अक्षरा सिंह ने क्रिप्टिक पोस्ट से सिंह पर साधा निशाना! बोलीं- गलत और हमेशा गलत'  
मनोरंजन

Akshara Singh: 'गलत और हमेशा गलत' अक्षरा सिंह का क्रिप्टिक पोस्ट पवन सिंह पर साधा निशाना!

Pawan Singh: भोजपुरी एक्ट्रेस अक्षरा सिंह का क्रिप्टिक पोस्ट सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है और इसे पवन सिंह के लिए तंज माना जा रहा है। एक दिन पहले उन्होंने अक्षरा सिंह को लेकर बयान दिया था।

अनिल सिंह

StartFragment

Akshara Singh Cryptic Post: भोजपुरी एक्ट्रेस अक्षरा सिंह सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। उन्होंने इंस्टाग्राम पर ताज़ा पोस्ट की है जिसमें उन्होंने क्रिप्टिक कैप्शन लिखा है। कैप्शन में लिखा है 'गलत और हमेशा गलत' उसके साथ उन्होंने अपनी तस्वीर शेयर की है। अक्षरा सिंह की यह प्रतिक्रिया पवन सिंह के उस बयान के तुरंत बाद आई है जब एक दिन पहले पवन सिंह ने बिना नाम लिए अक्षरा सिंह का जिक्र राइज एंड फॉल शो के एक वीडियो में किया था।

उन्होंने एक एक्ट्रेस के साथ नजदीकियां बढ़ने की बात कही लेकिन अक्षरा सिंह का नाम नहीं लिया था। अब अक्षरा सिंह की तरफ से क्रिप्टिक पोस्ट के जरिए जवाब दिया गया है। 

इंटरनेट पर चर्चा

भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री की मशहूर अभिनेत्री अक्षरा सिंह अक्सर अभिनय के साथ-साथ अपने अंदाज और सोशल मीडिया पोस्ट को लेकर सुर्खियों में रहती हैं। इंस्टाग्राम पर उनके लाखों फॉलोअर्स हैं, जो उनकी हर तस्वीर और वीडियो का बेसब्री से इंतजार करते हैं। इस बीच सोमवार को उन्होंने इंस्टाग्राम अकाउंट पर कुछ तस्वीरें पोस्ट कीं, जो इंटरनेट पर चर्चा में आ गई हैं।

कैप्शन ने लोगों को सोचने पर मजबूर कर दिया

इन तस्वीरों में उनका अंदाज, स्टाइल और दिए गए कैप्शन ने लोगों को सोचने पर मजबूर कर दिया है। तस्वीर में अक्षरा सिंह ने एक ब्लैक टॉप के ऊपर ब्लू, वाइट और रेड कलर की बड़ी चेक वाली शॉल ओढ़ी हुई है, जो उनके पूरे लुक को एक रॉयल और क्लासी फील दे रही है। उनका हेयरस्टाइल भी देखने लायक है, उन्होंने हल्के वेवी बालों को खुले छोड़ा हुआ है, जो उनके चेहरे की खूबसूरती को और बढ़ा रहे हैं।

गलत और हमेशा गलत

उन्होंने स्टाइलिश ब्लैक चश्मा पहना है और कैमरे की ओर देखकर दोनों हाथों से 'पीस' साइन बनाते हुए पोज दे रही हैं। उनका चेहरा मस्ती भरे 'डक फेस' एक्सप्रेशन में है, जो उनके अंदर छिपी नटखट और बिंदास पर्सनैलिटी को बखूबी दर्शाता है। पोस्ट की बाकी तस्वीरों में उनका आत्मविश्वास से भरा लुक नजर आ रहा है। वह हर तस्वीर में अलग-अलग पोज देती दिख रही हैं। इस पोस्ट के साथ उन्होंने कैप्शन में लिखा, "गलत और हमेशा गलत"... उनके इस कैप्शन ने सबका ध्यान खींचा। अक्षरा की इस पोस्ट पर फैंस ने जमकर प्यार लुटाया।

क्वीन हमेशा क्वीन रहती है

उनके चाहने वालों में से एक ने कमेंट में लिखा, "आप जैसी हैं, बेस्ट हैं।" दूसरे फैन ने लिखा, "आपका अंदाज ही अलग है।"अन्य ने लिखा, "क्वीन हमेशा क्वीन रहती है" और "गलत नहीं, सबसे राइट आप ही हैं।" कुछ लोगों ने उनके इस फंकी लुक की जमकर तारीफ की और उनसे उनकी सुंदरता का राज पूछा। वहीं, कुछ लोगों ने हार्ट और फायर इमोजी के जरिए भी अपनी भावनाएं जाहिर की।

EndFragment

हिंदू दक्षिणपंथी सांप्रदायिकता देश के लिए खतरा, हामिद अंसारी के बयान बवाल, BJP ने किया पलटवार

सहारनपुर से चुनावी आगाज की परंपरा जारी रखेगी BJP? राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन के दौरे से सियासी हलचल तेज

दिल्ली में वोटर लिस्ट से कटेगा केजरीवाल का नाम, चुनाव आयोग ने भेजा SIR का नोटिस, पूर्व CM से मांगे कागज

ABVP ने DUSU चुनाव में लहराया परचम, जीत के बाद यश डबास की पहली प्रतिक्रिया, बोले- हमारे साथ हैं Gen Z

DUSU Election Result 2026 LIVE: DUSU में अध्यक्ष पद पर ABVP की जीत, यश डबास बने DU के प्रेसिडेंट