अक्षय कुमार और ट्विंकल खन्ना (फोटो क्रेडिट- सोशल मीडिया)  
मनोरंजन

Maldives Vacation Video: अक्षय कुमार ने शेयर किया ट्विंकल खन्ना संग रोमांटिक वीडियो, फैंस बोले- परफेक्ट कपल

Akshay Kumar ने Twinkle Khanna संग मालदीव ट्रिप का प्यारा वीडियो शेयर किया। मजेदार कैप्शन और दोनों की क्यूट केमिस्ट्री ने फैंस का दिल जीत लिया। वीडियो में कपल की प्यार भरी बॉन्डिंग साफ नजर आई।

सोनाली झा

Akshay Kumar And Twinkle Khanna Video: बॉलीवुड के मशहूर अभिनेता अक्षय कुमार ने हाल ही में अपनी पत्नी ट्विंकल खन्ना के साथ एक खूबसूरत वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर किया है। इस वीडियो में दोनों की सादगी भरी केमिस्ट्री और मजबूत रिश्ता साफ नजर आता है, जिसे देखकर फैंस भी काफी खुश हो गए हैं। यह वीडियो अक्षय कुमार और ट्विंकल खन्ना की मालदीव ट्रिप की पुरानी यादों से जुड़ा हुआ है।

वीडियो में अक्षय कुमार और ट्विंकल खन्ना हाथों में हाथ डालकर समुद्र किनारे टहलते नजर आ रहे हैं। चारों ओर नीला पानी और शांत माहौल इस वीडियो को और भी खूबसूरत बना रहा है। वीडियो के साथ अक्षय ने मजाकिया कैप्शन लिखा कि मैं हर दिन अपनी पत्नी पर फिदा हो जाता हूं, लेकिन कभी-कभी कोहनी लगने के बाद। इस कैप्शन ने फैंस को खूब हंसाया और कपल की बॉन्डिंग की झलक भी दिखाई।

मजेदार पल ने बढ़ाई वीडियो की खासियत

वीडियो में एक दिलचस्प पल भी देखने को मिलता है, जब चलते-चलते ट्विंकल खन्ना मजाक में अक्षय को हल्की सी कोहनी मार देती हैं। इस पर अक्षय चौंक जाते हैं और उनका रिएक्शन देखने लायक होता है। यह छोटा सा पल दोनों के रिश्ते की दोस्ती और सहजता को बखूबी दर्शाता है। इससे पहले ट्विंकल खन्ना ने भी इसी ट्रिप से जुड़ा एक मजेदार किस्सा शेयर किया था। उन्होंने बताया था कि छुट्टियों के दौरान अक्षय ने गलती से उनकी पसंदीदा टोपी समुद्र में गिरा दी थी, जो उनके लिए एक यादगार और मजेदार घटना बन गई।

दिलचस्प है लव स्टोरी

अगर इस कपल की लव स्टोरी की बात करें तो अक्षय कुमार और ट्विंकल खन्ना की पहली मुलाकात एक मैगजीन फोटोशूट के दौरान हुई थी। इसके बाद दोनों की दोस्ती प्यार में बदली और 2001 में उन्होंने शादी कर ली। उनकी शादी से जुड़ा एक दिलचस्प किस्सा यह भी है कि ट्विंकल ने अक्षय के प्रपोजल पर शर्त रखी थी कि अगर उनकी फिल्म ‘मेला’ हिट हो गई तो वह शादी नहीं करेंगी। फिल्म फ्लॉप हुई और आखिरकार दोनों ने शादी कर ली। आज यह जोड़ी बॉलीवुड की सबसे मजबूत और प्यारी जोड़ियों में से एक मानी जाती है।

आज की ताजा खबर 21 अगस्त LIVE: एक क्लिक में पढ़ें दिनभर की सारी बड़ी खबरें

जंतर-मंतर पर आरक्षण के खिलाफ प्रदर्शन पर पुलिस का एक्शन, RAF ने प्रदर्शनकारियों को खदेड़ा, कई हिरासत में

RSS-ISI सीक्रेट मीटिंग! आंबेडकर ने PM मोदी और भागवत से पूछे सवाल, कोलंबो बैठक के 4 मुद्दों के खुलासे की मांग

असम बाढ़ पर CM हिमंता की वित्त मंत्री से अहम मुलाकात, निर्मला सीतारमण ने दिया केंद्र के सहयोग का भरोसा

Japan Delegation Varanasi: 109 सदस्यीय जापानी प्रतिनिधिमंडल पहुंचा काशी, निवेश और संस्कृति को मिलेगी नई उड़ान