गौरव खन्ना और आकांक्षा चमोला (फोटो सोर्स-सोशल मीडिया)
मनोरंजन

एकता कपूर के गणपति उत्सव में गौरव खन्ना से मिलीं आकांक्षा चमोला, नहीं हुई बातचीत, वीडियो वायरल

Akanksha Chamola And Gaurav Khanna Divorce: आकांक्षा चमोला और गौरव खन्ना एकता कपूर के गणपति सेलिब्रेशन में आमने-सामने आए। आकांक्षा और गौरव ने एक-दूसरे को देखा, लेकिन बातचीत नहीं की।

सोनाली झा

Akanksha Chamola And Gaurav Khanna Ganpati Celebration: टीवी एक्टर गौरव खन्ना और आकांक्षा चमोला की शादी और तलाक इन दिनों लगातार चर्चा में है। दोनों ने अपनी निजी जिंदगी को लंबे समय तक लाइमलाइट से दूर रखा था, लेकिन 2026 में आकांक्षा ने रियलिटी शो ‘लॉक अप 2’ में अपने रिश्ते को लेकर बड़ा खुलासा किया। अब गणपति उत्सव के दौरान दोनों के आमने-सामने आने की खबर सामने आई है।

हाल ही में आकांक्षा चमोला और गौरव खन्ना एकता कपूर के गणपति सेलिब्रेशन में शामिल हुए। कार्यक्रम में मौजूद मीडिया कैमरों ने दोनों को अलग-अलग जगहों पर स्पॉट किया। रिपोर्ट्स के मुताबिक, इस दौरान दोनों की नजरें एक-दूसरे से टकराईं, लेकिन उन्होंने एक-दूसरे से बातचीत नहीं की। भीड़ के बीच दोनों अलग-अलग नजर आए।

करीब एक दशक तक चली शादी

आकांक्षा चमोला और गौरव खन्ना ने 24 नवंबर 2016 को कानपुर में शादी की थी। दोनों की पहली मुलाकात ऑडिशन के दौरान होने की बात सामने आई थी। शादी के बाद दोनों ने अपनी निजी जिंदगी को काफी हद तक प्राइवेट रखा। करीब एक दशक साथ रहने के बाद दोनों के रिश्ते में दूरी की खबरें सामने आने लगीं। जून 2026 में ‘लॉक अप 2’ के प्रीमियर के दौरान बताया था कि वह और गौरव करीब एक साल से अलग रह रहे हैं और तलाक की प्रक्रिया की ओर बढ़ रहे हैं।

बच्चों को लेकर भी अलग थी दोनों की राय

आकांक्षा चमोला ने यह भी कहा था कि दोनों का भविष्य और जिंदगी को लेकर नजरिया अलग हो गया था। आकांक्षा ने बाद में अपने रिश्ते के बारे में बात करते हुए बताया था कि गौरव बच्चे चाहते थे, जबकि वह मां बनने को लेकर अलग राय रखती थीं। उनके मुताबिक, दोनों की भविष्य को लेकर अलग-अलग इच्छाएं थीं, जो उनके रिश्ते में महत्वपूर्ण मुद्दा बनीं।

10 करोड़ की एलिमनी की खबरों पर दिया जवाब

हाल ही में आकांक्षा ने गौरव से तलाक के बीच 10 करोड़ रुपये की एलिमनी मांगने की खबरों पर भी प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा कि अगर उनके पास वास्तव में इतनी बड़ी रकम होती तो वह देश छोड़ चुकी होतीं। गौरव और आकांक्षा के रिश्ते को लेकर दोनों की ओर से अलग-अलग मौकों पर बातें सामने आई हैं, लेकिन गणपति उत्सव में उनकी हालिया मुलाकात के दौरान दोनों के बीच बातचीत न होने ने एक बार फिर इस रिश्ते को चर्चा में ला दिया है।

ममता बनर्जी ने निर्वाचन आयोग को दी चुनौती, फैसले के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट पहुंची, नाम और सिंबल पर विवाद तेज

भस्मासुर है कांग्रेस…राहुल को पढ़ना चाहिए अपनी पार्टी का इतिहास, सहयोगियों को खत्म करना आदत: किरेन रिजिजू

तमिलनाडु में जन्म लेने वाले बच्चों को मिलेगा सोने का छल्ला, CM विजय ने किया ऐलान, वितरण के लिए बनेंगे 107 हब

DUSU Election 2026 LIVE: दिल्ली विश्वविद्यालय छात्र संघ चुनाव के लिए मतदान समाप्त

पाकिस्तान के प्रधानमंत्री बन सकते हैं राहुल गांधी...शहजाद पूनावाला का तंज, बोले- 2029 में फिर PM बनेंगे मोदी