अक्षय कुमार का नया लुक, कनप्पा में भगवान शिव के रोल में खिलाड़ी कुमार 
मनोरंजन

Akshay Kumar And Kannappa Movie: फ्लॉप फिल्मों के दाग को साउथ फिल्मों से धोएंगे अक्षय कुमार!

Akshay Kumar New Look From Kannappa Movie: अक्षय कुमार ने कन्नप्पा फिल्म से भगवान शिव के रूप वाली अपनी तस्वीर सोशल मीडिया पर साझा की, ये अक्षय कुमार की तेलुगु डेब्यू मूवी है। आइए जानते हैं इसमें उनका किरदार कैसा रहेगा।

अनिल सिंह

Akshay Kumar New Look: अक्षय कुमार की तेलुगु डेब्यू फिल्म कन्नप्पा 25 अप्रैल को सिनेमाघर में रिलीज होने वाली है। 40 दिन बाद रिलीज होने वाली इस फिल्म से अक्षय कुमार ने अपना नया लुक जारी किया है, जिसमें वह भगवान शिव के किरदार में नजर आ रहे हैं। अक्षय कुमार ने जैसे ही यह तस्वीर अपने इंस्टा स्टोरी पर साझा की है, सोशल मीडिया पर यह वायरल हो गई है। पोस्ट के माध्यम से यूजर्स इस पर अपनी राय दे रहे हैं, कुछ यूजर्स को भगवान शिव का उनका यह किरदार अच्छा लगा है तो कुछ लोगों ने उनके बारे में कहा है कि वह साउथ की फिल्मों से अब अपनी (बॉलीवुड की) फ्लॉप फिल्मों का दाग धोने निकले हैं।

कन्नप्पा फिल्म में अक्षय कुमार के अलावा साउथ के बड़े नाम शामिल हैं, इसमें विष्णु मांचू, प्रभास, काजल अग्रवाल, मोहन बाबू, मधु और मोहनलाल जैसे कलाकार नजर आने वाले हैं। कुल मिलाकर यह कहा जा सकता है साउथ की यह फिल्म बड़े स्टार कास्ट को लेकर बनाई जा रही है। फिल्म की कहानी क्या है इसके बारे में अधिक जानकारी नहीं है, लेकिन फिल्म को लेकर दर्शकों के बीच अच्छा खासा क्रेज देखने को मिल रहा है। कहा यह भी जा रहा है कि यह फिल्म बड़ी हिट साबित होगी।

अक्षय कुमार के अलावा इस फिल्म से मोहनलाल और प्रभास जैसे बड़े कलाकारों का नाम भी जुड़ा हुआ है। इस फिल्म में विष्णु मांचू लीड रोल (कन्नाप्पा) निभाने वाले हैं। उन्होंने फिल्म को लेकर एक इंटरव्यू के दौरान बताया था कि यह फिल्म उनके लिए सिर्फ एक प्रोजेक्ट नहीं है, बल्कि यह उनकी यात्रा है वह भारत के सभी ज्योतिर्लिंगों का दर्शन कर रहे हैं। उन्होंने कहा कहानी के साथ मेरा आध्यात्मिक बंधन बन गया है। यह अटूट आस्था और बलिदान की कहानी है, जो मेरे लिए एक फिल्म से बढ़कर है। इस फिल्म को लेकर यह भी कहा जा रहा है कि फिल्म में प्रभास की भी बहुत दमदार भूमिका है और फिल्म में कुछ नया प्रयोग भी किया गया है, जो दर्शकों को लुभाने में कामयाब होगा।

हिंदू दक्षिणपंथी सांप्रदायिकता देश के लिए खतरा, हामिद अंसारी के बयान बवाल, BJP ने किया पलटवार

सहारनपुर से चुनावी आगाज की परंपरा जारी रखेगी BJP? राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन के दौरे से सियासी हलचल तेज

दिल्ली में वोटर लिस्ट से कटेगा केजरीवाल का नाम, चुनाव आयोग ने भेजा SIR का नोटिस, पूर्व CM से मांगे कागज

ABVP ने DUSU चुनाव में लहराया परचम, जीत के बाद यश डबास की पहली प्रतिक्रिया, बोले- हमारे साथ हैं Gen Z

DUSU Election Result 2026 LIVE: DUSU में अध्यक्ष पद पर ABVP की जीत, यश डबास बने DU के प्रेसिडेंट