म लव एंड वार में दिखाई देंगी। यश राज फिल्म्स की बहुचर्चित स्पाई यूनिवर्स की पहली महिला-प्रधान फिल्म 'अल्फा' में आलिया भट्ट के साथ शरवरी वाघ भी मुख्य भूमिका में हैं, जबकि बॉबी देओल इसमें मुख्य खलनायक की भूमिका में नजर आएंगे।