सोनाली झा
भोजपुरी सिनेमा की पॉपुलर एक्ट्रेस मोनालिसा अपने ग्लैमरस अंदाज के लिए जानी जाती हैं।
मोनालिसा ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट इंस्टाग्राम पर शुक्रवार को कुछ फोटोज शेयर की हैं।
मोनालिसा इन फोटोज में फ्लॉवर प्रिंट वन पीस ड्रेस पहने नजर आ रही हैं।
वन शोल्डर डिजाइन वाली इस ड्रेस में मोनालिसा का स्टाइल काफी एलिगेंट दिखाई दे रहा है।
मोनालिसा ने अपने लुक को मिनिमल लेकिन स्टाइलिश अंदाज में कैरी किया है।
खुले और वेवी बाल मोनालिसा के पूरे लुक में ग्लैमरस टच जोड़ रहे हैं।
वहीं न्यूड मेकअप और पिंक लिपस्टिक में मोनालिसा बेहद खूबसूरत लग रही हैं।
फोटोज में मोनालिसा अलग-अलग पोज देती हुई नजर आ रही हैं।
भोजपुरी फिल्मों के साथ-साथ मोनालिसा सोशल मीडिया पर भी काफी एक्टिव रहती हैं।
मोनालिसा की ये फोटोज एक बार फिर उनके ग्लैमरस और स्टाइलिश फैशन सेंस की झलक दिखा रही हैं।