मैं, मेरा सच, और बिना झिझक, अक्षरा सिंह के पोस्ट में दिखी आत्मविश्वास की झलक 
मनोरंजन

Akshara Singh: भोजपुरी एक्ट्रेस अक्षरा सिंह को बिहार की क्वीन बता रहे फैंस, नई पोस्ट में नया लुक

Bhojpuri Actress: भोजपुरी एक्ट्रेस अक्षरा सिंह की खूबसूरती के फैंस कायल हैं। वह हमेशा ही सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए अपनी ताजा तस्वीरें फैंस के साथ साझा करती रहती हैं।

अनिल सिंह

StartFragment

Akshara Singh New Look: भोजपुरी फिल्में हो या फिर म्यूजिक वीडियो अक्षरा सिंह का जादू फैंस के सिर चढ़कर बोलता है। वह हमेशा ही अक्षरा सिंह से जुड़ी हर अपडेट पाना चाहते हैं और अक्षरा सिंह भी अपने फैंस को अपनी अपडेट से महरूम नहीं रखती हैं। वह सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए खुद से जुड़ी छोटी से छोटी और बड़ी से बड़ी जानकारी अपने फैंस तक पहुंचाती हैं। इतना ही नहीं वह अपनी ताजा तस्वीर और वीडियो भी सोशल मीडिया पोस्ट पर साझा करती रहती हैं और फैंस उनकी तस्वीरें और वीडियो पर प्यार बरसाते रहते हैं। ताजा तस्वीर में फैंस और अक्षरा सिंह के बीच का प्यार नजर आ रहा है। फैंस उन्हें बिहार की ब्यूटी क्वीन बता रहे हैं।

भोजपुरी फिल्मों की लोकप्रिय अभिनेत्री अक्षरा सिंह हमेशा से ही अपने ग्लैमरस अंदाज और अनोखे स्टाइल के लिए जानी जाती हैं। उनकी फैन फॉलोइंग दिन-ब-दिन बढ़ती जा रही है। सोशल मीडिया पर वह काफी एक्टिव रहती हैं। हाल ही में किए गए पोस्ट के चलते वह फैंस के बीच चर्चा में बनी हुई हैं। इस पोस्ट में उन्होंने खुद को एक नए अंदाज में पेश किया है।

अक्षरा सिंह की तस्वीर पर दिल हार रहे फैंस

अक्षरा सिंह ने अपनी इंस्टाग्राम पर कुछ बेहद खूबसूरत तस्वीरें साझा की हैं। इन तस्वीरों में वह मल्टीकलर लहंगे में नजर आ रही हैं, जो उनके लुक को और भी ज्यादा आकर्षक बना रहा है। गले में उन्होंने चोकर नेक नेकपीस डाल रखा है, जो उनके ग्लैमरस लुक को परफेक्ट बनाता है। उनकी उंगलियों में बड़ी-बड़ी नगों से भरी अंगूठियां हैं, इससे उनके हाथों की खूबसूरती और भी बढ़ रही है। माथे पर लगी छोटी सी बिंदी और खुले बाल उनके लुक को और भी आकर्षक बना रहे हैं।

पोस्ट के कैप्शन में क्या लिखा

हर तस्वीर में अक्षरा अलग-अलग पोज देती नजर आ रही हैं। उन्होंने बेबाकी से वही बात कही है जिसके लिए वो जानी जाती हैं। उन्होंने इन तस्वीरों के साथ लिखा, "मैं, मेरा सच, और बिना झिझक के जो मैं हूं।"

'मैं बिजली बनूंगी

फैंस इस पोस्ट पर अपनी प्रतिक्रियाएं दे रहे है। ज्यादातर लोग उनकी खूबसूरती और स्टाइल की तारीफ कर रहे हैं। एक फैन ने लिखा, 'आप हमेशा से ही मेरी पसंदीदा एक्ट्रेस हैं', दूसरे फैन ने लिखा, "बहुत खूब! आपका ये ग्लैमरस लुक और आपका कैप्शन दोनों ही जबरदस्त हैं। हमेशा आगे बढ़ती रहें।" अन्य फैन ने लिखा, "अरे वाह, इतनी खूबसूरत स्टाइल! आपका ये अंदाज मुझे कायल कर गया।" बता दें कि हाल ही में अक्षरा सिंह ने भोजपुरी सॉन्ग 'मैं बिजली बनूंगी' पर एक वीडियो साझा किया था। इस वीडियो में वह शानदार एक्सप्रेशन के साथ डांस करती नजर आईं। ट्रेडिशनल लुक को लोगों ने काफी सराहा भी था।

EndFragment

गूंज नहीं, सीधा धमाका, DUSU में ABVP की जीत से गदगद हुई BJP, कांग्रेस और राहुल गांधी पर साधा निशाना

हिंदू दक्षिणपंथी सांप्रदायिकता देश के लिए खतरा, हामिद अंसारी के बयान बवाल, BJP ने किया पलटवार

सहारनपुर से चुनावी आगाज की परंपरा जारी रखेगी BJP? राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन के दौरे से सियासी हलचल तेज

दिल्ली में वोटर लिस्ट से कटेगा केजरीवाल का नाम, चुनाव आयोग ने भेजा SIR का नोटिस, पूर्व CM से मांगे कागज

ABVP ने DUSU चुनाव में लहराया परचम, जीत के बाद यश डबास की पहली प्रतिक्रिया, बोले- हमारे साथ हैं Gen Z